Today Live Breaking News and Updates 19 August 2026: छत्तीसगढ़ की टॉपर बेटियों को मिलेगा IBC24 स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप, कुछ ही देर में सीएम साय करेंगे सम्मानित..
Today Live Breaking News and Updates 19 August 2026: IBC24 स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप 2026 में छत्तीसगढ़ की 27 टॉपर बेटियों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सम्मानित करेंगे।
Today Live Breaking News and Updates 19 August 2026
रायपुर: यदि एक आदमी शिक्षित होता है तो केवल एक व्यक्ति शिक्षित होता है, लेकिन जब एक बेटी शिक्षित होती है तो पूरी पीढ़ी शिक्षित होती है। कुछ इन्हीं भावों और विचारों के साथ मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का नंबर वन न्यूज चैनल IBC24 हर वर्ष बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाली बेटियों को स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप प्रदान करता है।
स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप केवल एक स्कॉलरशिप ही नहीं हैं, बल्कि यह उन बेटियों के भविष्य के लिए अंशदान है, जो समाज और अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बने हैं।
इस बार भी छत्तीसगढ़ के 26 जिलों के 27 टॉपर्स बेटियों को मुख्यमंत्री विष्णु देव् साय के हाथों स्कॉलरशिप प्रदान किया जाएगा
Today Live Breaking News and Updates 19 August 2026: बिहार में नीट के प्रश्न पत्र लीक के खिलाफ प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल आज बुधवार 19 अगस्त को ‘राजभवन मार्च’ शुरू हो गया है। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया।
नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को बुधवार सुबह दिल्ली एम्स से छुट्टी दे दी गई। आपको बता दें कि 13 अगस्त को वह बेचैनी के चलते अस्पताल में भर्ती हुए थे। उनके तमाम टेस्ट के बाद 17 अगस्त को एंजियोप्लास्टी हुई थी। जेपी नड्डा के स्वास्थ्य में सुधार को देखते हुए उन्हें बुधवार सुबह एम्स दिल्ली से छुट्टी दे दी गई है।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार सुबह आजम खान और उनसे जुड़े लोगों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। जांच एजेंसी की यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश के रामपुर और सहारनपुर के अलावा नई दिल्ली में करीब 10 ठिकानों पर चल रही है। ED की यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत की जा रही है। ED की टीमें आजम खान से जुड़े ट्रस्ट और उनकी महत्वाकांक्षी परियोजना मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मामलों की जांच कर रही हैं। कार्रवाई के दौरान दस्तावेजों, वित्तीय रिकॉर्ड और डिजिटल साक्ष्यों की पड़ताल की जा रही है।

Facebook


