Raipur Hyper Club Video: राजधानी के इस क्लब में देर रात बवाल, नार्थ ईस्ट की युवतियों के साथ आरोपी ने की गंदी हरकत, अब घटना का वीडियो आया सामने
Raipur Hyper Club Video: राजधानी के इस क्लब में देर रात बवाल, नार्थ ईस्ट की युवतियों के साथ आरोपी ने की गंदी हरकत, अब घटना का वीडियो आया सामने
Raipur Hyper Club Video | Photo Credit: IBC24
- रायपुर के VIP रोड स्थित हायपर क्लब में देर रात विवाद और मारपीट
- आरोपी पवन सिंह ठाकुर को पुलिस ने हिरासत में लिया
- सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल
रायपुर: Raipur Hyper Club Video राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां देर रात VIP रोड स्थित हायपर क्लब (Hyper Club) में जमकर बवाल हुआ है। बताया जा रहा है कि मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में मारपीट और झूमाझटकी में बदल गया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Raipur Hyper Club Video मिली जानकारी के अनुसार, मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। दरअसल, गुढियारी निवासी पवन सिंह ठाकुर देर रात VIP रोड स्थित हायपर क्लब पहुंचे हुए थे और वहां पर कई फैमिली आई थी और नार्थ ईस्ट की युवतियां भी पहुंची हुई थी, पहले वे नॉर्थ ईस्ट की युवतियां है उसके हाथ पकड़कर अश्लील हरकत करने की कोशिश की। उसके बाद जब बाहर निकाला गया तो वहां पर जो टाटीबंध इलाके का एक परिवार के महिला की हाथ पकड़ लिया और अश्लील हरकत करने लगे। जिसके बाद महिला के पति और उसके दोस्त ने उसकी जमकर पिटाई की और जब इस बात को लेकर विरोध किया तो आरोप ने उसके साथ गाली गलौज की।
घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी आरोपी ने हंगामा किया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। जिसके बाद आरोपी पवन सिंह ठाकुर को थाना लाया गया और उसके खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में FIR दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
हायपर क्लब में देर रात जमकर बवाल, युवतियों का जबरन हाथ पकड़ने पर मारपीट, युवतियों से अश्लील हरकत करने की कोशिश..आरोपी गिरफ्तार#ChhattisgarhNews #RaipurNews #CGNews | Chhattisgarh News | Raipur News | CG News @CPRaipurPolice https://t.co/bx7mzHKsRy
— IBC24 News (@IBC24News) April 9, 2026
इन्हें भी पढ़े:-
- DC vs GT Highlights: सेंकंड लास्ट गेंद में ‘हीरो’ से ‘विलेन’ बने डेविड मिलर, इस गलती से दिल्ली को करना पड़ा हार का सामना, महज एक रन से जीती गुजरात की टीम
- Vande Bharat: परीक्षा में ‘अल्लाह’ वाला सवाल, महाकाल की नगरी में ‘ईमान’ की परीक्षा! सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के पेपर पर भारी बवाल
- Raipur Crime News: राजधानी में बदमाशों के हौसले बुलंद, इस इलाके में एक बार फिर हुई चाकूबाजी, एक ही दिन दो वारदातों से लोगों में दहशत

Facebook


