Prayagraj Maha Kumbh 2025 : अब तक इतने करोड़ श्रद्धालुओं ने किया महाकुंभ में स्नान, देश-दुनिया से प्रयागराज पहुंच रहे भक्त, दिन-प्रतिदिन बढ़ रही भीड़
Prayagraj Maha Kumbh 2025 : विश्व के सबसे बड़े धार्मिक समागम में श्रद्धालुओं का आना और गंगा और त्रिवेणी में डुबकी लगाना अनवरत जारी है।

Prayagraj Maha Kumbh 2025 | Source : ANI
प्रयागराज। Prayagraj Maha Kumbh 2025 : विश्व के सबसे बड़े धार्मिक समागम में श्रद्धालुओं का आना और गंगा और त्रिवेणी में डुबकी लगाना अनवरत जारी है। मेला प्रशासन के मुताबिक 11 जनवरी से 16 जनवरी तक इन छह दिनों में सात करोड़ लोगों ने गंगा और संगम में आस्था की डुबकी लगाई है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है। बयान के मुताबिक गुरुवार को ही 30 लाख से ज्यादा लोगों ने महाकुंभ में गंगा में स्नान किया। राज्य सरकार को महाकुंभ में 45 करोड़ लोगों से ज्यादा लोगों के आने का अनुमान है।
प्रयागराज में कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं और स्नान करने वालों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिख रही है। पूरे देश और दुनिया से त्रिवेणी में डुबकी लगाने के लिए प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु प्रयागराज पहुंच रहे हैं। गुरुवार को शाम 6 बजे तक प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 लाख से ज्यादा लोगों ने त्रिवेणी संगम में स्नान किया जिसमें 10 लाख कल्पवासियों के साथ-साथ देश विदेश से आए श्रद्धालु एवं साधु-संत शामिल हैं।
महाकुंभ शुरू होने से पहले 11 जनवरी को लगभग 45 लाख लोगों ने स्नान किया तो वहीं 12 जनवरी को 65 लाख लोगों के स्नान करने का रिकॉर्ड दर्ज हुआ। महाकुंभ के पहले दिन पौष पूर्णिमा स्नान पर्व पर 1.70 करोड़ लोगों ने स्नान कर रिकॉर्ड बनाया तो अगले दिन 14 जनवरी को मकर संक्रांति अमृत स्नान के अवसर पर 3.50 करोड़ लोगों ने डुबकी लगाई।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: प्रयागराज महाकुंभ 2025 में 11 जनवरी से 16 जनवरी तक सात करोड़ से अधिक श्रद्धालु गंगा और संगम में डुबकी लगा चुके हैं।
लेखक के बारे में
Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years
और भी पढ़ें...Web Title: So far 7 crore devotees have taken bath in Maha Kumbh, devotees are reaching Prayagraj from all over the country and the world
Breaking News in Hindi | latest Breaking news | Live breaking news in Hindi
और भी पढ़ें ›Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pmउप्र: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े व्यक्ति की कानून की डिग्री रद्द की गई
01 Oct 2026 | 4:40 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pmChhattisgarh News: Chhattisgarh में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़! दो नाबालिग समेत 15 लोग गिरफ्तार |
01 Oct 2026 | 4:38 pmCG Weather Update: Chhattisgarh में फिर बदलेगा मौसम! बारिश को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अपडेट |
01 Oct 2026 | 4:32 pmराहुल गांधी मानहानि मामले में सुनवाई फिर टली
01 Oct 2026 | 4:30 pm