Today Live Breaking Update 28 June : ‘मन की बात’ का 135वां एपिसोड, देशवासियों को संबोधित कर रहे पीएम मोदी, सुने LIVE
Today Live Breaking Update 28 June : 'मन की बात' का 135वां एपिसोड, देशवासियों को संबोधित कर रहे पीएम मोदी, सुने LIVE
Today Live Breaking Update 28 June
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड के जरिए देशवासियों को संबोधित कर रहे हैं। वे इस दौरान विभिन्न राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं और देशवासियों से संवाद कर रहे हैं।
‘मन की बात’ का 135 वां एपिसोड, देश से PM मोदी का संवाद LIVE https://t.co/UJc64BX1U4
— IBC24 News (@IBC24News) June 28, 2026
नई दिल्ली: Today Live Breaking Update 28 June दिल्ली-NCR समेत देश के कई राज्यों में रविवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। कश्मीर के कई इलाकों में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में था। भूकंप की गहराई 191 किलोमीटर दर्ज की गई, जबकि रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.9 मापी गई। फिलहाल किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।
अयोध्या : राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT जांच का पहला बड़ा खुलासा सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक, 27 अप्रैल 2026 से 5 जून 2026 के बीच 42 दिनों में 70 बार चढ़ावा चोरी हुई। जांच के दौरान CCTV फुटेज खंगाले गए, जिनमें यह जानकारी सामने आने का दावा किया जा रहा है। सूत्रों का यह भी कहना है कि मनीष यादव के खिलाफ पहले भी शिकायतें हुई थीं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। बताया जा रहा है कि मनीष यादव, रामाशंकर यादव ‘टिन्नू’ का भतीजा है। आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

Facebook


