Today Live Breaking Update 28 June: ‘मन की बात’ में पीएम मोदी का बड़ा संदेश! गिनाईं भारत की बड़ी उपलब्धियां
Today Live Breaking Update 28 June : 'मन की बात' का 135वां एपिसोड, देशवासियों को संबोधित कर रहे पीएम मोदी, सुने LIVE
Today Live Breaking Update 28 June
Today Live Breaking Update 28 June: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2026 के अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड के माध्यम से देशवासियों को संबोधित किया। इस विशेष संबोधन में उन्होंने साल के शुरुआती छह महीनों में देश द्वारा रक्षा, विमानन, खेल और पर्यावरण के क्षेत्रों में हासिल की गई बड़ी उपलब्धियों को सामने रखा। पीएम मोदी ने राष्ट्रीय सुरक्षा और देश की बढ़ती आत्मनिर्भरता की सराहना करते हुए इसे जन-भागीदारी की ताकत का एक बेहतरीन उदाहरण बताया।
“देश की आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ी छलांग “
संबोधन के मुख्य भाग में प्रधानमंत्री ने देश की सुरक्षा और तकनीकी प्रगति से जुड़े कई महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को साझा किया। C295 Aircraft India Flight उन्होंने नौ-सेना के बेड़े में शामिल किए गए पूर्णतः स्वदेशी INS दूनागिरी, INS संशोधक और INS अग्रय का उल्लेख किया। इसके साथ ही, भारत में बन रहे C-295 विमान की पहली सफल उड़ान और DRDO द्वारा ‘Long Range Land Attack Cruise Missile’ के सफल परीक्षण को देश की आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ी छलांग बताया।

Facebook


