Himachal Pradesh Rainfall Death Toll: नहीं थम रहा मौतों का आंकड़ा.. इस राज्य में अबतक 259 लोगों की मौत, 1200 करोड़ से ज्यादा का नुकसान, 150 सड़कें बंद
बारिश और आपदा का असर बिजली आपूर्ति पर भी पड़ा है। राज्य में 374 डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मर क्षेत्र फिलहाल बंद हैं। मंडी में 128 DTR प्रभावित हैं, जबकि शिमला में 84 और कुल्लू में 81 DTR बंद हैं। इसके अलावा पेयजल आपूर्ति की 40 योजनाएं प्रभावित हुई हैं।
Himachal Pradesh Rainfall Death Toll || Image- IBC24 News File
- मानसून में 259 लोगों की मौत
- 1,202 करोड़ रुपये से ज्यादा नुकसान
- हिमाचल में 150 सड़कें बंद
शिमला: हिमाचल प्रदेश में इस साल मानसून के दौरान बारिश और कुदरती आपदाओं ने भारी तबाही मचाई है। राज्य में 30 जून से 1 सितंबर के बीच मानसून से जुड़ी घटनाओं और सड़क हादसों में 259 लोगों की मौत हुई है। (Himachal Pradesh Rainfall Death Toll) वहीं, सरकारी और निजी संपत्तियों को 1,202.64 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है। यह पूरा आंकड़ा SEOC ने जारी किया है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
SEOC के मुताबिक, कुल 259 मौतों में 106 लोगों की जान बारिश और आपदा से जुड़ी घटनाओं में गई। इनमें 18 मौतें भूस्खलन और 13 मौतें डूबने के कारण हुईं। वहीं, इस दौरान हुए सड़क हादसों में 153 लोगों की मौत हुई है।
PWD को सबसे ज्यादा नुकसान
मानसून के कारण सरकारी और निजी संपत्तियों को कुल 1,202.64 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इनमें सबसे ज्यादा नुकसान लोक निर्माण विभाग को हुआ है। PWD को 914 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान बताया गया है। (Himachal Pradesh Rainfall Death Toll) इसी तरह जल शक्ति विभाग की संपत्तियों और सेवाओं को 258 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है। आपदा के कारण 460 मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं, जबकि 460 पशुओं की भी मौत हुई है।
150 सड़कें अभी भी बंद
पिछले 24 घंटों में हुई बारिश के कारण राज्य में सड़क संपर्क और जरूरी सेवाएं एक बार फिर प्रभावित हुई हैं। हिमाचल प्रदेश में फिलहाल 150 सड़कें बंद हैं। मंडी जिले में सबसे ज्यादा 78 सड़कें बंद हैं। इसके बाद शिमला में 30 सड़कें बंद हैं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
374 बिजली ट्रांसफॉर्मर क्षेत्र प्रभावित
बारिश और आपदा का असर बिजली आपूर्ति पर भी पड़ा है। राज्य में 374 डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मर क्षेत्र फिलहाल बंद हैं। मंडी में 128 DTR प्रभावित हैं, जबकि शिमला में 84 और कुल्लू में 81 DTR बंद हैं। इसके अलावा पेयजल आपूर्ति की 40 योजनाएं प्रभावित हुई हैं। (Himachal Pradesh Rainfall Death Toll) इनमें हमीरपुर की 23 और शिमला की 17 जलापूर्ति योजनाएं शामिल हैं। राज्य सरकार के विभिन्न विभाग और फील्ड एजेंसियां प्रभावित जिलों में बहाली का काम कर रही हैं। बंद सड़कों को खोलने के साथ बिजली और पानी की आपूर्ति बहाल करने के प्रयास जारी हैं।
The monsoon death toll in Himachal Pradesh has risen to 259, while damage to public and private property has crossed Rs 1,200 crore during the 64-day period from June 30 to September 1, according to data released by the State Emergency Operations Centre (SEOC).
Of the 259…
— ANI (@ANI) September 2, 2026
Death toll from the devastating floods in #Nepal crosses the 1,100 mark.
According to Nepal’s National Disaster Risk Reduction and Management Authority, as many as 1,114 bodies swept away by last week’s deadly floods had been recovered till date. #NepalFlood pic.twitter.com/vjYaL8fDn7
— All India Radio News (@airnewsalerts) September 2, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
नेपाल की तीन प्रमुख नदियों में जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, निवासियों से सतर्क रहने की अपील
वित्त मंत्री सीतारमण ने आईएमएफ प्रमुख जॉर्जीवा से मुलाकात की, वैश्विक अर्थव्यवस्था पर की चर्चा
सीतारमण ने विश्व बैंक प्रमुख अजय बंगा से मुलाकात की, सहयोग बढ़ाने पर चर्चा
श्रीनगर में नेकां और भाजपा करेंगे एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
भदोही के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की हत्या की साजिश के आरोप में दो स्वास्थ्यकर्मी गिरफ्तार

Facebook


