LIVE NOW
Today Live Breaking News and Updates 23 July 2026: सांसदों के साथ गांधी स्मृति जा रहे राहुल गांधी को पुलिस ने रोका, सांसद ने कहा- छात्र अकेले नहीं

Ads

Today Live Breaking News and Updates 23 July 2026: सांसदों के साथ गांधी स्मृति जा रहे राहुल गांधी को पुलिस ने रोका, सांसद ने कहा- छात्र अकेले नहीं

  •  
  • Publish Date - July 23, 2026 / 09:08 AM IST,
    Updated On - August 19, 2026 / 01:54 PM IST

Today Live Breaking News and Updates 23 July 2026

The liveblog has ended.

Today Live Breaking News and Updates 23 July 2026: नई दिल्ली: राहुल गांधी कांग्रेस सांसद और विपक्षी सांसदों के साथ गांधी स्मृति जा रहे हैं। सभी सांसद बस में बैठे हैं। बस में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल समेत इंडिया गठबंधन के कई सांसद मौजूद हैं। पुलिस ने राहुल गांधी को रोक दिया है। राहुल गांधी ने कहा, ‘हमारा बस यहां पर लगा दिया गया है। ड्राइवर चला गया है।’

Today Live Breaking News and Updates 23 July 2026: दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन लगातार जारी है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर पूरे देशभर में युवा छात्र सड़कों पर हैं। वहीं नीट पेपर लीक को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने बड़ा फैसला लिया है। पीएम ने पेपर लीक में शामिल लोगों को जल्द और कड़ी सजा दिलाने के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने का फैसला लिया है। इन मामलों की सुनवाई के लिए बॉम्बे, कलकत्ता, दिल्ली और मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के अधिकार क्षेत्र में फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।

 

 

लोकसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है। लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने सांसदों से शांति की अपील की। लेकिन, जब जमकर नारेबाजी होने लगी तो सदन के कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया।

 

The liveblog has ended.