BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

PM Modi In Jharkhand : ‘आदिवासी बेटियों के अधिकार और जमीन छीन रही सोरेन सरकार’, चाईबासा में पीएम मोदी ने भरी हुंकार

PM Modi In Jharkhand : पीएम मोदी ने चाईबासा में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने झामुमो, कांग्रेस और राजद पर जमकर

PM Modi In Jharkhand : ‘आदिवासी बेटियों के अधिकार और जमीन छीन रही सोरेन सरकार’, चाईबासा में पीएम मोदी ने भरी हुंकार
karan nepali
Published: 04 Nov 2024 | 5:56 pmModified: 04 Nov 2024 | 5:56 pm

रांची : PM Modi In Jharkhand : झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पीएम मोदी आज झारखंड दौरे पर पहुंचे। इस दौरान पीएम मोदी ने चाईबासा में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने झामुमो, कांग्रेस और राजद पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, झारखंड की जनता झामुमो-कांग्रेस-राजद की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है। उन्होंने इस विश्वास को जताया कि भाजपा-एनडीए इस बार विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करेगा। पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि झामुमो, कांग्रेस और राजद ने झारखंड की पहचान को खतरे में डाल दिया है। उनका कहना था कि ये दल प्रवासियों के समर्थक बन गए हैं और उनकी सहायता से झारखंड की पहचान और जनसंख्या में बदलाव करने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि ये दल आदिवासी बेटियों की जमीन और अधिकारों को छीन रहे हैं और उनके लिए कानून लाने का वादा किया, जिससे आदिवासी बेटियों की संपत्ति का रजिस्ट्रेशन किया जा सके।

यह भी पढ़ें : New family pension rules 2024: रिटायरमेंट के बाद पेंशन के लिए कर्मचारियों को अनिवार्य तौर पर करना होगा ये काम.. सरकार ने दिया आदेश, आप भी पढ़े

सीता और चंपाई सोरेन का कांग्रेस ने किया अपमान : पीएम मोदी

PM Modi In Jharkhand : रैली में उन्होंने सीता सोरेन और चंपाई सोरेन जैसे आदिवासी नेताओं के प्रति अपमानजनक टिप्पणियों का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि इससे आदिवासी माताओं और बहनों का अपमान हो रहा है। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब आदिवासियों के खून से दागी घटनाएं हुईं, जो आज भी याद की जाती हैं।

प्रधानमंत्री ने झारखंड में भाजपा की सरकार बनने की बात करते हुए कहा कि, जब अटल बिहारी वाजपेयी ने दिल्ली में सत्ता संभाली, तब झारखंड का गठन हुआ। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे भाजपा-एनडीए को वोट दें, क्योंकि यही सरकार उनके "रोटी, बेटी और माटी" के अधिकारों की रक्षा कर सकती है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

karan nepali
karan nepali

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.

और भी पढ़ें...

Web Title: 'Soren government is snatching away the rights and land of tribal daughters', PM Modi roared in Chaibasa

Breaking News in Hindi | latest Breaking news | Live breaking news in Hindi

और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है

Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है

01 Oct 2026 | 6:34 pm
UPITS 2026: UP के देसी स्वाद का बढ़ा कारोबार, 75 जिलों के खास व्यंजनों ने खींचा कारोबारियों का ध्यान, अब ग्लोबल मार्केट में बनेगी UP की पहचान

UPITS 2026: UP के देसी स्वाद का बढ़ा कारोबार, 75 जिलों के खास व्यंजनों ने खींचा कारोबारियों का ध्यान, अब ग्लोबल मार्केट में बनेगी UP की पहचान

01 Oct 2026 | 6:16 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान

UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान

01 Oct 2026 | 5:35 pm