School Close Tomorrow : कल राजधानी में स्कूल जाएंगे बच्चे या मिलेगी छुट्टी? बारिश के अलर्ट के बीच जानें छुट्टी पर क्या है अपडेट!

Ads

उत्तराखंड में भारी बारिश, भूस्खलन और जलभराव से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। चमोली में निर्माणाधीन सुरंग में पानी और मलबा घुसने से 7 मजदूरों की मौत हुई है, जबकि करीब 97 सड़कें बाधित हैं। IMD ने 21 अगस्त तक गढ़वाल के पहाड़ी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। फिलहाल कल स्कूलों में छुट्टी को लेकर प्रशासन का नया आदेश सामने नहीं आया है।

  •  
  • Publish Date - August 18, 2026 / 04:24 PM IST,
    Updated On - August 18, 2026 / 04:29 PM IST

School Close Tomorrow

HIGHLIGHTS
  • IMD ने 21 अगस्त तक गढ़वाल मंडल के पहाड़ी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
  • चमोली की निर्माणाधीन सुरंग में हादसे के बाद 7 मजदूरों की मौत और 14 के बचाए जाने की सूचना है।
  • राज्यभर में करीब 97 सड़कें मलबे और भूस्खलन के कारण बाधित हैं।

देहरादून : School Close Tomorrow :  उत्तराखंड की राजधानी देहरादून समेत राज्य के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश का दौर लगातार जारी है। बारिश के कारण जलभराव, भूस्खलन और रास्तों के बंद होने की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क मोड पर आ गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 21 अगस्त तक गढ़वाल मंडल के पहाड़ी जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए देहरादून जिला प्रशासन ने मंगलवार को कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित की थी ।

निर्माणाधीन सुरंग में पानी घुसने से 7 मजदूरों की मौत

लगातार जारी बारिश और भूस्खलन के चलते राज्य की यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। All Schools Will Remain Closed मलबे के कारण राज्यभर में लगभग 97 सड़कें पूरी तरह बाधित हो चुकी हैं, जिन्हें खोलने के लिए राहत एजेंसियां प्रयास कर रही हैं। इससे पहले मसूरी-देहरादून मार्ग पर भूस्खलन होने से लंबा ट्रैफिक जाम लग गया था। वहीं, चमोली जिले में एक निर्माणाधीन सुरंग के भीतर मलबा और पानी घुसने से हुए हादसे में 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 14 को बचाकर अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर खतरे को देखते हुए प्रशासन ने स्थानीय नागरिकों, पर्यटकों और श्रद्धालुओं को उफनती नदियों और नदी-नालों के पास न जाने की कड़ी हिदायत दी है।

जारी नहीं हुआ कोई नया अपडेट

मौसम विभाग की लगातार चेतावनी को देखते हुए पहाड़ी मार्गों पर यात्रा जोखिम भरी हो सकती है, हालांकि कल स्कूलों में छुट्टी रहेगी या नहीं, इस पर जिला प्रशासन की ओर से मौसम के मिजाज को देखते हुए नया अपडेट जारी किया जाना बाकी है। फ़िलहाल इसका अपडेट सामने नहीं आया है कि कल छुट्टी रहेगी या नहीं।

इन्हें भी पढ़ें:-

क्या कल देहरादून में स्कूल बंद रहेंगे?

फिलहाल छुट्टी को लेकर नया आदेश जारी नहीं हुआ है।

. स्कूल बंद करने का फैसला कौन लेगा?

जिला प्रशासन मौसम की स्थिति के आधार पर फैसला लेगा।

देहरादून में बारिश को लेकर क्या अलर्ट है?

गढ़वाल के पहाड़ी जिलों में 21 अगस्त तक येलो अलर्ट जारी है।