Today Live Breaking News and Updates 5 September 2026: झीरम घाटी हमले पर NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, सभी 10 आरोपी दोषी पाए गए
Today Live Breaking News and Updates 5 September 2026: झीरम घाटी हमले पर NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, सभी 10 आरोपी दोषी पाए गए
Today Live Breaking News and Updates 5 September 2026
Today Live Breaking News and Updates 5 September 2026: जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित झीरम घाटी नक्सली हमले मामले में आखिर 13 साल बाद आज NIA कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। सभी 10 आरोपी दोषी पाए गए है। बता दें कि 25 मई 2013 को इस नक्सली हमले में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के साथ 27 लोग मारे गए थे। भीषण गोलाबारी के बाद चुन-चुन कर कांग्रेस के नेताओं को मारा गया था। हत्या के बाद पूरे घटनाक्रम की जिम्मेदारी माओवादियों ने ली थी और माना था कि इस हत्याकांड को उन्होंने एंबुश के जरिए अंजाम दिया है।
पूरे मामले में घटना (Jhiram Ghati Attack Verdict) के बाद से ही कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ सरकार और पुलिस पर सुरक्षा के चूक के आरोप लगाए थे। केंद्र सरकार ने उस वक्त यह जांच एनआईए को सौंप दी थी। एनआईए ने अपनी जांच में 40 मुख्य आरोपियों के साथ डेढ़ सौ से अधिक अन्य आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की और मामले की जांच शुरू की। जांच के बाद 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। अभियोजन के दौरान इनमें से एक की मौत हो गई। वहीं अब जगदलपुर की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी करार दिया है।
यूपी के सहारनपुर में आज सुबह प्रशासन ने बड़ी करवाई की है, कलेक्ट्रेट परिसर में बनी मस्जिद (Saharanpur Mosque) ढहा दी गई। कल रात भी इसे तोड़ने की सूचनाएं फैली तो DM ने भीड़ को ऐसा कहकर शांत किया कि मस्जिद सिर्फ सील की जाएगी। आज सुबह लोग नींद से उठे तो मस्जिद जमींदोज हो चुकी थी। 16 जुलाई को जिला प्रशासन ने इस मस्जिद का निर्माण अवैध माना था। जिसके बाद जिला अदालत के आदेश पर ये बुलडोजर कार्रवाई की गई है। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
केरल के त्रिशूर जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। (Kerala Road Accident) पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि ये सभी पड़ोसी राज्य तमिलनाडु के छात्र थे। पुलिस के अनुसार यह हादसा शुक्रवार रात 11 बजकर 40 मिनट पर हुआ।

Facebook


