West Bengal Election 2026 : बीजेपी की जीत पर बौखलाईं ‘दीदी’, तो TMC की इस दिग्गज नेत्री ने स्वीकार की हार, बोलीं- ‘जमीन पर ही बने रहेंगे’

पश्चिम बंगाल में TMC की हार के बाद सायोनी घोष का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि वे ‘जमीन पर मौजूद हैं’, जबकि BJP ने 200+ सीटों के साथ बड़ी जीत दर्ज की है।

West Bengal Election 2026 : बीजेपी की जीत पर बौखलाईं ‘दीदी’, तो TMC की इस दिग्गज नेत्री ने स्वीकार की हार, बोलीं- ‘जमीन पर ही बने रहेंगे’

West Bengal Election 2026

Modified Date: May 5, 2026 / 12:18 am IST
Published Date: May 4, 2026 9:17 pm IST
HIGHLIGHTS
  • TMC की हार के बाद सायोनी घोष का बयान सामने आया
  • जमीन पर हैं और वहीं रहेंगे’—सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
  • BJP ने 200+ सीटों के साथ ऐतिहासिक जीत दर्ज की

कोलकाता : West Bengal Election 2026 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में भाजपा ने प्रचंड बहुमत हासिल कर इतिहास रच दिया है। पार्टी ने 200 से अधिक सीटों पर कब्जा जमाकर 15 साल पुराने ममता बनर्जी के शासन का अंत कर दिया है, जबकि तृणमूल कांग्रेस (TMC) 90 सीटों के आसपास सिमट गई है। इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही राज्य की सियासी तस्वीर पूरी तरह बदल गई है, और पूरे बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश सातवें आसमान पर है।

‘वे जमीन पर मौजूद हैं और वहीं बने रहेंगे’

Bengal Chunav Parinaam इस हार को स्वीकार करते हुए टीएमसी सांसद और ममता बनर्जी की करीबी सायोनी घोष ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वे जमीन पर मौजूद हैं और वहीं बने रहेंगे, जो उनके खेमे में मायूसी का संकेत है। चुनावी आंकड़ों पर गौर करें तो इस बार टीएमसी के पारंपरिक मुस्लिम वोट बैंक में भी दरारें दिखी हैं, जबकि हिंदू मतदाताओं की बड़ी भागीदारी ने भाजपा की स्थिति को और मजबूत कर दिया। कुछ सीटों पर कांग्रेस की मौजूदगी ने भी टीएमसी के समीकरणों को बिगाड़ा, जिससे भाजपा को सीधा फायदा मिला।

‘कमला भोग’ और ‘झाल मुड़ी के साथ मनाया जश्न

नतीजों के बाद कोलकाता समेत राज्य के हर हिस्से में भाजपा समर्थकों का जश्न देखने को मिल रहा है। West Bengal Election 2026  ‘कमला भोग’ और ‘झाल मुड़ी’ जैसी मिठाइयों के साथ कार्यकर्ताओं ने ‘जय श्री राम’ के नारों से माहौल को भगवामय कर दिया है। यह जीत न केवल भाजपा के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, बल्कि यह पश्चिम बंगाल में एक नए राजनीतिक युग की शुरुआत है, जहाँ अब सत्ता की कमान भाजपा के हाथों में होगी।

इन्हे भी पढ़ें:-

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.