Chhattisgarh Holiday 25 September: छत्तीसगढ़ में 25 सितंबर को रहेगी छुट्टी, हो गया सरकारी अवकाश का ऐलान, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

Ads

Chhattisgarh Holiday 25 September: छत्तीसगढ़ में 25 सितंबर को रहेगी छुट्टी, हो गया सरकारी अवकाश का ऐलान, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

  •  
  • Publish Date - September 21, 2026 / 07:52 AM IST,
    Updated On - September 21, 2026 / 07:53 AM IST

Chhattisgarh Holiday 25 September: छत्तीसगढ़ में 25 सितंबर को रहेगी छुट्टी, हो गया सरकारी अवकाश का ऐलान, कलेक्टर ने जारी किया आदेश /image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • 25 सितंबर को सक्ती जिले में स्थानीय अवकाश
  • 18 सितंबर की छुट्टी में किया गया संशोधन
  • बैंक और कोषालय पर अवकाश लागू नहीं होगा

सक्ती। Chhattisgarh Holiday 25 September: छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने नवरात्रि और दिवाली पर छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। इसी बीच अब कलेक्टर ने सक्ती जिले के स्थानीय अवकाश (CG Local Holiday 2026) में संशोधन करते हुए छुट्टी के तारीख में बदलाव करने का आदेश जारी किया है।

Chhattisgarh Holiday 25 September सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग-दो अनुक्रमांक-चार के नियम-आठ में प्रदत्त शक्तियों के तहत जिला सक्ती के समस्त शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं के लिए पूर्व में जारी कार्यालयीन आदेश द्वारा घोषित स्थानीय अवकाश में संशोधन किया गया है। संशोधित आदेश के अनुसार 18 सितंबर 2026, दिन-शुक्रवार को “नवाखाई” पर्व के उपलक्ष्य में घोषित स्थानीय अवकाश को संशोधित करते हुए 25 सितंबर 2026, दिन-शुक्रवार को “अनंत चतुर्दशी” के उपलक्ष्य में स्थानीय अवकाश (CG Anant Chaturdashi Holiday) घोषित किया गया है। यह स्थानीय अवकाश बैंक एवं कोषालय व उप कोषालय के लिए लागू नहीं होगा।

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में 25 सितंबर 2026 को छुट्टी क्यों रहेगी?

सक्ती जिले में अनंत चतुर्दशी के अवसर पर 25 सितंबर को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

पहले किस तारीख को छुट्टी घोषित की गई थी?

पहले 18 सितंबर 2026 को नवाखाई पर्व के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था।

25 सितंबर की छुट्टी किन संस्थानों में रहेगी?

यह अवकाश सक्ती जिले के सभी शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं के लिए लागू होगा।

क्या बैंक और कोषालय भी बंद रहेंगे?

नहीं। यह स्थानीय अवकाश बैंक, कोषालय और उप कोषालय के लिए लागू नहीं होगा।

25 सितंबर 2026 को कौन सा दिन है?

25 सितंबर 2026, शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर स्थानीय अवकाश रहेगा।