CLOSED

Today Live Breaking News and Updates 27 March 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक खत्म.. डॉ मोहन यादव और विष्णुदेव साय भी हुए शामिल

Today Live Breaking News and Updates 27 March 2026: मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग बैठक, देशभर के हालात और रणनीति पर चर्चा हुई।

Today Live Breaking News and Updates 27 March 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक खत्म.. डॉ मोहन यादव और विष्णुदेव साय भी हुए शामिल

Today Live Breaking News and Updates 27 March 2026

Modified Date: March 27, 2026 / 11:38 pm IST
Published Date: March 27, 2026 8:18 am IST

Today Live Breaking News and Updates 27 March 2026: नई दिल्ली: मिडिल-ईस्ट के संकट की वजह से देश में उपजे हालात पर विस्तार से चर्चा करने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक की। यह मीटिंग शाम पांच बजे शुरू हुई थी जो अब संपन्न हो चुकी है। इस बैठक में मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी हिस्सा लिया।

पीएम मोदी ने विश्वास जताया है कि ‘टीम इंडिया’ के रूप में मिलकर काम करते हुए देश इस स्थिति से सफलतापूर्वक उबर जाएगा। पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि सरकार की प्राथमिकताएं आर्थिक और व्यापारिक स्थिरता बनाए रखना, ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना, नागरिकों के हितों की रक्षा करना और उद्योग एवं आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूत करना है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता आर्थिक और व्यापारिक स्थिरता बनाए रखना, ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना, नागरिकों के हितों की रक्षा करना और उद्योग व सप्लाई चेन को मजबूत रखना है। उन्होंने राज्यों से कहा कि जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति सुचारु रूप से जारी रहे। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जमाखोरी और मुनाफाखोरी पर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही कृषि क्षेत्र में पहले से योजना बनाने, खासकर उर्वरकों के भंडारण और वितरण पर नजर रखने की जरूरत पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि बदलती परिस्थितियों से निपटने के लिए सभी स्तरों पर मजबूत समन्वय जरूरी है। उन्होंने सीमावर्ती और तटीय राज्यों को विशेष सतर्कता बरतने और शिपिंग, जरूरी सामान और समुद्री गतिविधियों पर ध्यान देने को कहा। बैठक में मुख्यमंत्रियों ने केंद्र सरकार के कदमों की सराहना की। उन्होंने ईंधन पर उत्पाद शुल्क में कटौती और एलपीजी की आपूर्ति बढ़ाने के फैसले का स्वागत किया। साथ ही भरोसा जताया कि राज्यों में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता है और वे केंद्र के साथ मिलकर स्थिति को संभालने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।


Today Live Breaking News and Updates 27 March 2026: नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बीच अहम वर्चुअल मीटिंग कर रहे हैं। मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बंद होने के खतरे को देखते हुए यह बैठक बुलाई गई है। इस बैठक का मकसद साफ है, दुनिया में चाहे कितनी भी उथल-पुथल मचे, भारत में तेल, गैस और जरूरी सामानों की सप्लाई रुकनी नहीं चाहिए।

नई दिल्ली: Today Live Breaking News and Updates 27 March 2026 Ram Navami के पावन अवसर पर Ram Janmabhoomi Temple में भक्ति और उल्लास का अद्भुत माहौल देखने को मिल रहा है। दोपहर 12 बजे भगवान के बाल स्वरूप Ram Lalla के ‘सूर्य तिलक’ का दिव्य कार्यक्रम हो रहा है, जिसमें हाईटेक व्यवस्था के जरिए सूर्य की किरणें सीधे उनके मस्तक पर डाली जा रही हैं। निर्धारित समय पर ये किरणें करीब चार मिनट तक रामलला के माथे पर ठहरेंगी, जिससे एक ऐतिहासिक और अलौकिक दृश्य साकार होगा। इस खास क्षण के साक्षी बनने के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे हैं और पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है।

इन्हें भी पढ़े:-

The liveblog has ended.

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।