West Bengal Election 2026
कोलकाता : West Bengal Election 2026 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में भाजपा ने प्रचंड बहुमत हासिल कर इतिहास रच दिया है। पार्टी ने 200 से अधिक सीटों पर कब्जा जमाकर 15 साल पुराने ममता बनर्जी के शासन का अंत कर दिया है, जबकि तृणमूल कांग्रेस (TMC) 90 सीटों के आसपास सिमट गई है। इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही राज्य की सियासी तस्वीर पूरी तरह बदल गई है, और पूरे बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश सातवें आसमान पर है।
Bengal Chunav Parinaam इस हार को स्वीकार करते हुए टीएमसी सांसद और ममता बनर्जी की करीबी सायोनी घोष ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वे जमीन पर मौजूद हैं और वहीं बने रहेंगे, जो उनके खेमे में मायूसी का संकेत है। चुनावी आंकड़ों पर गौर करें तो इस बार टीएमसी के पारंपरिक मुस्लिम वोट बैंक में भी दरारें दिखी हैं, जबकि हिंदू मतदाताओं की बड़ी भागीदारी ने भाजपा की स्थिति को और मजबूत कर दिया। कुछ सीटों पर कांग्रेस की मौजूदगी ने भी टीएमसी के समीकरणों को बिगाड़ा, जिससे भाजपा को सीधा फायदा मिला।
नतीजों के बाद कोलकाता समेत राज्य के हर हिस्से में भाजपा समर्थकों का जश्न देखने को मिल रहा है। ‘कमला भोग’ और ‘झाल मुड़ी’ जैसी मिठाइयों के साथ कार्यकर्ताओं ने ‘जय श्री राम’ के नारों से माहौल को भगवामय कर दिया है। यह जीत न केवल भाजपा के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, बल्कि यह पश्चिम बंगाल में एक नए राजनीतिक युग की शुरुआत है, जहाँ अब सत्ता की कमान भाजपा के हाथों में होगी।
We have been on the ground. We are on the ground and we will continue to be on the ground.
Waiting to see ECİ’s final upload.
Joy Bangla— Saayoni Ghosh (@sayani06) May 4, 2026
इन्हे भी पढ़ें:-