LIVE NOW

Today Live Breaking News and Updates 28 June: पीएम मोदी को मिला सेशेल्स का सर्वोच्च सम्मान, ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू हॉरिजन’ से किए गए सम्मानित

Today Live Breaking News and Updates 28 June: पीएम मोदी को सेशेल्स के सर्वोच्च सम्मान 'गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन' से नवाजा गया।

Today Live Breaking News and Updates 28 June: पीएम मोदी को मिला सेशेल्स का सर्वोच्च सम्मान, ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू हॉरिजन’ से किए गए सम्मानित

Today Live Breaking Update 28 June

Modified Date: June 28, 2026 / 03:19 pm IST
Published Date: June 28, 2026 9:05 am IST

Today News And Live Breaking Updates 28 June: नई दिल्ली: पीएम मोदी ने शनिवार को भारत में निर्मित फास्ट पेट्रोल वेसल (एफपीवी) पीएस लेस्पवार को सेशेल्स को सौंप दिया। रविवार को राजधानी विक्टोरिया पहुंचने पर उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके साथ ही इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी को पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ विकास में उनके वैश्विक नेतृत्व के लिए सेशेल्स के सर्वोच्च सम्मान ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ से नवाजा गया।

Today Live Breaking Update 28 June: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2026 के अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड के माध्यम से देशवासियों को संबोधित किया। इस विशेष संबोधन में उन्होंने साल के शुरुआती छह महीनों में देश द्वारा रक्षा, विमानन, खेल और पर्यावरण के क्षेत्रों में हासिल की गई बड़ी उपलब्धियों को सामने रखा। पीएम मोदी ने राष्ट्रीय सुरक्षा और देश की बढ़ती आत्मनिर्भरता की सराहना करते हुए इसे जन-भागीदारी की ताकत का एक बेहतरीन उदाहरण बताया।

“देश की आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ी छलांग “

संबोधन के मुख्य भाग में प्रधानमंत्री ने देश की सुरक्षा और तकनीकी प्रगति से जुड़े कई महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को साझा किया। C295 Aircraft India Flight उन्होंने नौ-सेना के बेड़े में शामिल किए गए पूर्णतः स्वदेशी INS दूनागिरी, INS संशोधक और INS अग्रय का उल्लेख किया। इसके साथ ही, भारत में बन रहे C-295 विमान की पहली सफल उड़ान और DRDO द्वारा ‘Long Range Land Attack Cruise Missile’ के सफल परीक्षण को देश की आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ी छलांग बताया।


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.