PhonePe Payment Without Internet: अब बिना इंटरनेट चलेगा आपका फोनपे.. बिना वाई-फाई या मोबाईल डाटा भेज पाएंगे पैसे, बस करना होगा ये आसान काम
फोनपे ने फीचर फोन उपयोगकर्ताओं के लिए यूपीआई 123पे सेवा शुरू की है, जिससे बिना इंटरनेट भी डिजिटल भुगतान करना संभव होगा।
PhonePe Payment Without Internet || Image- IBC24 News Archive
- फीचर फोन से बिना इंटरनेट होगा UPI भुगतान
- फोनपे ने लॉन्च की UPI 123पे सेवा
- 12 भारतीय भाषाओं में मिलेगी AI हेल्पलाइन
नई दिल्ली: डिजिटल भुगतान कंपनी PhonePe ने फीचर फोन उपयोगकर्ताओं के लिए ‘PhonePe UPI 123Pay’ सेवा शुरू करने की घोषणा की है। इसके जरिए अब बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी फीचर फोन से यूपीआई भुगतान किया जा सकेगा। (PhonePe Payment Without Internet) कंपनी के मुताबिक, देश में 20 करोड़ से अधिक फीचर फोन उपयोगकर्ता हैं, जिन्हें इस सुविधा का फायदा मिल सकता है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
PhonePe के अनुसार, यह सेवा कंपनी की स्वामित्व वाली तकनीक पर आधारित है और सीमित 2G कनेक्टिविटी वाले क्षेत्रों में भी भुगतान को भरोसेमंद बनाने के लिए SMS आधारित सिस्टम का इस्तेमाल करती है। कंपनी ने फीचर फोन में यह सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नोकिया, एचएमडी, लावा इंटरनेशनल और आईटेल मोबाइल जैसी कंपनियों के साथ साझेदारी की है।
फीचर फोन से पैसे भेजने और QR स्कैन की सुविधा
इस सेवा के जरिए ग्राहक एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति (P2P) और व्यक्ति से व्यापारी (P2M) को भुगतान कर सकेंगे। कैमरे वाले फीचर फोन में QR कोड स्कैन करके भुगतान करने की सुविधा भी उपलब्ध होगी। इसके अलावा ग्राहक अपने बैंक खाते का प्रबंधन, बैलेंस चेक और पुराने लेनदेन का रिकॉर्ड भी देख सकेंगे।
PhonePe के संस्थापक और सीईओ समीर निगम ने कहा कि फीचर फोन में यूपीआई सुविधा उपलब्ध कराने से डिजिटल भुगतान को स्मार्टफोन से आगे देश के ज्यादा लोगों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। (PhonePe Payment Without Internet) कंपनी का लक्ष्य अगले 30 करोड़ लोगों को डिजिटल भुगतान के दायरे में लाना है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
12 भारतीय भाषाओं में AI हेल्पलाइन
पहली बार सेवा का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों की मदद के लिए कंपनी ने वॉयस आधारित AI हेल्पलाइन भी शुरू की है। यह हेल्पलाइन अंग्रेजी के अलावा 12 भारतीय भाषाओं में जानकारी उपलब्ध कराएगी। कंपनी के मुताबिक, आने वाले समय में इस सेवा में बिजली-पानी जैसे बिलों का भुगतान, मोबाइल रिचार्ज और आधार आधारित सेवाएं भी जोड़ी जाएंगी। जुलाई 2026 तक PhonePe के पंजीकृत उपयोगकर्ताओं की संख्या 71.5 करोड़ से अधिक थी, जबकि कंपनी के व्यापारी नेटवर्क में 5 करोड़ से ज्यादा पार्टनर जुड़े हुए थे।
इन्हें भी पढ़ें:
साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स, महानदी कोलफील्ड्स का आईपीओ साल के अंत तक: कोल इंडिया सीएमडी
फीचर फोन से भी बिना इंटरनेट कर सकेंगे यूपीआई भुगतान, फोनपे ने शुरू की सेवा
अमेठी में स्कूल बस के कंटेनर से टकराने से दो दर्जन से अधिक बच्चे घायल
मिल पर चीनी कीमतों में 30 प्रतिशत की गिरावट, खुदरा भाव में कोई बदलाव नहीं
होर्मुज जलडमरूमध्य बाधित होने के बीच आईओसी ने एलपीजी उत्पादन 30 प्रतिशत बढ़ाया

Facebook


