CLOSED

Today Live Breaking News and Updates 26 March 2026: BCCI ने IPL के शेड्यूल का किया ऐलान, राजधानी रायपुर में 10 और 13 मई को खेले जाएंगे 2 मैच

Today Live Breaking News and Updates 26 March 2026: BCCI ने IPL के शेड्यूल का किया ऐलान, राजधानी रायपुर में 10 और 13 मई को खेले जाएंगे 2 मैच

Today Live Breaking News and Updates 26 March 2026: BCCI ने IPL के शेड्यूल का किया ऐलान, राजधानी रायपुर में 10 और 13 मई को खेले जाएंगे 2 मैच

Today Live Breaking News and Updates 25 March 2026

Modified Date: March 26, 2026 / 11:09 pm IST
Published Date: March 26, 2026 9:15 am IST

Today Live Breaking News and Updates 26 March 2026 : रायपुर : BCCI ने IPL के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। शेड्यूल के अनुसार राजधानी रायपुर में IPL के 2 मैच खेले जाएंगे। 10 मई को RCB और MI का मुकाबला और 13 मई को RCB और KKR में भिड़त होगी।

Today Live Breaking News and Updates 26 March 2026 : नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल शाम यानी शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। यह बैठक पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को लेकर राज्यों की तैयारियों और योजनाओं की समीक्षा के लिए होगी। बैठक में ‘टीम इंडिया’ की भावना के तहत समन्वित प्रयासों को सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। बैठक में मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी शिरकत करेंगे।


Today Live Breaking News and Updates 26 March 2026 : उज्जैन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज उज्जैन में क्षिप्रा नदी पर निर्माणधीन घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को सुविधाएं उपलब्ध कराने में कोई कमी नहीं रखी जायें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री अंगारेश्वर और श्री सिद्धवट के मध्य क्षिप्रा नदी पर बन रहे नए घाटों का अवलोकन भी किया। ये घाट आगामी सिंहस्थ महापर्व-2028 को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं के स्नान और अन्य सुविधाओं के लिए तैयार किए जा रहे हैं। घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नवनिर्मित घाटों के लगभग 200 मीटर क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए वस्त्र बदलने की व्यवस्था तथा सुविधाजनक स्थानों पर टॉयलेट बनाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रमुख घाटों पर लगभग 200 मीटर की दूरी पर सुविधा घर विकसित करने के निर्देश भी दिए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घाटों के आसपास श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए लगभग 500 मीटर की दूरी पर सीढ़ियाँ या अन्य पहुँच मार्ग सुनिश्चित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए, जिससे मुख्य घाटों तक पहुंचना आसान हो सके।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री सिद्धवट और श्री अंगारेश्वर मंदिर के बीच निर्माणाधीन पुल का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि पुल के निर्माण से दोनों प्रमुख धार्मिक स्थलों के बीच आवागमन सुगम होगा और श्रद्धालुओं को एक वैकल्पिक मार्ग भी उपलब्ध होगा। घाटों पर स्नान के लिए लगभग 5 मीटर चौड़ा घाट तैयार किया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं के आने-जाने के साथ बैठने की भी पर्याप्त सुविधा उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घाटों पर श्रद्धालुओं के बैठने सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं भी विकसित करने के निर्देश दिए।


Today Live Breaking News and Updates 26 March 2026 आंध्र प्रदेश में गुरुवार एक बड़ा हादसा हो गया। एक निजी ट्रैवल्स बस और एक टिपर लॉरी के बीच हुई टक्कर के बाद बस में आग लग गई, बस स धूं-धूं कर जलने लगी। आग की चपेट में आने से 13 लोगों की मौत हो गई। जबकि इस हादसे में कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को बचाने के लिए राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना मार्कपुरम जिले में रायवरम के पास हुई है। बताया जा रहा है कि बस हैदराबाद से पामुरु की ओर जा रही थी। इसी दौरान लॉरी से टकरा गई। जिसके बाद बस में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि घटना के समय बस में करीब 40 यात्री सवार थे। आग की चपेट में आने से करीब 13 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल हो गया।

घटना के बाद जिला पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कर दिया। घायलों को तुरंत मेडिकल सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कुछ घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे में दोनों वाहन पूरी तरह से जलकर खाक हो गए।

इन्हें भी पढ़े:-

The liveblog has ended.

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।