CLOSED

Today Live Breaking News and Updates 29th January 2026: भीषण सड़क हादसा, मिनीबस टैक्सी और ट्रक की टक्कर में 11 लोगों की मौत

Today Live Breaking News and Updates 29th January 2026: भीषण सड़क हादसा, मिनीबस टैक्सी और ट्रक की टक्कर में 11 लोगों की मौत

Today Live Breaking News and Updates 29th January 2026

Modified Date: January 30, 2026 / 12:09 am IST
Published Date: January 29, 2026 8:40 am IST

Today Live Breaking News and Updates 29th January 2026: दक्षिण अफ्रीका के पूर्वी क्वाजुलु नताल प्रांत में मिनीबस टैक्सी और ट्रक की टक्कर हो जाने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय सरकारी अधिकारियों और आपात सेवा के कर्मियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। यह दुर्घटना दक्षिण अफ्रीका में एक अन्य घटना में एक मिनीबस टैक्सी और एक ट्रक की हुई सीधी भिड़ंत में 14 स्कूली बच्चों के मारे जाने के ठीक एक सप्ताह बाद हुई है।

प्रांतीय परिवहन विभाग के अधिकारी सिबोनीसो डुमा ने बताया कि बृहस्पतिवार को यह दुर्घटना पूर्वी क्वाजुलु-नताल प्रांत में हुई। उन्होंने बताया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसे में एक स्कूली छात्र सहित 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। निजी पैरामेडिक सेवा एएलएस पैरामेडिक्स के प्रवक्ता गैरिथ जैमीसन ने बताया कि हादसे में कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें मिनीबस का चालक भी शामिल है।

इन्हें भी पढ़े:-

The liveblog has ended.

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।