CLOSED

Today Breaking News And Live Updates 3rd FEB. 2026: छत्तीसगढ़ में बढ़ गई धान खरीदी की तारीख, अब इस दिन तक धान बेच पाएंगे किसान

Today Breaking News And Live Updates 3rd FEB. 2026: छत्तीसगढ़ में बढ़ गई धान खरीदी की तारीख, अब इस दिन तक धान बेच पाएंगे किसान

Today Breaking News And Live Updates 3rd FEB. 2026: छत्तीसगढ़ में बढ़ गई धान खरीदी की तारीख, अब इस दिन तक धान बेच पाएंगे किसान

CG Dhan Kharidi Date Extended

Modified Date: February 3, 2026 / 11:40 pm IST
Published Date: February 3, 2026 9:01 am IST

रायपुर:  छत्तीसगढ़ में धान बेचने वाले ​किसानों के लिए राहत की खबर निकलकर सामने आई है। छत्तीसगढ़ सरकार ने धान खरीदी की तारीख (CG Dhan Kharidi Date Extended) को बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने  धान खरीदी की तारीख दो दिनों तक और बढ़ाने का फैसला लिया है। यानी अब किसान 5 फरवरी तक अपनी धान बेच सकेंगे।

CG Dhan Kharidi Date मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन किसानों का धान किसी कारणवश तय समय सीमा में नहीं खरीदा जा सका था, उन्हें ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है। इस विशेष अवधि में केवल उन्हीं किसानों से धान की खरीदी की जाएगी, जो पहले वंचित रह गए थे।

आपको बता दें कि बीते करीब दो महीनों से प्रदेशभर में धान खरीदी का काम चल रहा था, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों ने अपनी उपज सरकारी केंद्रों में बेची। धान खरीदी के दौरान किसानों की भीड़ केंद्रों पर देखने को मिली और कई जगहों पर आखिरी दिन 31 जनवरी तक टोकन के आधार पर खरीदी होती रही। लेकिन इसके बाद भी कई ऐसे किसान है जो वंचित रह गए थे, उन्हीं को ध्यान में रखते हुए सरकार ने ये फैसला लिया है।

इन्हें भी पढ़े:-

The liveblog has ended.

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।