MSP Hike Latest News: किसानों की बल्ले-बल्ले.. सरकार बढ़ा रही है धान पर MSP?.. जानें कितनी रकम आएगी अन्नदाताओं के बैंक खातों में,,
State government will increase the minimum support price on paddy नई सरकार के बनने के बाद राज्य को नई शराब नीति मिल सकती है। सरकार शराब से संबंधित नियमों और …
State government will increase the minimum support price on paddy
State government will increase the minimum support price on paddy: रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव की तस्वीर लगभग साफ़ हो चुकी है। हेमंत सोरेन की अगुवाई वाले झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। वही इन नतीजों से भाजपा को गहरा झटका लगा है। बीजेपी ने इस आदिवासी राज्य में सत्ता पाने के लिए माटी, रोटी, बेटी बचाओ का नारा दिया था। बीजेपी ने अपने प्रचार के दौरान झारखण्ड में बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे को जोरशोर से उठाया था और ध्रुवीकरण करने की कोशिश की थी। हालांकि भाजपा अपने इस रणनीति पर कामयाब नहीं हो सकी और झामुमो की अगुवाई वाली इण्डिया गठबंधन ने यहाँ जीत हासिल की है।
वही अब झामुमो की नई सरकार राज्य के हित में कई बड़े फैसले ले सकती है। हालांकि इस फैसलों का प्रस्ताव पुरानी हेमंत सरकार ने ही विधानसभा में लाया था। अब जब राज्य में दोबारा हेमंत सोरेन की सरकार बना तय हो गया है तो उम्मीद जताई जा रही है कि वह कई बड़े फैसले ले सकते है।
आइये जानते हैं उन संभावित फैसलों के बारें में
State government will increase the minimum support price on paddy: झारखंड में नई सरकार बनने के बाद एक दर्जन से अधिक लंबित विषयों पर फैसला होने की संभावना है। इसमें जेपीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति समेत एक दर्जन से अधिक बड़े फैसले शामिल हैं।
नई सरकार राज्य में नियुक्ति प्रक्रिया को प्राथमिकता देगी। जल्द ही खाली पदों पर नियुक्ति शुरू किए जाने की संभावना है। वहीं, राज्य को नई शराब नीति मिल सकती है। सखी मंडल के 5000 महिला उद्यमियों को मुफ्त ई-वाहन मिलेंगे।
State government will increase the minimum support price on paddy: जेपीएससी अध्यक्ष का पद पिछले तीन माह से खाली है। इस कारण 600 से अधिक पदों के लिए हुई परीक्षा का रिजल्ट अटका हुआ है। अध्यक्ष की नियुक्ति होते ही 342 पदों पर बहाली के लिए सिविल सेवा मुख्य परीक्षा, विश्वविद्यालयों के 322 सहायक प्राध्यापक और अधिकारियों के लिए हुई परीक्षा का रिजल्ट आ जाएगा।
धान का एमएसपी बढ़ेगा
बता दें कि चुनाव के पहले झामुमो ने धान पर एमएसपी बढाए जाने का वादा किया था। आने वाले दिनों में झारखण्ड में नई सरकार का गठन होने वाला है इसलिए, दिसंबर में ही एमएसपी बढ़ाने का फैसला लेने की संभावना है। बता दें कि, भाजपा ने धान का एमएसपी बढ़ाकर 3100 रु. प्रति क्विंटल, झामुमो ने 3200 रु. प्रति क्विंटल व आजसू ने भी 3200 रु. प्रति क्विंटल करने का वादा किया था। ऐसे में झामुमो राज्य के किसानों को बड़ी सौगात दे सकती है।
निजी हाथों में शराब बिक्री का अधिकार
नई सरकार के बनने के बाद राज्य को नई शराब नीति मिल सकती है। सरकार शराब से संबंधित नियमों और नीतियों को फिर से निर्धारित कर सकती है। शराब नीति में सुधार या बदलाव से शराब की बिक्री, वितरण, और नियमन के तरीके में बदलाव हो सकता है। उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग ने चुनाव घोषणा से पहले शराब की बिक्री से संबंधित नई नियमावली बनाकर सहमति के लिए राजस्व पर्षद को भेजा था। नई उत्पाद नीति में खुदरा शराब का व्यवसाय निजी हाथों में देने का प्रस्ताव है।
State government will increase the minimum support price on paddy: राजस्व पर्षद ने यह कहकर उसे लौटा दिया था कि इस पर पहले विधि विभाग व वित्त विभाग से सलाह ली जाए। इसके बाद ही नई नियमावली से संबंधित फाइल पर्षद को सहमति के लिए भेजी जाए। इसी दौरान राज्य में चुनाव की घोषणा हो चुकी थी। इस कारण आचार संहिता लागू होने से फिर बात आगे नहीं बढ़ सकी। अब इस विषय पर निर्णय हो जाने की संभावना है।
झारखण्ड जीत गया है.... pic.twitter.com/WlUWboOfsY
— Kalpana Murmu Soren (@JMMKalpanaSoren) November 23, 2024
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: State government will increase the minimum support price on paddy
Breaking News in Hindi | latest Breaking news | Live breaking news in Hindi
और भी पढ़ें ›
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 amमोबिक्विक की प्रवर्तक टाकू की कंपनी में हिस्सेदारी बढ़कर 10.24 प्रतिशत हुई
30 Sept 2026 | 10:27 pmभारत के 96 प्रतिशत संगठन बीते साल साइबर घटनाओं के शिकार, एआई से बढ़ी चुनौती: सिस्को
30 Sept 2026 | 10:24 pmप्रवासियों का भारत पर शुद्ध दावा जून तिमाही में बढ़कर 220.3 अरब डॉलर पर: आरबीआई
30 Sept 2026 | 10:18 pmकपड़ा मंत्रालय ने आरओएससीटीएल योजना को 31 दिसंबर तक बढ़ाया
30 Sept 2026 | 10:13 pm