Samay Raina Mukesh Khanna Controversy: ‘तू गधे पर बैठने लायक है’, स्टैंड अप कॉमेडियन पर भड़के ‘शक्तिमान’, कहा- उसकी दुम टेढ़ी की टेढ़ी
Samay Raina Mukesh Khanna Controversy: 'तू गधे पर बैठने लायक है', स्टैंड अप कॉमेडियन पर भड़के ‘शक्तिमान’, कहा- उसकी दुम टेढ़ी की टेढ़ी
Samay Raina Mukesh Khanna Controversy | Photo Credit: IBC24
- समय रैना ने अपने वीडियो में मुकेश खन्ना पर तंज कसा
- मुकेश खन्ना ने इंस्टाग्राम पर कड़ी प्रतिक्रिया दी
- विवाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है
नई दिल्ली: Samay Raina Mukesh Khanna Controversy स्टैंड अप कॉमेडियन ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ बंद होने के बाद समय रैना (Samay Raina) ने एक बार फिर से दमदार वापसी की है। उनका नया वीडियो मंगलवार (7 अप्रैल) को उनके यूट्यूब चैनल ‘समय रैना ऑफिशियल’ पर रिलीज किया गया। जिसमें उन्होंने कई मुद्दों पर खुलकर बात की है। इसी क्रम में उन्होंने टीवी के शक्तिमान यानी मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) के कमेंट पर भी पलटवार किया। जिसके बाद मुकेश खन्ना ने उनके वीडियो का जमकर विरोध किया है और अपनी भड़ास निकाली है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
समय रैना ने कसा था तंज
Samay Raina Mukesh Khanna Controversy दरअसल, समय रैना ने अपने वीडियो Samay Raina Still Alive में ‘कॉन्ट्रोवर्सी इंडियाज गॉट लेटेंट’ पर बात करते हुए ‘शक्तिमान’ यानी मुकेश खन्ना पर भी तंज कसा। उन्होंने ‘स्टिल अलाइव’ में मुकेश खन्ना, बी प्राक से लेकर सुनील पाल जैसे सेलेब्स को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा, ‘शक्तिमान आ गया था यार। शक्तिमान से कैसे लड़ेंगे? सॉरी शक्तिमान। शक्तिमान कह रहा था, क्या असर पड़ेगा इन कंटेंट का बच्चों पर, बच्चों का क्या होगा ऐसे शोज देखकर। मुझे नहीं पता कि आप लोगों में कितने शक्तिमान देखते थे। उस समय हर अगले महीने न्यूज आती थी, कोई बच्चा शक्तिमान देखकर कूद गया। तूने बच्चे मारे हैं भाई, तू क्या बोल रहा है।’
Samay Raina addresses the recent backlash from B Praak, Sunil Pal, and Mukesh Khanna regarding the India’s Got Latent controversy. pic.twitter.com/C2mkRogiXH
— Sameer Upadhyay (@im_megablow) April 8, 2026
मुकेश खन्ना ने निकाली भड़ास
समय रैना के इस बयान पर मुकेश रैना कड़ी आलोचना की है। उन्होंने अपनी भड़ास निकालते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी किया है। जिसमें उन्होंने कहा, ‘कुत्ते की दुम टेढ़ी रहती है। उसे लाख शीशियों में रखो। बाहर निकालो। फिर टेढ़ी की टेढ़ी! समय रैना की भी एक दुम है। कितना भी मारो, सीधा करो, वो वापस टेढ़ी हो जाती है। क्योंकि वो सीधा सादा प्राणी नहीं है। वो रोस्टेड प्राणी है। गंदगी की आग में जलाया हुआ, पकाया हुआ, पूरे देश ने लताड़ा मारा, फिर आ गया बेशर्मों की तरह मार खाने। अब एक ही चीज बाकी है। उसका मुंह काला कर गधे पर बिठा कर देश भर के शहरों में, गालियों में उसकी परेड करनी चाहिए। जहां बच्चे उसको अंडे, टमाटर मारें क्योंकि उसने उनके सुपर हीरो शक्तिमान का अपमान किया है।’
View this post on Instagram
इन्हें भी पढ़े:-
- DC vs GT Highlights: सेंकंड लास्ट गेंद में ‘हीरो’ से ‘विलेन’ बने डेविड मिलर, इस गलती से दिल्ली को करना पड़ा हार का सामना, महज एक रन से जीती गुजरात की टीम
- Vande Bharat: परीक्षा में ‘अल्लाह’ वाला सवाल, महाकाल की नगरी में ‘ईमान’ की परीक्षा! सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के पेपर पर भारी बवाल
- Raipur Crime News: राजधानी में बदमाशों के हौसले बुलंद, इस इलाके में एक बार फिर हुई चाकूबाजी, एक ही दिन दो वारदातों से लोगों में दहशत

Facebook


