Teacher’s day Special: विवेकानंद के इन गुणों को देख कर गुरुमाता ने कही थी विश्व प्रसिद्धी की बात… जानें पूरी खबर

Ads

तुम यदि विश्व भ्रमण पर निकले तो तुम्हारी कीर्ती के मुकाबले का कोई भी वक्ता नहीं रह जाएगा। जी हां एसा आशिर्वाद दिया था रामकृष्ण परमहंस की पत्नी और विवेकानंद की गुरुमाता ने

  •  
  • Publish Date - September 5, 2022 / 04:18 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:35 AM IST

Qualities of Vivekanand: स्वामी विवेकानंद को कौन नही जानता है। पूरी दुनिया उनके ज्ञान और भाषण की दीवानी थी। विवेकानंद के जीवन से जुड़ी अनेको घटनाऐ हमको अखबार, मैग्जीन और किताबो में पढ़ने को मिलती है लेकिन शायद ही एसी कोई कहानी पढ़ने को मिली होगी जिसमें विवेकानंद के गुरु नही बल्कि गुरुमाता ने आशिर्वाद दिया हो कि बेटा तुम यदि विश्व भ्रमण पर निकले तो तुम्हारी कीर्ती के मुकाबले का कोई भी वक्ता नहीं रह जाएगा। जी हां एसा आशिर्वाद दिया था रामकृष्ण परमहंस की पत्नी और विवेकानंद की गुरुमाता ने जब विवेकानंद का ने उनके मांगने पर चाकू की नोक को अपनी तरफ करते हुए दिया था।>>*IBC24 News Channel के WHATSAPP  ग्रुप से जुड़ने के लिए  यहां CLICK करें*<<

Read More: पीली साड़ी पहनकर मोनालिसा ने बिखेरा जलवा, वीडियो देख फैंस हुए मदहोश

बात दरशल उन दिनों कि है जब विवेकानंद रामकृष्ण परम हंस से भौतिक और अध्यात्मिक जगत के गूढ़ रहस्यो के बारे में अध्ययन कर रहे थे। सुबह का समय था गुरुमाता खाना बना रही थी। सब्जी को काटने के लिए दूर रखे चाकू को विवेकानंद से लाकर देने को कहा तो विवेकानंद ने चाकू का नुकीला हिस्सा अपनी तरफ कर के चाकू गुरुमाता के हांथ में दिया था। गुरुमाता नें विवेकानंद के उदारीपन को देखते हुए गुरु से कहा कि आपके इस शिष्य में बहोत प्रतिभा के साथ गहन क्षमता भी है। देखिएगा एक दिन आपका यह शिष्य विश्वभर में नाम करेगा।

Read More: 500 रुपए में मिलेगा LPG गैस सिलेंडर, किसानों को मुफ्त में दी जाएगी बिजली, राहुल गांधी ने इस राज्य के लोगों से किया वादा 

ये थे विवेकानंद में गुण

विवेकानंद परम ज्ञानी के साथ ब्रह्मचारी थे। उनके पास फोटो जेनिक मेमोरी थी जिसकी वजह से वे जो एक बार पढ़ लेते थे उसे कभी नही भूलते थे। विवेकानंद महिलाओं का परम आदर व सम्मान करते थे। विवेकानंद कुशल वक्ता होनें के साथ अधायात्मिक गुरु थे।

Read More: आखिरी ओवर में थम गई थी सभी की सांसे, कुछ ऐसा था पाकिस्तान के ड्रेसिंग रूम का नजारा 

और भी लेटेस्ट और बड़ी खबरों के लिए यहां पर क्लिक करें

ताजा खबर