Sudan Gold Mine Collapse: सूडान सोना खदान में 11 मजदूरों की दर्दनाक मौत, कई लोग मलबे में दबे, जानें कैसे हुआ हादसा? /image: AI Generated
Sudan Gold Mine Collapse: सूडान के सोने की खदान में दर्दनाक हादसा हो गया है, यहां सुरंग ढहने से 11 खनिकों की मौत हो गई जबकि 30 लोग घायल बताए जा रहे है, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं कई लोगों के अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका है, लापता लोगों की तलाश जारी है। रविवार को हुई यह घटना सूडान में एक हफ़्ते के भीतर किसी अनौपचारिक सोने की खदान के ढहने की दूसरी घटना है।
आपको बता दें कि इससे पहले पिछले रविवार को देश के पश्चिमी हिस्से में सोने की खदान ढहने से 82 लोगों की मौत हो गई थी। यह इलाका पैरामिलिट्री ‘रैपिड सपोर्ट फोर्सेज’ (RSF) के नियंत्रण में है, जो तीन साल से ज्यादा समय से सूडानी सेना से लड़ रही है।
Sudan Gold Mine Collapse मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ओनी में खदान ढहने की घटना शनिवार रात शुरू हुई थी। सरकारी कंपनी सूडानी मिनरल रिसोर्सेज कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार तक 11 शव बरामद किए गए और 30 लोगों को बचाया गया। अधिकारी कहा कि लापता लोगों की तलाश जारी है।
कंपनी ने अपने बयान जारी करते हुए खदान हादसे (Sudan Gold Mine Collapse) में सभी मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की। बता दें सोना पैदा करने वाले देश सूडान में खदान ढहने से होने वाली मौतें कोई असामान्य बात नहीं है, क्योंकि यहां सुरक्षा मानकों का बड़े पैमाने पर पालन नहीं किया जाता है।
ये भी पढ़ें