Uttarakhand Latest News: कुम्भ मेला और जिलों के विकास के लिए धामी सरकार ने खोला खजना, दी इतने करोड़ रुपए की मंजूरी
Uttarakhand Latest News: कुम्भ मेला और जिलों के विकास के लिए धामी सरकार ने खोला खजना, दी इतने करोड़ रुपए की मंजूरी
Uttarakhand Latest News | Photo Credit: Pushkar Singh Dhami FB
- कुंभ मेला-2027 की तैयारियों हेतु ₹1200 करोड़ की स्वीकृति।
- 28 योजनाओं के लिए ₹282.29 करोड़ का अनुमोदन
- जिला योजना के अंतर्गत जनपदों को ₹1018.21 करोड़ आवंटित
देहरादून: Uttarakhand Latest News मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कुम्भ मेला-2027 के तहत अवस्थापना सुविधाओं के विकास में तेजी लाए जाने तथा जिला योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु ₹ 1200 करोड़ की धनराशि की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस क्रम में विभिन्न विभागों की 28 महत्वपूर्ण योजनाओं हेतु ₹ 282.29 करोड़ की योजनाओं का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
Uttarakhand Latest News कुम्भ मेला-2027 को दिव्य एवं भव्य स्वरूप देने की दिशा में राज्य सरकार का यह महत्वपूर्ण प्रयास है। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 की जिला योजना संरचना के अंतर्गत राज्य के सभी जनपदों हेतु कुल ₹ 1018.21 करोड़ की धनराशि जनपदवार आवंटित किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस धनराशि से जनपदों में संचालित विकास योजनाओं के क्रियान्वयन तथा प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को और अधिक गति मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जन कल्याण से जुड़ी विभिन्न विकास योजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि प्रदेश की जनता को योजनाओं का अधिकतम लाभ प्राप्त हो सके।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कुम्भ मेला-2027 के तहत अवस्थापना सुविधाओं के विकास में तेजी लाए जाने तथा जिला योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु ₹ 1200 करोड़ की धनराशि की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस क्रम में विभिन्न विभागों की 28 महत्वपूर्ण योजनाओं हेतु ₹ 282.29 करोड़ की…
— Uttarakhand DIPR (@DIPR_UK) April 8, 2026
इन्हें भी पढ़े:-
- DC vs GT Highlights: सेंकंड लास्ट गेंद में ‘हीरो’ से ‘विलेन’ बने डेविड मिलर, इस गलती से दिल्ली को करना पड़ा हार का सामना, महज एक रन से जीती गुजरात की टीम
- Vande Bharat: परीक्षा में ‘अल्लाह’ वाला सवाल, महाकाल की नगरी में ‘ईमान’ की परीक्षा! सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के पेपर पर भारी बवाल
- Raipur Crime News: राजधानी में बदमाशों के हौसले बुलंद, इस इलाके में एक बार फिर हुई चाकूबाजी, एक ही दिन दो वारदातों से लोगों में दहशत

Facebook


