Rahul Gandhi on US Trade Deal: ‘PM मोदी पर अमेरिका का जबरदस्त दबाव’, यूएस ट्रेड डील पर राहुल का बड़ा हमला, गिनाए ‘प्रेशर प्वाइंट्स’
Rahul Gandhi on US Trade Deal: ‘PM मोदी पर अमेरिका का जबरदस्त दबाव’, यूएस ट्रेड डील पर राहुल का बड़ा हमला, गिनाए ‘प्रेशर प्वाइंट्स’
Rahul Gandhi on US Trade Deal/Image Source: ANI
- डोकलाम से ट्रेड डील तक
- PM मोदी पर बरसे राहुल गांधी
- ट्रेड डील पर राहुल का तीखा आरोप
नई दिल्ली: Rahul Gandhi on US Trade Deal: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अमेरिका के दबाव में आकर ट्रेड डील करने का आरोप लगाया है। डोकलाम मुद्दे पर लोकसभा की कार्यवाही स्थगित होने के बाद राहुल गांधी ने संसद परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए प्रधानमंत्री पर किसानों, अडानी और एपस्टीन मामलों को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए।
यूएस ट्रेड डील पर राहुल का तीखा आरोप (Rahul Gandhi Trade Deal)
राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दबाव में हैं। उन्होंने दावा किया कि जो ट्रेड डील पिछले चार महीनों से रुकी हुई थी, उसमें कोई ठोस बदलाव नहीं हुआ इसके बावजूद प्रधानमंत्री ने उसे साइन कर दिया। राहुल गांधी के मुताबिक मोदी जी घबराए हुए हैं। उन पर भारी दबाव है, यह मैं भी जानता हूं और मोदी जी भी जानते हैं। कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील में भारत के किसानों की मेहनत, खून और पसीने को बेच दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह सौदा देश के हितों के खिलाफ किया गया समझौता है। राहुल गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि इतिहास में पहली बार नेता प्रतिपक्ष को प्रेसिडेंशियल एड्रेस पर बोलने नहीं दिया गया, क्योंकि सरकार सच सामने आने से डर रही है।
#WATCH दिल्ली: लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी घबराए हुए हैं। जो ट्रेड डील 4 महीने से रुकी हुई थी। किसी न किसी कारण से नरेंद्र मोदी ने कल शाम उस डील को साइन कर दिया। नरेंद्र मोदी पर दबाव है, भयंकर दबाव है। नरेंद्र मोदी की इमेज का… pic.twitter.com/uOVsAiuksa
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 3, 2026
राहुल गांधी ने गिनाए PM मोदी के ‘प्रेशर प्वाइंट्स’ (Rahul Gandhi Modi Attack)
Rahul Gandhi on US Trade Deal: राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री की छवि पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी इमेज एक गुब्बारे की तरह है, जिसे हजारों करोड़ रुपये खर्च कर बनाया गया है और अब वह फूटने वाला है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने यह छवि बनाई थी, वही अब उसे तोड़ने में लगे हैं। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री पर दो बड़े अंतरराष्ट्रीय दबाव बिंदु हैं। राहुल गांधी के अनुसार, पहला अडानी से जुड़ा वह मामला है, जो अमेरिका में चल रहा है और जो सीधे तौर पर प्रधानमंत्री के वित्तीय ढांचे को प्रभावित करता है। दूसरा एपस्टीन फाइल्स का मुद्दा है। राहुल गांधी ने दावा किया कि अडानी पर चल रहा मामला असल में प्रधानमंत्री पर ही दबाव बनाने का जरिया है। राहुल गांधी ने कहा कि देश अब यह समझ रहा है कि प्रधानमंत्री ने दबाव में आकर समझौता किया है और यही वजह है कि सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है।
यह भी पढ़ें
- आगे बढ़ सकती है धान खरीदी की तारीख? CM विष्णुदेव साय का बड़ा बयान, कहा- जरूरत पड़ी तो आगे…
- गरियाबंद के दूतकैंया गांव में हिंसा का CCTV आया सामने, आक्रोशित ग्रामीण बढ़ते जा रहे थे… फिर… गांव में कर्फ्यू जैसे हालात
- छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर की मार! 700 रुपए से अचानक आया 27 हजार का बिजली बिल.. दिव्यांग महिला की दर्द सुनकर अधिकारीयों के भी उड़ गए होश
- छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूल में शर्मनाक तस्वीर! शिक्षक नहीं आए स्कूल… तो बच्चों के साथ स्वीपर करने लगा ये काम, वीडियो वायरल
- हाथ नहीं, मुंह से विशालकाय सांप पकड़ लेता है ये शख्स, खागा भाई का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

Facebook


