Today Live Breaking News and Updates 26 September 2026: तेलंगाना में गणेश विसर्जन के दौरान अलग-अलग घटनाओं में 13 लोगों की मौत, 26 घायल
Today Live Breaking News and Updates 26 September 2026: तेलंगाना में गणेश विसर्जन के दौरान अलग-अलग घटनाओं में 13 लोगों की मौत, 26 घायल
Today Live Breaking News and Updates 26 September 2026
Today Live Breaking News and Updates 26 September 2026 हैदराबाद। तेलंगाना से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां गणेश विसर्जन के दौरान अलग-अलग घटनाओं में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 26 लोग घायल हुए हैं। मृतकों में एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर भी शामिल है। पुलिस महानिदेशक (DGP) सी.वी. आनंद ने DGP ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि तेलंगाना में गणेश प्रतिमा विसर्जन से जुड़ी घटनाओं में एक सब-इंस्पेक्टर समेत 13 लोगों की मौत हो गई और 26 अन्य घायल हो गए। DGP ने कहा कि ये मौतें और घायल होने की घटनाएं राज्य भर में 10 दिनों तक चले गणेश उत्सव के दौरान हुईं।
DGP CV आनंद ने कोठागुडेम के SI वेंकन्ना की मौत पर गहरा दुख जताया, जो विसर्जन ड्यूटी के लिए हैदराबाद आए थे। उन्होंने पटनचेरु (साइबराबाद) में छह लोगों की मौत को बेहद दुखद बताया, जबकि खैरताबाद में एक व्यक्ति की मौत हुई और निर्मल में एक अन्य व्यक्ति की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई। घायल हुए 26 लोगों में से 17 लोग मलकाजगिरी कमिश्नरेट इलाके से थे। कुछ मौतों की वजह DJ का तेज़ शोर भी रहा।
रायपुर: छत्तीसगढ़ में इस समय मौसम का मिजाज बदला हुआ है। यहां प्रदेश के सभी जिलों में भारी बारिश (CG Heavy Rain Alert) हो रही है। लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से नदी नाले उफान पर आ गए हैं और कई जगहों पर बाढ़ जैसे स्थिति बनी हुई है। दरअसल, बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान (Cyclone Arnab Storm) अर्नब का प्रभाव बस्तर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में देखा जा रहा हैं। जिसकी वजह से प्रदेशभर में गुरुवार से बारिश का दौर जारी है और आज शनिवार को भी पूरे प्रदेश में जमकर बारिश हो रही है। हालात को देखते हुए सीएम विष्णुदेव साय (Vishnu Deo Sai) ने सभी जिले के कलेक्टर को निर्देश दे दिए हैं। साथ ही प्रदेश के सभी स्कूलों को बंद (CG Schools Closed Today) करने का ऐलान कर दिया है।

Facebook


