Today Live Breaking News and Updates 22 June 2026: अब छत्तीसगढ़ में होगी झमाझम बारिश, इस जिले में मानसून ने दी दस्तक
Today Live Breaking News and Updates 22 June 2026: अब छत्तीसगढ़ में होगी झमाझम बारिश, इस जिले में मानसून ने दी दस्तक
Today Live Breaking News and Updates 22 June 2026 | Photo Credit: AI
Today Live Breaking News and Updates 22 June 2026: लंबे समय के इंतजार के बाद आखिरकार छत्तीसगढ़ वासियों के लिए अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दस्तक (CG Monsoon News) दे दी है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार, दंतेवाड़ा में मानसून की एंट्री हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मानसून की एंट्री के बाद कई जिलों में अब बारिश की गतिविधियां तेज हो गई है। दंतेवाड़ा में हल्की बौछारें पड़ी है, जिसके बाद अब राजधानी रायपुर के कई क्षेत्रों में भी हल्की बौछारें पड़ने लगी है। आशंका जताई जा रही है कि आने वाले पांच दिनों में प्रदेश के कई जिलों में मानसून पूरे तरीके से सक्रिय (Monsoon Active in Chhattisgarh) हो जाएगा। जिसके बाद प्रदेश में बारिश की गतिविधियां तेज हो जाएगी।

Facebook


