Mann Ki Baat 135th Episode 2026 : ‘मन की बात’ में पीएम मोदी का बड़ा संदेश! देशवासियों से की ये खास अपील, गिनाईं भारत की बड़ी उपलब्धियां
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' के 135वें एपिसोड में रक्षा, विमानन, खेल और पर्यावरण के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख किया। साथ ही उन्होंने गणेश उत्सव के दौरान मिट्टी की मूर्तियां अपनाने, 'Vocal for Local' को बढ़ावा देने और जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील की।
Mann Ki Baat 135th Episode 2026/ Image Source : X
- स्वदेशी रक्षा उपकरणों और C-295 विमान की उपलब्धियों की सराहना।
- योग, फुटबॉल लीग और सामाजिक पहलों का विशेष उल्लेख।
- जल संरक्षण और पर्यावरण बचाने के लिए देशवासियों से सामूहिक प्रयास की अपील।
नई दिल्ली : Mann Ki Baat 135th Episode 2026 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2026 के अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड के माध्यम से देशवासियों को संबोधित किया। इस विशेष संबोधन में उन्होंने साल के शुरुआती छह महीनों में देश द्वारा रक्षा, विमानन, खेल और पर्यावरण के क्षेत्रों में हासिल की गई बड़ी उपलब्धियों को सामने रखा। पीएम मोदी ने राष्ट्रीय सुरक्षा और देश की बढ़ती आत्मनिर्भरता की सराहना करते हुए इसे जन-भागीदारी की ताकत का एक बेहतरीन उदाहरण बताया।
“देश की आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ी छलांग “
संबोधन के मुख्य भाग में प्रधानमंत्री ने देश की सुरक्षा और तकनीकी प्रगति से जुड़े कई महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को साझा किया। C295 Aircraft India Flight उन्होंने नौ-सेना के बेड़े में शामिल किए गए पूर्णतः स्वदेशी INS दूनागिरी, INS संशोधक और INS अग्रय का उल्लेख किया। इसके साथ ही, भारत में बन रहे C-295 विमान की पहली सफल उड़ान और DRDO द्वारा ‘Long Range Land Attack Cruise Missile’ के सफल परीक्षण को देश की आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ी छलांग बताया।
अनूठी फुटबॉल लीग की सराहना
Vocal For Local Clay Idols खेलों और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की वैश्विक सफलता, ‘विश्व योगासन चैम्पियनशिप’ में भारत के शीर्ष स्थान और नागालैंड में बच्चों व महिलाओं के लिए शुरू की गई अनूठी फुटबॉल लीग की सराहना की। प्रधानमंत्री ने पश्चिम एशिया के युद्ध संकट के मद्देनजर देशवासियों से सोना खरीदने और विदेश यात्राओं को टालकर ‘कार पूलिंग’ व मेट्रो का उपयोग करने की जो अपील की थी, उस पर मिले भारी जन-समर्थन के प्रति आभार व्यक्त किया।
‘रूट ब्रिज’ के संरक्षण के प्रयासों की भी तारीफ
इसके अलावा, उन्होंने महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक परिवार द्वारा शादी के मौके पर पूरे गाँव का बीमा कराने की पहल का जिक्र करते हुए सरकारी सुरक्षा योजनाओं के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने अंधविश्वास को चुनौती देने वाली असम की ‘हरगिला आर्मी’, आधुनिक तकनीक से प्राचीन परंपराओं को जोड़ने वाले सेंट्रल संस्कृत यूनिवर्सिटी के नए B.Tech AI प्रोग्राम और मेघालय के ऐतिहासिक ‘रूट ब्रिज’ के संरक्षण के प्रयासों की भी खुलकर तारीफ की।
Vocal for Local’ के संकल्प को मजबूत करने का आग्रह
अपने संबोधन के समापन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगामी गणेश उत्सव को ध्यान में रखते हुए देशवासियों और मूर्तिकारों से ‘Vocal for Local’ के संकल्प को मजबूत करने का आग्रह किया। उन्होंने पर्यावरण की रक्षा के लिए प्लास्टर ऑफ पेरिस (PoP) की जगह स्थानीय कुम्हारों द्वारा बनाई गई मिट्टी की मूर्तियों को अपनाने की अपील की। इसके साथ ही, मानसून की दस्तक को देखते हुए उन्होंने ‘Catch the Rain’ अभियान के तहत बारिश के पानी की एक-एक बूंद को सहेजने और सामूहिक रूप से जलसंचय करने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया।
Sharing this month’s #MannKiBaat. Do hear as we discuss various subjects. https://t.co/iPlqPndKlS
— Narendra Modi (@narendramodi) June 28, 2026
ये भी पढ़ें :
- Ayodhya Ram Mandir Donation Scam : ‘राम नाम की लूट है’ महज 42 दिनों में 70 बार लूटा, राम मंदिर चढ़ावा चोरी कांड में SIT ने किया बड़ा खुलासा
- Shoe Attack On Congress MLA Karnataka : सैकड़ों समर्थकों के सामने कांग्रेस विधायक पर चल गया जूता, अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
- Venezuela Earthquake Today News : वेनेजुएला में फिर दिखा कुदरत का कहर! ताश के पत्तों की तरह ढह गईं इमारतें, मौत का आंकड़ा हजार के पार

Facebook


