मथुरा में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

Ads

मथुरा में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

  •  
  • Publish Date - September 21, 2026 / 09:59 AM IST,
    Updated On - September 21, 2026 / 09:59 AM IST

मथुरा (उप्र), 21 सितंबर (भाषा) मथुरा जिले के नौझील इलाके के मुडलिया गांव में 32 वर्षीय व्यक्ति की दो भाइयों ने कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अमरनाथ यादव ने बताया कि अवनीश कुमार नामक व्यक्ति रविवार शाम बाजना लौट रहा था तभी सत्येंद्र और उसके भाई धीरज ने मुडलिया और बाजना को जोड़ने वाली सड़क पर उसकी मोटरसाइकिल रोकी और उसे गोली मार दी।

उन्होंने बताया कि मुडलिया के रहने वाले और मृतक के भाई सत्यपाल सिंह ने शाम करीब सवा सात बजे पुलिस को घटना की जानकारी दी।

यादव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि आरोप है कि अवनीश के सत्येंद्र की पत्नी के साथ अवैध संबंध थे और वह कथित तौर पर चार साल पहले अपने दो बच्चों को छोड़कर अवनीश के साथ चली गयी थी।

भाषा सं सलीम वैभव सुरभि

सुरभि