Today Live Breaking News and Updates 21 April 2026: संविदा कर्मियों को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, सरकार को दिया वर्गीकरण कर वेतन संबंधी लाभ देने का आदेश
Today Live Breaking News and Updates 21 April 2026: संविदा कर्मियों को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, सरकार को दिया नियमित कर्मचारियों वाले लाभ देने के आदेश
Today Live Breaking News and Updates 21 April 2026
भोपाल: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट राज्य के संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों के पक्ष में आदेश जारी करते हुए उन्हें बड़ी राहत प्रदान की है। उच्च न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में कहा है कि राज्य सरकार द्वारा लंबे समय से कार्यरत संविदा, आउटसोर्स और अंशकालिक कर्मचारियों को नियमितीकरण नीति के लाभ से बाहर रखना तर्कहीन है। अदालत ने राज्य को निर्देश दिया कि ऐसे कर्मचारियों का उचित वर्गीकरण कर उन्हें वेतन और सेवा संबंधी सभी लाभ प्रदान किए जाएं। जस्टिस विशाल धगत की पीठ ने कहा कि यदि राज्य सरकार किसी कर्मचारी की सेवाएं लगातार ले रही है, तो उसे कम वेतन देकर उसके जीवनयापन के अधिकार और आर्थिक न्याय से वंचित नहीं किया जा सकता।
नेताओं के बिस्तरों से शुरू होता महिलाओं का राजनीतिक करियर
पप्पू यादव के बयान के अनुसार, अधिकांश महिलाओं की राजनीति में शुरुआत प्रभावशाली लोगों के निजी दायरे से होती है। पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि, सत्ता के गलियारों में महिलाओं के शोषण की प्रवृत्ति गहराई तक जड़ें जमा चुकी है। पप्पू यादव ने कहा कि कड़वी सच्चाई यह है कि 90% महिलाओं का राजनीतिक करियर नेताओं के बिस्तरों से शुरू होता है। महिलाएं किसी प्रभावशाली नेता के रूम में गए बिना राजनीति नहीं कर सकतीं।
Today Live Breaking News and Updates 21 April 2026 राजस्थान के बालोतरा जिले की पचपदरा रिफाइनरी में सोमवार (20 अप्रैल) को भीषण आग लग गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस रिफाइनरी का मंगलवार को लोकार्पण करने वाले थे, लेकिन आग की वजह से पीएम मोदी का राजस्थान दौरा रद्द हो गया है। रिफाइनरी में आग लगने के बाद दो दर्जन से ज्यादा फायरब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और काफी मुश्किल के बाद आग पर काबू पाया गया।
Today Live Breaking News and Updates 21 April 2026 आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी को रिफाइनरी का लोकार्पण करने के साथ ही एक जनसभा को भी संबोधित करना था। आग लगने की घटना की वजह से प्रधानमंत्री मोदी का लोकार्पण कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कार्यालय ने पीएम के कार्यक्रम के स्थगित होने की पुष्टि कर दी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भी सोमवार शाम पचपदरा पहुंचना था।
इन्हें भी पढ़े:-
- Vande Bharat: लेंसकार्ट के ‘ड्रेसकोड’ पर विवाद! कर्मचारियों के तिलक और कलावा पर रोक, क्या ये कोई पुरानी नीतिया फिर कोई गहरी साजिश?
- Aishwarya Rai Abhishek Bachchan Anniversary : तलाक की अफवाहों के बीच बड़ा ट्विस्ट! 19वीं सालगिरह पर इस स्टार कपल की एक फोटो ने सब कुछ बदल दिया
- शह मात The Big Debate: महिला आरक्षण पर महाभारत!.. विपक्ष ने लगाया महिलाओं को प्रताड़ित करने का आरोप, किसे मिलेगा प्रदर्शन का फायदा?

Facebook


