Varun Dhawan Hanuman Ansh: ‘मैं मां के साथ मूवी देखने गया था’, फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखने के बाद सामने आई इस एक्टर की पहली प्रतिक्रिया, कहा- ‘मैं इसे एक फिल्म भी नहीं कहूंगा’

Ads

Varun Dhawan Hanuman Ansh: 'मैं मां के साथ मूवी देखने गया था', फिल्म 'हनुमान अंश' देखने के बाद सामने आई इस एक्टर की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'मैं इसे एक फिल्म भी नहीं कहूंगा'

  •  
  • Publish Date - September 7, 2026 / 12:55 PM IST,
    Updated On - September 7, 2026 / 12:55 PM IST

Varun Dhawan Hanuman Ansh | Photo Credit: IBC24

नयी दिल्ली: Varun Dhawan Hanuman Ansh अभिनेता वरुण धवन ने फिल्म ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) में शोभिनव सत्या के अभिनय की जमकर सराहना की है। इसके साथ ही उन्होंने अपने प्रशंसकों और फॉलोअर से फिल्म को देखने के लिए आग्रह किया है। ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है। फिल्म में नीब करौरी बाबा की युवावस्था का किरदार अदा करने वाले शोभिनव सत्या के साथ विहान शेडगे, चंदन के आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी, गुलशन पांडे और भगवानदास सहित कई अन्य कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए।

वीडियो साझा कर फिल्म की सराहना की

Varun Dhawan Hanuman Ansh अभिनेता ने सोमवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो साझा कर फिल्म की सराहना की। अभिनेता वरुण धवन ने कहा, ‘बस सिनेमाघर जाएं और ‘हनुमान अंश’ देखें। मैं अभी अपनी मां के साथ यह फिल्म देखने गया था और यह एक अद्भुत अनुभव रहा। अपने माता-पिता को साथ ले जाएं, दोस्तों के साथ जाएं। मैं हर किसी को यह फिल्म देखने की सलाह देता हूं।’ उन्होंने कहा, ‘मुझसे किसी ने यह वीडियो बनाने के लिए नहीं कहा, न ही किसी ने मुझे फोन किया था। मैं बस खुद ऐसा करना चाहता था।’ अभिनेता ने कहा, ‘बचपन से ही भगवान हनुमान से मेरा एक जुड़ाव रहा है, लेकिन यह कुछ अलग है। यह बहुत ही शुद्ध रूप से बनाई गई फिल्म है। मैं इसे एक फिल्म भी नहीं कहूंगा। यह कुछ दिव्य है। आप खुद जाएं और इसका अनुभव करें।’

100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई

फिल्म की कहानी एक दुखी युवा लक्ष्मीनारायण के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी मां के निधन के बाद ईश्वर की खोज में एक आध्यात्मिक यात्रा पर निकलता है। जीवन, मृत्यु और मानवीय कष्टों के उत्तर खोजते हुए लक्ष्मीनारायण पूरे उत्तर भारत की यात्रा करते हैं और अंततः पूजनीय संत नीब करौरी बाबा बन जाते हैं। उनकी प्रेम, सेवा और करुणा की शिक्षाओं ने अनगिनत लोगों के जीवन को प्रभावित किया। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है।

इन्हें भी पढ़ें:-