OP Rajbhar Target Akhilesh Yadav: ‘न राम के न कृष्ण के, आपका मन केवल एक ही तरफ’, अखिलेश पर राजभर का नया हमला, जानें क्या-क्या कहा…

OP Rajbhar Target Akhilesh Yadav: ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर एक बार फिर तीखा हमला बोला है।

OP Rajbhar Target Akhilesh Yadav: ‘न राम के न कृष्ण के, आपका मन केवल एक ही तरफ’, अखिलेश पर राजभर का नया हमला, जानें क्या-क्या कहा…

OP Rajbhar Target Akhilesh Yadav / IMAGE SOURCE : file

Modified Date: September 5, 2026 / 02:17 pm IST
Published Date: September 5, 2026 2:15 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मंत्री ओपी राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर एक बार फिर निशाना साधा है।
  • राजभर ने अखिलेश के कृष्णवंशी और यदुवंशी होने के दावे पर ही सवाल खड़े कर दिए।
  • राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव कम से कम भगवान कृष्ण के तो बनकर रहें।

OP Rajbhar Target Akhilesh Yadav: लखनऊ: सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर एक बार फिर तीखा हमला बोला है। इस बार राजभर ने अखिलेश के एक इंटरव्यू का जिक्र करते हुए सपा प्रमुख के उनके कृष्णवंशी और यदुवंशी होने के दावे पर ही सवाल खड़े कर दिए। राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव कम से कम भगवान कृष्ण के तो बनकर रहें।

‘जय श्री राम या जय श्री कृष्ण’, सवाल आया तो बदल दी बात

राजभर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में अखिलेश यादव के एक इंटरव्यू का जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि पत्रकार ने अखिलेश से सीधा सवाल पूछा था- ‘जय श्री राम बोलूं या जय श्री कृष्ण?’ लेकिन सवाल का जवाब देने के बजाय अखिलेश ने तड़ाक से बात ही बदल दी। (OP Rajbhar Target Akhilesh Yadav)

राजभर ने अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा कि वह माइक पर एक बार भी जय श्री राम या जय श्री कृष्ण बोलने की हिम्मत नहीं जुटा सके। उन्होंने तंज कसते हुए पूछा कि आखिर खुद को यदुवंशी कहने वाले अखिलेश को अपने भगवान का नाम लेने में इतना डर क्यों लगता है।

‘इतना भी क्या 18 प्रतिशत वोट का डर?’

OP Rajbhar Target Akhilesh Yadav: ओपी राजभर ने आगे लिखा कि इतना भी क्या 18 प्रतिशत वोट का डर है कि अपने भगवान का नाम तक खुलकर न लिया जा सके। उन्होंने अखिलेश को घेरते हुए कहा कि वह न सिर्फ भगवान श्रीकृष्ण का नाम खुलकर नहीं ले पाते, बल्कि उनके दर्शन करने और उनकी जन्मस्थली तक जाने से भी दूरी बनाए रखते हैं। राजभर ने यहां तक कहा कि अगर यही हाल रहा तो एक दिन अखिलेश की अपनी बिरादरी भी पूछ सकती है कि क्या आप लोग वाकई यदुवंशी हैं?

पैगम्बर-ए-इस्लाम के कार्यक्रम का जिक्र कर साधा निशाना

राजभर ने अखिलेश यादव पर धार्मिक मुद्दों को लेकर दोहरे रवैये का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि पैगम्बर-ए-इस्लाम के जन्मोत्सव पर लखनऊ में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की सफलता की कामना अखिलेश खुलकर करते हैं और टोपी तक पहन लेते हैं। (OP Rajbhar Target Akhilesh Yadav)

राजभर ने इसी को आधार बनाते हुए कहा कि सच तो यह है कि आपका मन केवल एक ही तरफ लगता है। उन्होंने तंज कसते हुए लिखा कि अखिलेश न राम के हुए, न कृष्ण के और न ही यदुवंश के।

‘अरे महाराज, किसी के तो सगे बन जाइए!’

OP Rajbhar Target Akhilesh Yadav: अपने चिर-परिचित तीखे अंदाज में राजभर ने अखिलेश यादव पर सीधा हमला करते हुए लिखा कि अरे महाराज, किसी के तो सगे बन जाइए! पोस्ट के आखिर में राजभर ने अखिलेश को कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं भी दीं। साथ ही तंज कसते हुए उम्मीद जताई कि किसी दिन उनका जमीर जागेगा और वह भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर की मांग का समर्थन करेंगे। राजभर ने लिखा कि यह तभी होगा, जब भगवान श्रीकृष्ण की उन पर कृपा होगी।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.