EPFO 3.0 Update: अब PF निकालना हुआ सुपरफास्ट! EPFO 3.0 के बाद चुटकियों में ऐसे मिलेगा पूरा पैसा, जानिए नया अपडेट
EPFO 3.0 Update: EPFO 3.0 के तहत PF क्लेम प्रक्रिया पहले से तेज कर दी गई है। सरकार के अनुसार अब ऑनलाइन EPF क्लेम औसतन 8 दिनों में निपटाया जा रहा है और स्वीकृति के बाद PF का पैसा सीधे खाताधारक के बैंक खाते में जमा हो रहा है।
(EPFO 3.0 Update/ Image Credit: ANI News)
- ऑनलाइन PF क्लेम अब औसतन 8 दिन में पूरा
- बिना नियोक्ता मंजूरी के PF ट्रांसफर की सुविधा
- 8.53 करोड़ से ज्यादा क्लेम प्रोसेस किए गए
नई दिल्ली: EPFO 3.0 Update News अगर आप नौकरी करते हैं और हर महीने आपका पैसा EPF में जमा होता है, तो EPFO 3.0 से जुड़ी यह खबर आपके लिए बड़ी राहत लेकर आई है। दरअसल, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने सिस्टम को पहले से कहीं ज्यादा डिजिटल, तेज और स्मार्ट बना दिया है। EPFO 3.0 के तहत किए गए बदलावों का सीधा फायदा कर्मचारियों को मिल रहा है, क्योंकि अब PF का पैसा निकालने की प्रक्रिया काफी आसान हो गई है।
अब 8 दिन में निपटेगा ऑनलाइन PF क्लेम (Online PF Claim)
केंद्र सरकार ने राज्यसभा में जानकारी दी है कि अब ऑनलाइन EPF क्लेम औसतन सिर्फ 8 दिनों में निपटाया जा रहा है। पहले जहां PF का पैसा मिलने में कई हफ्ते या महीनों का समय लग जाता था, अब वही काम कुछ ही दिनों में हो रहा है। अगर कर्मचारी की KYC पूरी है और प्रोफाइल में कोई गलती नहीं है, तो पैसा सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर हो रहा है।
लंबे इंतजार की समस्या हुई खत्म (Problem of Long Waiting is Over)
पहले PF क्लेम के दौरान फाइल अटकना, नियोक्ता की मंजूरी में देरी और दस्तावेजों की गलती जैसी समस्याएं आम बात थी। लेकिन EPFO 3.0 में किए गए सुधारों के बाद यह परेशानी काफी हद तक खत्म हो गई है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025-26 में 23 जनवरी 2026 तक EPFO ने 8.53 करोड़ से ज्यादा क्लेम प्रोसेस किए हैं, जो सिस्टम की तेजी और क्षमता को दिखाता है।
बिना नियोक्ता की मंजूरी के PF ट्रांसफर (PF Transfer)
EPFO 3.0 का सबसे बड़ा फायदा यह है कि जिन कर्मचारियों की e-KYC पूरी है, उन्हें अब PF ट्रांसफर के लिए कंपनी की मंजूरी की जरूरत नहीं है। कर्मचारी खुद ऑनलाइन पोर्टल के जरिए ट्रांसफर क्लेम फाइल कर सकते हैं। इससे खासतौर पर उन लोगों को राहत मिलेगी जो नौकरी बदल चुके हैं या जिनकी पुरानी कंपनी से संपर्क नहीं हो पा रहा है।
प्रोफाइल सुधार की प्रक्रिया सरल (Profile Correction Process Simple)
EPFO ने जनवरी 2025 से प्रोफाइल सुधार की प्रक्रिया को भी सरल बना दिया है। अब कर्मचारी अपने नाम, जन्मतिथि और अन्य जरूरी जानकारी को खुद ऑनलाइन सही कर सकते हैं। पहले इसके लिए EPFO दफ्तर के चक्कर लगाने पड़ते थे। सरकार के अनुसार, जनवरी 2026 तक 27 लाख से ज्यादा प्रोफाइल सुधार के अनुरोध सफलतापूर्वक निपटाए जा चुके हैं।
पेंशन, UAN और पासबुक देखना भी आसान (Easy to View Passbook)
EPFO 3.0 के तहत सेंट्रलाइज्ड पेंशन पेमेंट सिस्टम लागू किया गया है, जिससे अब पेंशन देश के किसी भी बैंक से मिल सकेगी। साथ ही, अगस्त 2025 से फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए UAN बनाना और एक्टिवेट करना संभव हो गया है। इसके अलावा, मेंबर पासबुक लाइट फीचर से कर्मचारी अपने हाल के लेनदेन आसानी से देख सकते हैं। कुल मिलाकर, EPFO 3.0 ने PF से जुड़ी प्रक्रियाओं को तेज, सुरक्षित और बेहद आसान बना दिया है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Power Grid Share Price: महारत्न कंपनी ने रच दिया इतिहास! महज 48 घंटे में 13% उछला ये स्टॉक, 4185 करोड़ का मुनाफा और डिविडेंड के ऐलान से निवेशकों की चमकी किस्मत!
- Mohan Cabinet ke Faisle: मोहन कैबिनेट की बैठक खत्म, कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर, पढ़ें पूरा निर्णय
- Rapido Driver Rape Girl: रैपिडो की राइड लड़की को पड़ गया भारी, कपड़े दिलाने के नाम ड्राइवर ने उतारे कपड़े, फिर…

Facebook


