ओडिशा विधानसभा का विशेष सत्र 30 अप्रैल को आयोजित किया जायेगा
ओडिशा विधानसभा का विशेष सत्र 30 अप्रैल को आयोजित किया जायेगा
भुवनेश्वर, 24 अप्रैल (भाषा) राजनीति में महिलाओं की भागीदारी से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए ओडिशा विधानसभा का एक विशेष सत्र 30 अप्रैल को आयोजित किया जायेगा। एक आधिकारिक अधिसूचना में शुक्रवार शाम यह जानकारी दी गई है।
विधानसभा सचिवालय अनुसार, ‘‘राजनीति में महिलाओं की भागीदारी पर चर्चा करने के लिए बृहस्पतिवर (30 अप्रैल) को एक दिवसीय विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा’’।
विधानसभा सचिवालय ने इस संबंध में सभी विधायकों, विभागों और सचिवों को एक पत्र भेजा है।
भाषा देवेंद्र धीरज
धीरज

Facebook


