LPG Gas Cylinder Price Today: 642 रुपये में गैस सिलेंडर देने की तैयारी, किसके लिए आई सबसे बड़ी खुशखबरी और सरकार की इस राहत योजना से कौन बनेगा सबसे बड़ा लाभार्थी?
LPG Gas Cylinder Price Today: हाल के महीनों में वैश्विक तनाव के चलते LPG सिलेंडर की कीमतों में तेज बढ़ोतरी हुई है। घरेलू, कॉमर्शियल और छोटे सिलेंडर महंगे हुए हैं। जिससे उज्जवला योजना के लाभार्थियों पर भी असर पड़ा है। सब्सिडी के बावजूद उन्हें अब ज्यादा भुगतान करना पड़ रहा है।
(LPG Gas Cylinder Price Today/ Image Credit: AI-generated)
- LPG सिलेंडर की कीमतों में हाल में बढ़ोतरी हुई है
- उज्ज्वला लाभार्थियों को सब्सिडी के बाद ₹642 में सिलेंडर मिलता है
- घरेलू सिलेंडर की कीमत ₹942 तक पहुंची
नई दिल्ली: LPG Gas Cylinder Price Today: बीते कुछ महीनों में वैश्विक तनाव और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं के कारण एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखी गई है। घरेलू, कॉमर्शियल और छोटे सिलेंडर सभी के दाम बढ़ गए हैं। इसका सीधा असर आम उपभोक्ताओं पर साफ नजर आ रहा है क्योंकि रसोई का बजट अब पहले से ज्यादा महंगा हो गया है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभाार्थियों को भी इस बढ़ोतरी का असर झेलना पड़ रहा है।
घरेलू सिलेंडर की नई कीमतें
देश की राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर अब 942 रुपये में मिल रहा है। जबकि पहले इसकी कीमत 913 रुपये थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और जियोपॉलिटिकल टेंशन की वजह से सिलेंडर की कीमतों में लगभग 89 रुपये तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इससे आम घरों के मासिक खर्च पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है।
उज्ज्वला योजना और सब्सिडी का लाभ
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत लाभार्थियों को सरकार की ओर से सब्सिडी दी जाती है। फिलहाल साल में चार बार 300 रुपये की सब्सिडी मिलने के बाद उज्ज्वला लाभार्थियों के लिए सिलेंडर की प्रभावी कीमत लगभग 642 रुपये रह जाती है। हालांकि पहले सरकार की ओर से साल में नौ बार सब्सिडी देने की घोषणा भी की गई थी। इसके बावजूद लाभार्थियों को अब पहले से ज्यादा भुगतान करना पड़ रहा है।
कॉमर्शियल और छोटे सिलेंडर के रेट
होटल और रेस्टोरेंट में इस्तेमाल होने वाला 19 किलोग्राम कॉमर्शियल सिलेंडर अब 3,113.50 रुपये में उपलब्ध है। वहीं छोटे उपयोग के लिए इस्तेमाल होने वाला 5 किलोग्राम ‘छोटू सिलेंडर’ 821.50 रुपये में मिल रहा है। यह सिलेंडर खासतौर पर कम गैस खपत वाले उपभोक्ताओं और छोटे व्यापारियों के लिए तैयार किया गया है ताकि उन्हें सुविधा मिल सके।
छोटू सिलेंडर की सुविधा और नियम
‘छोटू सिलेंडर’ उन लोगों के लिए बनाया गया है जो शहरों में किराए पर रहते हैं या जिनके पास स्थायी पता प्रमाण नहीं होता। इसे इंडेन डिस्ट्रीब्यूटरशिप, इंडियन ऑयल आउटलेट, किराना स्टोर और लोकल सुपरमार्केट से खरीदा जा सकता है। केवल पहचान प्रमाण देकर इसका नया कनेक्शन लिया जा सकता है। ग्राहक इसे किसी भी शहर में इस्तेमाल कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर सिलेंडर वापस करने पर प्रति सिलेंडर 500 रुपये की तय राशि भी दिया जाता है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Cocktail 2 Worldwide Collection: ‘वेलकम टू द जंगल’ के सामने पहाड़ बनकर खड़ी कॉकटेल 2, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, शाहिद की फिल्म ने कैसे छापे करोड़ों?
- Guna Gang Rape Case: हवस की आग में दरिंदा बना भाई, दोस्तों के साथ मिलकर बहन से की दरिंदगी, रूह कंपा देगी वारदात
- Wife Poured Hot Water on Husband Private Part : पति की ये एक आदत बनी आफत! पत्नी ने गुस्से में आकर गुप्तांग पर फेंक दिया खौलता पानी, ससुर भी आए चपेट में

Facebook


