SDPO Dwipen Pator Arrested: यहां पुलिस के SDOP गिरफ्तार.. इस बड़ी चोरी में हुई जांच तो सामने आई वारदात में शामिल होने की बात, अब तक 5 पर कसा शिकंजा

असम के गोलाघाट में ONGC पाइपलाइन से कच्चा तेल चोरी मामले में SDPO द्वीपेन पाटोर गिरफ्तार हुए। पुलिस को रैकेट में उनकी कथित भूमिका मिली है।

SDPO Dwipen Pator Arrested: यहां पुलिस के SDOP गिरफ्तार.. इस बड़ी चोरी में हुई जांच तो सामने आई वारदात में शामिल होने की बात, अब तक 5 पर कसा शिकंजा

SDPO Dwipen Pator Arrestedin Assam || The Truth India file

Modified Date: September 10, 2026 / 08:28 pm IST
Published Date: September 10, 2026 8:27 pm IST
HIGHLIGHTS
  • SDPO द्वीपेन पाटोर को किया गया
  • गिरफ्तार तेल चोरी मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार
  • पश्चिम बंगाल तक नेटवर्क होने का शक

SDPO Dwipen Pator Arrestedin Assam: गोलाघाट: असम के गोलाघाट जिले में ONGC की पाइपलाइन से कच्चा तेल चोरी करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सरूपथार के सब-डिविजनल पुलिस ऑफिसर द्वीपेन पाटोर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक जांच के दौरान तेल चोरी के रैकेट में उनकी भूमिका सामने आई थी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

तेल चोरी करने वाले गिरोह से जुड़ने का आरोप

गोलाघाट के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वप्निल डेका ने बताया कि जांच के दौरान मिले तथ्यों और सबूतों के आधार पर SDPO को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का आरोप है कि पाटोर ने ONGC पाइपलाइन से कच्चा तेल चोरी करने वाले गिरोह को मदद देने के साथ उनके सदस्यों से पैसे भी लिए। गौरतलब है कि, यह मामला तब सामने आया जब 3 अगस्त को ONGC ने पाइपलाइन में छेद कर कच्चा तेल चोरी किए जाने को लेकर पुलिस में FIR दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

पांच लोग गिरफ्तार

SDPO Dwipen Pator Arrestedin Assam: एसएसपी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राइम ब्रांच) जन दास के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की और SDPO को गिरफ्तार किया। इस गिरफ्तारी के साथ ही मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या पांच हो गई है। इनमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक़, जांच में सरूपथार के कई लोगों के साथ-साथ ONGC के कुछ कर्मचारियों के शामिल होने संकेत भी मिले हैं। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

चोरी का तेल पश्चिम बंगाल भेजने का शक

जांच में पुलिस को आशंका है कि सरूपथार से चोरी किया गया कच्चा तेल पश्चिम बंगाल ले जाया जाता था। पुलिस अब रैकेट से जुड़े दूसरे लोगों का पता लगाने के लिए पश्चिम बंगाल में भी कार्यवाही करने की तैयारी कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें:

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह राजधानी दिल्ली में ही होना चाहिए : सुप्रिया सुले

मेखली पावर में अपनी हिस्सेदारी 2,171 करोड़ रुपये में अल्फा अल्टरनेटिव्स को बेचेगी दिलीप बिल्डकॉन

सोनासेलेक्शन इंडिया का आईपीओ 17 सितंबर को खुलेगा, मूल्य दायरा 94-99 रुपये प्रति शेयर

उत्पादकता बढ़ने से कृषि क्षेत्र के एनपीए में और कमी संभव: नाबार्ड चेयरमैन

पूर्व क्षेत्र ने 13 साल बाद जीती दलीप ट्रॉफी, दक्षिण क्षेत्र को पहली पारी की बढ़त के आधार पर हराया

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown