LIVE NOW
Today Live Breaking News and Updates 18 August 2026: मोहन कैबिनेट की बैठक संपन्न, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर

Ads

Today Live Breaking News and Updates 18 August 2026: मोहन कैबिनेट की बैठक संपन्न, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर

  •  
  • Publish Date - August 18, 2026 / 08:54 AM IST,
    Updated On - August 18, 2026 / 02:13 PM IST

Today Live Breaking News and Updates 18 August 2026

Today Live Breaking News and Updates 18 August 2026 मध्यप्रदेश में आज मोहन सरकार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक बुलाई गई। इस बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। (Mohan Cabinet Decisions) बैठक के बाद PWD मंत्री राकेश सिंह ने फैसलों की जानकारी दी है।

देखें फैसलों की जानकारी

5 से 15 साल के बच्चों के लिए टेलेंट सर्च प्रोग्राम चलेगा

3 करोड़ नई लखपति दीदियां देश में बनी

पीएम धन धान्य योजना में एमपी अव्वल, डिंडोरी पूरे देश में नंबर वन जिला बना

जनविश्वास अभियान के सकारात्मक परिणाम आएं, मुख्यमंत्री अब टीकमगढ़ जन विश्वास अभियान के लिए जायेंगे

पीएम ने भव्या योजाना की शुरुआत की, दिल्ली में इसकी पहली बैठक संपन्न हुई

जहां एमपी में निवेश को लेकर की गई पहल की केंद्र सरकार ने तारीफ की

एमपी ने 11 स्थानों को चयनित कर प्रस्तावित किया

चार वर्किंग वुमन होस्टल की बनाया जाएगा

नर्मदा को निर्मल-अविरल बनाने “नमन मिशन” बनेगा

नर्मदा जल की स्वच्छता, प्रदूषण रोकने और घाटों की सफाई पर फोकस रहेगा

एमपी रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन में 35 नए पदों को मंजूरी मिली

विज्ञान और प्रौद्योगिकी के लिए 492 करोड़ रुपये की राशि पांच साल के लिए मंजूरी दी।

 

 

भारतीय जनता पार्टी (BJP) कई राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी में जुट गई है। इसी कड़ी में भाजपा ने संगठन में बड़ा बदलाव करने के साथ ही उत्तर प्रदेशपंजाब और गुजरात में नई नियुक्तियां (BJP New Appointment 2026) कर दी हैं। बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin BJP) की अगुवाई में घोषित नई टीम में कई नए चेहरों को शामिल किया गया है।

तीन राज्यों में चुनाव प्रभारियों का ऐलान (BJP Election Incharge)

UP BJP New Incharge पार्टी ने विनोद तावड़े को UP विधानसभा चुनाव का प्रभारी (Vinod Tawde UP Incharge) बनाया है। उनके साथ जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। तावड़े बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद हैं। वहीं सतीश पुनिया (Satish Poonia Punjab Incharge) को पंजाब विधानसभा चुनाव का प्रभारी बनाया गया है। पुनिया भी BJP के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद हैं। इसके साथ ही पार्टी ने तरुण चुग को (Tarun Chugh Gujarat Incharge) गुजरात विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।