Today Live Breaking News and Updates 1 August 2026
Today Live Breaking News and Updates 1 August 2026 जम्मू कश्मीर के दक्षिण कश्मीर स्थित कुलगाम जिले के केल्लाम इलाके में शुक्रवार शाम को एक आतंकी हमला हो गया। (Jammu Kashmir Terror Attack) इस हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत (Chhattisgarh Workers Killed) हो गई। इस सनसनीखेज हमले की जिम्मेदारी प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के छद्म संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) ने ली है, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया है।
Today Live Breaking News and Updates 1 August 2026 इस घटना को लेकर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने दुख जताया है। सीएम साय ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा कि ‘कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की दुखद मृत्यु एवं एक श्रमिक के घायल होने की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। घायल श्रमिक का स्थानीय अस्पताल में समुचित इलाज जारी है। अधिकारियों को इस संदर्भ में आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। छत्तीसगढ़ सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। मृतक श्रमिक को विनम्र श्रद्धांजलि एवं घायल श्रमिक के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना।’