Tejashwi Yadav on BSF Martyr Bihar: “देश की रक्षा में एक बिहारी कभी पीछे नहीं हटता” शहीद BSF जवान इम्तियाज को तेजस्वी यादव ने दी श्रद्धांजलि
देश की रक्षा में एक बिहारी कभी पीछे नहीं हटता…Tejashwi Yadav on BSF Martyr Bihar: “A Bihari never backs down in protecting the country

Tejashwi Yadav on BSF Martyr Bihar | Image Source | IBC24
पटना: Tejashwi Yadav on BSF Martyr Bihar: ऑपरेशन सिंदूर के तहत देश की सरहद की हिफाजत करते हुए बीएसएफ के सब-इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज ने अपनी जान कुर्बान कर दी। जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान की कायरतापूर्ण गोलीबारी में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे और इलाज के दौरान शहीद हो गए। जैसे ही यह दुखद समाचार बिहार के किशनगंज जिले स्थित उनके पैतृक गांव पहुंचा पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। उनका पार्थिव शरीर जब तिरंगे में लिपटकर गांव पहुंचा तो शहीद इम्तियाज अमर रहें और ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारों से माहौल गूंज उठा। अंतिम दर्शन के लिए हजारों की संख्या में ग्रामीण उमड़ पड़े। पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
एक बिहारी कभी पीछे नहीं हटता- तेजस्वी यादव
Tejashwi Yadav on BSF Martyr Bihar: राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पहले शहीद इम्तियाज के बेटे से मुलाकात की और फिर मंगलवार को परिवार से मिलने उनके गांव पहुंचे। उन्होंने कहा की हमें गर्व है कि बिहार के लाल ने देश की सुरक्षा में अपने प्राण न्योछावर कर दिए। जब देश की रक्षा की बात आती है तो एक बिहारी कभी पीछे नहीं हटता। उन्होंने परिवार को हरसंभव सहायता का आश्वासन भी दिया।
#WATCH पटना: RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "बिहार के जो जवान(BSF जवान मोहम्मद इम्तियाज ) शहीद हुए कल उनके बेटे से मुलाकात हुई थी। आज मैं उनके परिवार से मिलने जा रहा हूं। हमें गर्व है कि बिहार के लाल ने देश की सुरक्षा में अपनी जान को न्योछावर कर दिया। मैंने पहले भी कहा था कि देश… pic.twitter.com/DPO3edNNqw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2025
ऑपरेशन सिंदूर में दी थी कुर्बानी
Tejashwi Yadav on BSF Martyr Bihar: बता दें कि शहीद मोहम्मद इम्तियाज बीएसएफ की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात थे, जहां पाकिस्तानी सेना की ओर से हुई अचानक और कायरतापूर्ण फायरिंग में वह घायल हो गए थे। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने इस हमले के बाद आतंकी ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई करते हुए कई कैंप तबाह कर दिए हैं।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: शहीद इम्तियाज बीएसएफ के सब-इंस्पेक्टर थे और बिहार के किशनगंज जिले के निवासी थे।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Tejashwi Yadav on BSF Martyr Bihar: "A Bihari never backs down in protecting
Breaking News in Hindi | latest Breaking news | Live breaking news in Hindi
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm