शह मात The Big Debate: ‘नक्सलगढ़’ मौन.. ‘दिमागी नक्सली’ कौन? पीएम मोदी के बयान पर नया सियासी घमासान, क्या इस जबरन छात्रों से जोड़ा जा रहा है? देखिए ये वीडियो

'नक्सलगढ़' मौन.. 'दिमागी नक्सली' कौन? पीएम मोदी के बयान पर नया सियासी घमासान, क्या इस जबरन छात्रों से जोड़ा जा रहा है? Politics in Chhattisgarh over mental Naxalites

शह मात The Big Debate: ‘नक्सलगढ़’ मौन.. ‘दिमागी नक्सली’ कौन? पीएम मोदी के बयान पर नया सियासी घमासान, क्या इस जबरन छात्रों से जोड़ा जा रहा है? देखिए ये वीडियो
Modified Date: August 18, 2026 / 12:01 am IST
Published Date: August 17, 2026 11:56 pm IST

रायपुरः Mental Naxalites Latest News स्वतंत्रता दिवस पर अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नक्सल हिंसा से तो देश मुक्त हो गया लेकिन अब दिमागी नक्सलियों से सतर्क रहने की जरूरत है। उनसे देश और युवाओं को बचाना है। पीएम के इस बयान को लेकर देशभर में प्रतिक्रिया की बाढ़ सी आ गई। देश के पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा कि वो गर्व से कहते हैं कि वो दिमागी नक्सली हैं।

Mental Naxalites Latest News बता दें कि दशकों से देश के बड़े हिस्से में नक्सलियों के ‘रेड कॉरिडोर’ का खौफ रहा, उसी कॉरिडोर का छत्तीसगढ़ का बस्तर बड़ा हिस्सा रहा है। PM मोदी के बयान पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने इसे आंदोलनकारी युवाओं से जोड़ते हुए कहा कि मोदी जी युवा छात्र, दिमाग के नक्सली नहीं हैं, वो हमारे भविष्य हैं, जो अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। दिमागी नक्सल’ वाले बयान पर कांग्रेसी नेताओं की प्रतिक्रिया पर प्रदेश के डिप्टी CM विजय शर्मा ने कहा कि पूर्व CM और कांग्रेस विधायक दुर्दांत नक्सली ‘हिडमा’ को अपना रोल मॉडल मानते हैं। ऐसे सभी दिमागी नक्सली खुल कर सामने आ रहे हैं। पहले नक्सलियों का इलाज किया अब जो ‘दिमागी नक्सल’ होंगे उनके दिमाग को भी हम ठीक करेंगे।

ये भी पढ़ें


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।