LIVE NOW

Today Live Breaking News and Updates 26 March 2026: लॉरी से टक्कर के बाद बस में लगी आग, 13 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत

Today Live Breaking News and Updates 26 March 2026: लॉरी से टक्कर के बाद बस में लगी आग, 13 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत

Today Live Breaking News and Updates 26 March 2026: लॉरी से टक्कर के बाद बस में लगी आग, 13 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत

Today Live Breaking News and Updates 25 March 2026

Modified Date: March 26, 2026 / 10:29 am IST
Published Date: March 26, 2026 9:15 am IST

Today Live Breaking News and Updates 26 March 2026 आंध्र प्रदेश में गुरुवार एक बड़ा हादसा हो गया। एक निजी ट्रैवल्स बस और एक टिपर लॉरी के बीच हुई टक्कर के बाद बस में आग लग गई, बस स धूं-धूं कर जलने लगी। आज की चपेट में आने से 13 लोगों की मौत हो गई। जबकि इस हादसे में कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को बचाने के लिए राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना मार्कपुरम जिले में रायवरम के पास हुई है। बताया जा रहा है कि बस हैदराबाद से पामुरु की ओर जा रही थी। इसी दौरान लॉरी से टकरा गई। जिसके बाद बस में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि घटना के समय बस में करीब 40 यात्री सवार थे। आग की चपेट में आने से करीब 13 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल हो गया।

घटना के बाद जिला पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कर दिया। घायलों को तुरंत मेडिकल सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कुछ घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे में दोनों वाहन पूरी तरह से जलकर खाक हो गए।

इन्हें भी पढ़े:-


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।