CLOSED

Today Live Breaking News and Updates 7 May 2026: बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार, निशांत कुमार समेत कई विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, पीएम मोदी और अमित शाह ने भी की शिरकत..

Today Live Breaking News and Updates 7 May 2026: बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार, निशांत कुमार समेत कई विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, पीएम मोदी और अमित शाह मौजूद

Today Live Breaking News and Updates 7 May 2026: बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार, निशांत कुमार समेत कई विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, पीएम मोदी और अमित शाह ने भी की शिरकत..

Today Live Breaking News and Updates 7 May 2026

Modified Date: May 9, 2026 / 07:53 pm IST
Published Date: May 7, 2026 8:52 am IST

Today Live Breaking News and Updates 7 May 2026 : पटना: बिहार में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली पहली सरकार का बड़ा मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) अध्यक्ष नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार समेत कुल 32 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। गांधी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने सभी मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस शपथ ग्रहण समारोह में सबसे ज्यादा चर्चा निशांत कुमार को लेकर रही, जिन्होंने कुछ महीने पहले सक्रिय राजनीति में कदम रखा था। नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद छोड़ने और राज्यसभा सदस्य बनने के बाद पार्टी के भीतर नए नेतृत्व को लेकर चर्चाएं तेज थीं। बताया गया कि भाजपा नेताओं के आग्रह के बाद निशांत ने मंत्री पद स्वीकार किया। शपथ लेने से पहले उन्होंने अपने पिता नीतीश कुमार, प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

Today Live Breaking News and Updates 7 May 2026 : 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में भाजपा 89 विधायकों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है और अब उसके मंत्रियों की संख्या 15 हो गई है। मंत्रिमंडल में अधिकांश पुराने चेहरे शामिल किए गए हैं, जो पिछले कार्यकाल में भी मंत्री रह चुके थे। झंझारपुर विधायक नीतीश मिश्रा की भी वापसी हुई है। हालांकि पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय को इस बार मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली, जिसे लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा बनी हुई है।

भाजपा ने इस बार सामाजिक संतुलन साधने की कोशिश करते हुए पिछड़ा वर्ग, दलित और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को अधिक प्रतिनिधित्व दिया है। पार्टी ने अपने पहले मुख्यमंत्री के रूप में पिछड़ा वर्ग के नेता को आगे किया है, जबकि मंत्रिमंडल में केवल छह सवर्ण नेताओं को शामिल किया गया। भाजपा की ओर से लखेंद्र पासवान और नंद किशोर राम समेत कई दलित नेताओं को मंत्री बनाया गया है।

Today Live Breaking News and Updates 7 May 2026 : जदयू के कुल 15 मंत्री हैं, जिनमें से 13 ने गुरुवार को शपथ ली। विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव पहले ही उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके थे। पार्टी ने अल्पसंख्यक चेहरे के तौर पर जमा खान को फिर मंत्रिमंडल में शामिल किया है। वहीं, शिवहर से पहली बार विधायक बनीं श्वेता गुप्ता को भी मंत्री बनाया गया है। जदयू के अधिकतर मंत्री ओबीसी, ईबीसी और दलित समुदाय से आते हैं।

मंत्रिमंडल में कुल पांच महिला मंत्रियों को शामिल किया गया है। इनमें भाजपा की ओर से श्रेयसी सिंह और रमा निषाद शामिल हैं, जबकि जदयू से लेशी सिंह, श्वेता गुप्ता और शीला मंडल को जगह मिली है। इसके अलावा एनडीए के सहयोगी दलों से भी कई नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। वर्तमान मंत्रिमंडल में कुल 35 सदस्य हैं, जो संवैधानिक सीमा से एक कम है।

The liveblog has ended.

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।