LIVE NOW

Today Live Breaking News and Updates 2 September 2026: BJP विधायक अनिल शर्मा का निधन, बीएल कपूर अस्पताल में ली अंतिम सांस

Today Live Breaking News and Updates 2 September 2026: BJP विधायक अनिल शर्मा का निधन, बीएल कपूर अस्पताल में ली अंतिम सांस

Today Live Breaking News and Updates 2 September 2026: BJP विधायक अनिल शर्मा का निधन, बीएल कपूर अस्पताल में ली अंतिम सांस

Today Live Breaking News and Updates 2 September 2026

Modified Date: September 2, 2026 / 02:24 pm IST
Published Date: September 2, 2026 9:11 am IST

Today Live Breaking News and Updates 2 September 2026: उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर की शिकारपुर विधानसभा सीट से BJP विधायक और पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा का निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उन्होंने बुधवार दोपहर दिल्ली के बीएल कपूर अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली है। वे कैंसर से पीड़ित थे।

ग्राम प्रधानी से अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था और चार बार विधायक चुने गए। वे दो बार खुर्जा और दो बार शिकारपुर से विधायक रहे। पिछली योगी सरकार में वन राज्यमंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुके थे। अनिल शर्मा के निधन से पश्चिमी यूपी और भाजपा की राजनीति में शोक की लहर है।

 

 

उत्तरप्रदेश के अयोध्या स्थित आज राम मंदिर में ट्रस्ट (Ram Mandir Trust) की अहम बैठक मणिरामदास छावनी में शुरू हो गई है। बैठक में ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरी, विश्व की परिषद के बजरंग लाल बांगड़ा, दिनेश चंद्र, ट्रस्ट के सदस्य दिनेंद्र दास बैठक में पहुंचे।

इस बैठक में राम मंदिर के पहले सीईओ (Ram Mandir First CEO) के नाम पर फैसला हो सकता है। इसके साथ ही ट्रस्ट के पहले सचिव (Ram Mandir Trust Secretary) के तौर पर जगदीश ऑफले की नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा भी की जा सकती है।

आज हो सकती हैं तीन बड़ी नियुक्तियां (Ram Mandir Trust New Appointments)

आपको बता दें कि चढ़ावा चोरी के बाद राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव रहे चंपत राय (Champat Rai Resignation) और अनिल मिश्रा के इस्तीफा के बाद दो महत्वपूर्ण पद है रिक्त है। बीते दिनों राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य राजा अयोध्या विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र के निधन के बाद से पद खाली है। जिन पर आज नियुक्तियां की जाएगी।

 

 

 

 

नरसिंहपुर: एमपी के नरसिंहपुर से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में शामिल पूर्व विधायक संजय शर्मा के तेंदूखेड़ा समेत 3 ठिकानों पर ED ने रेड मारी है। जानकारी के अनुसार, करीब आधा दर्जन गाड़ियों से पहुंची टीम ने जिले में उनके अलग-अलग कार्यालयों में दबिश दी है, बताया जा रहा है कि फर्जी टोल वसूली से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने ये एक्शन लिया है। फ़िलहाल जांच एजेंसी दस्तावेजों की जांच कर रही है।

 

 

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज रायपुर पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर राज्यपाल रमेन डेका, डिप्टी सीएम विजय शर्मा समेत प्रदेश के मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। रायपुर पहुंचने के बाद उपराष्ट्रपति एयरपोर्ट से सीधे AIIMS रायपुर के लिए रवाना होंगे। यहां वे AIIMS के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।