Today Live Breaking News and Updates 25th April 2026: रायपुर ग्रामीण कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी घोषित, 12 नेताओं को मिली उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी
Today Live Breaking News and Updates 25th April 2026: 'आप' को एक और बड़ा झटका, स्वाति मालिवाल बीजेपी में शामिल, केजरीवाल पर लगाए आरोप
Today Live Breaking News and Updates 25th April 2026
- विधानसभा सत्र से पहले कैबिनेट की अहम बैठक 29 अप्रैल को
- जनजातीय सलाहकार परिषद में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा
- कृषि, स्वास्थ्य और महिला विकास योजनाओं का प्रस्तुतिकरण
रायपुरः जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की कार्यकारिणी घोषित की गई है। 12 उपाध्यक्ष , 19 महामंत्री , 20 मंत्री , एक कोषाध्यक्ष और 10 कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए है। 61 सदस्यीय कार्यकारिणी बनाई है।
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी को एक के बाद एक बड़ा झटका का सामना करना पड़ा है। सात सांसदों के बाद अब स्वाति मालीवाल ने भी ‘आप’ का साथ छोड़ दिया है। जिसके बाद अब वो बीजेपी में शामिल हो गई है। बीजेपी ज्वाइन करने के बाद स्वाति मालीवाल ने AAP चीफ अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला करते हुए उन पर मारपीट करवाने, संसद में उनकी आवाज दबाने और भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी वाली पार्टी चलाने का आरोप लगाया।
अरविंद केजरीवाल हैं गद्दार- स्वाति मालीवाल
स्वाति मालीवाल ने कहा कि अगर आज के समय में कोई गद्दार है, तो वह अरविंद केजरीवाल हैं। उन्होंने बताया, “जब अरविंद केजरीवाल ने आंदोलन शुरू किया था, तब वह ₹2 की पेन लेते थे, फटी हुई शर्ट पहनते थे, खटारा गाड़ी में घूमते थे। यह सब देखकर हम बहुत प्रेरित होते हैं, देश के लोग भी उनसे काफी प्रभावित हुए। लेकिन जैसे ही उनके पास सत्ता आई, उन्होंने तुरंत अपने लिए 100 करोड़ का घर बनवा लिया।”
Today Live Breaking News and Updates 25th April 2026: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद् (केबिनेट) की बैठक बुधवार, 29 अप्रैल को सवेरे 11.30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में होगी।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ जनजातीय सलाहकार परिषद की बैठक 29 अप्रैल 2026 को अपरान्ह साढ़े तीन बजे से मंत्रालय (महानदी भवन), नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित की जाएगी। इस आशय का पत्र आदिम जाति विकास विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ जनजातीय सलाहकार परिषद की बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।
Today Live Breaking News and Updates 25th April 2026: बैठक में (दिनांक 11 मार्च 2025) के कार्यवाही विवरण के पालन प्रतिवेदन पर चर्चा के साथ ही कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा लोक निर्माण विभाग द्वारा भी योजनाओं का प्रस्तुतिकरण किया जाएगा।
बैठक में आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान से संबंधित विभिन्न विषयों पर भी विचार-विमर्श होगा, जिसमें संस्थान में रिक्त पदों की भर्ती विषयक, उच्च स्तरीय प्रमाणीकरण छानबीन समिति हेतु टीआई पद स्थापना तथा संग्रहालय में जनजातीय धार्मिक स्थलों के निर्माण एवं प्रदर्शन जैसे महत्वपूर्ण बिंदु शामिल हैं। इसके अलावा अनुसूचित क्षेत्रों के प्रशासन पर राज्यपाल प्रतिवेदन वर्ष 2024-25 के अनुमोदन अन्य महत्वपूर्ण जनजातीय विषयों पर चर्चा की जाएगी।
इन्हें भी पढ़ें:-
नेतन्याहू ने ‘प्रोस्टेट कैंसर’ का उपचार कराने की पहली बार पुष्टि दी
मोदी अपने अनूठे तरीकों से आरएसएस के मूल्यों को आगे बढ़ाते हैं: होसबाले
इस्लामाबाद में अमेरिका से सीधी वार्ता की योजना नहीं: ईरान
ओडिशा विधानसभा का विशेष सत्र 30 अप्रैल को आयोजित किया जायेगा
तेलंगाना आरटीसी की हड़ताल के दौरान आत्मदाह का प्रयास करने वाले चालक की मौत, अनुग्रह राशि घोषित

Facebook


