GTA VI: गेमर्स के लिए बड़ा झटका! अब GTA 6 में नहीं मिलेगी ये विशेष सुविधा, जानें आखिर क्यों लिया गया इतना बड़ा और चौंकाने वाला फैसला?

GTA VI: यूजर्स का कहना है कि डिस्क फॉर्मेट होने पर वे गेम को अपने दोस्तों को आसानी से उधार दे सकते थे और बाद में जरूरत पड़ने परर उसे बेच भी सकते थे। इसलिए डिस्क हटाने के फैसले से उन्हें सुविधा और रीसेल वैल्यू का नुकसान हो सकता है।

GTA VI: गेमर्स के लिए बड़ा झटका! अब GTA 6 में नहीं मिलेगी ये विशेष सुविधा, जानें आखिर क्यों लिया गया इतना बड़ा और चौंकाने वाला फैसला?

(GTA VI/ Image Credit: GTA x.com)

Modified Date: June 28, 2026 / 01:18 pm IST
Published Date: June 28, 2026 1:17 pm IST
HIGHLIGHTS
  • GTA 6 के फिजिकल एडिशन में अब डिस्क नहीं मिलेगी
  • बॉक्स में सिर्फ डिजिटल डाउनलोड कोड होगा
  • गेम को इंटरनेट से डाउनलोड करना होगा

GTA VI: गेम लवर्स लंबे समय से GTA 6 का इंतजार कर रहे हैं और जैसे-जैसे इसकी लॉन्चिंग नजदीक आ रही है वैसे-वैसे ही नई जानकारी सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Rockstar गेम्स ने एक बड़ा फैसला लिया है कि गेम के फिजिकल एडिशन में अब डिस्क शामिल नहीं होगा। यानी जो खिलाड़ी स्टोर से बॉक्स खरीदेंगे उन्हें अंदर गेम डिस्क नहीं मिलेगी।

फिजिकल बॉक्स में मिलेगा सिर्फ डाउनलोड कोड

कंपनी के इस नए फैसले के तहत फिजिकल एडिशन खरीदने पर गेमर्स को एक डिजिटल डाउनलोड कोड दिया जाएगा। इस कोड की मदद से खिलाड़ी इंटरनेट के जरिए गेम को डाउनलोड कर सकेंगे। पहले की तरह डिस्क डालकर सीधे गेम खेलने की सुविधा अब इस नए एडिशन में नहीं होगी। हालांकि बॉक्स जरूर मिलेगा लेकिन उसमें केवल कोड ही होगा।

गेमर्स में नाराजगी और चिंता

इस बदलाव को लेकर गेमिंग कम्युनिटी में नाराजगी देखने को मिल रही है। खिलाड़ियों का कहना है कि डिस्क होने पर वे गेम को अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते थे या बाद में उसे बेच भी सकते थे। लेकिन अब डिजिटल कोड सिर्फ एक ही डिवाइस पर काम करेगा। जिससे गेम की फ्रीडम और रीसेल वैल्यू खत्म हो जाती है। इसी वजह से कई गेमर्स इस फैसले से खुश नहीं हैं।

ओनरशिप और गेम एक्सेस पर सवाल

गेमिंग एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह मुद्दा सिर्फ डिस्क हटाने का नहीं है बल्कि गेम की ओनरशिप से जुड़ा है। जब खिलाड़ी सिर्फ एक कोड के जरिए गेम एक्सेस करते हैं तो यह सवाल उठता है कि क्या वे असल में गेम के मालिक हैं या सिर्फ उसे खेलने का लाइसेंस रखते हैं। अगर भविष्य में सर्वर बंद हो जाते हैं या एक्सेस हटा दिया जाता है तो खरीदा हुआ गेम भी बेकार हो सकता है।

कंपनी का फैसला और संभावित कारण

रॉकस्टार गेम्स ने इस बदलाव की आधिकारिक वजह नहीं बताई है लेकिन माना जा रहा है कि इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार इससे गेम की फाइलें लीक होने से बच सकती हैं और सभी खिलाड़ियों को लॉन्च के समय अपडेटेड वर्जन मिल सकेगा। साथ ही डिजिटल डिलीवरी से कंपनी को बेहतर कंट्रोल और सुरक्षा भी मिलती है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।