Today Live News and Breaking Updates 16 April 2026: लेबनान-इजराइल के बीच सीजफायर का ऐलान, 10 दिनों तक दोनों देश एक-दूसरे पर नहीं करेंगे हमले, डोनाल्ड ट्रंप ने दी जानकारी
Today Live News and Breaking Updates 16 April 2026: लेबनान-इजराइल के बीच सीजफायर का ऐलान, 10 दिनों तक दोनों देश एक-दूसरे पर नहीं करेंगे हमले, डोनाल्ड ट्रंप ने दी जानकारी
Today Live News and Breaking Updates 16 April 2026
Today Live News and Breaking Updates 16 April 2026: नई दिल्ली : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजराइल और लेबनान के बीच जारी संघर्ष के बीच बड़ा ऐलान करते हुए 10 दिनों के युद्धविराम की घोषणा की है। ट्रंप के मुताबिक यह निर्णय क्षेत्र में बढ़ते तनाव को कम करने के उद्देश्य से लिया गया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि यह सहमति लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ बातचीत के बाद बनी है। अमेरिकी समयानुसार युद्धविराम शाम 5 बजे से प्रभावी हो गया है।
Today Live News and Breaking Updates 16 April 2026: नई दिल्ली: लोकसभा में गृहमंत्री अमित शाह ने स्पष्ट किया कि परिसीमन से जुड़े विधेयक और कानूनों को लेकर देश में किसी तरह की भ्रांति नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह गलत प्रचार किया जा रहा है कि इन बदलावों से दक्षिण भारत का प्रतिनिधित्व कम हो जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि जो विधेयक सदन के सामने है, वह पूरे सदन की संपत्ति है और उस पर तथ्यों के आधार पर चर्चा होनी चाहिए।
गृहमंत्री ने आंकड़ों के जरिए बताया कि वर्तमान में कर्नाटक की 28 सीटें हैं, जो 543 सदस्यीय लोकसभा का लगभग 5.15 प्रतिशत है, जबकि विधेयक के बाद यह बढ़कर 42 सीटें और लगभग 5.14 प्रतिशत प्रतिनिधित्व होगा। इसी तरह आंध्र प्रदेश की 25 सीटें (4.60 प्रतिशत) बढ़कर 38 (4.65 प्रतिशत), तेलंगाना की 17 सीटें (3.13 प्रतिशत) बढ़कर 26 (3.18 प्रतिशत), तमिलनाडु की 39 सीटें (लगभग 7.18 प्रतिशत) बढ़कर 59 (7.23 प्रतिशत) और केरल की 20 सीटें (3.68 प्रतिशत) बढ़कर 30 (3.67 प्रतिशत) हो जाएंगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में दक्षिण भारत से 129 सांसद हैं, जो वृद्धि के बाद बढ़कर 195 हो जाएंगे और कुल प्रतिनिधित्व लगभग 24 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा।
There will be no injustice to any southern state in delimitation. Speaking in the Lok Sabha. https://t.co/TA3nqqPTwr
— Amit Shah (@AmitShah) April 16, 2026
Today Live News and Breaking Updates 16 April 2026: नई दिल्ली: केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित महिला आरक्षण विधेयक पर संसद के लोकसभा में चर्चा करते हुए कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा, सबसे पहले इसमें लिखा है कि महिला आरक्षण 2029 तक लागू हो, हम सहमत हैं।
दूसरा है कि सीटों की संख्या 850 तक बढ़ाई जाएगी। इसके लिए परिसीमन आयोग बनाया जाएगा जो 2011 की जनगणना को आधार बनाएगा। इसकी गहराई में जाएं तो इसमें राजनीति की बू घुली हुई है। 2023 के बिल में दो चीजें थी जो इसमें नहीं है। उसमें लिखा था कि नई जनगणना कराई जाएगी।
#WATCH | Speaking in Lok Sabha on women’s reservation and delimitation, Congress MP Priyanka Gandhi Vadra says, “In 2010, under the leadership of the late Prime Minister Dr Manmohan Singh and UPA Chairperson Sonia Gandhi, the Congress Party again attempted to provide reservation… pic.twitter.com/qo2JO86cbI
— ANI (@ANI) April 16, 2026
Today Live News and Breaking Updates 16 April 2026: नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को विपक्ष को संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026 के विरोध को लेकर कड़ी चेतावनी दी। इस विधेयक का उद्देश्य 2029 के लोकसभा चुनाव से महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करना है। उन्होंने कहा कि यदि विपक्ष इसका विरोध करता है, तो उसे “लंबे समय तक इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।” साथ ही, उन्होंने निर्णय लेने की प्रक्रिया में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी के महत्व पर जोर दिया।
Speaking in the Lok Sabha. https://t.co/AsiBPaaoEg
— Narendra Modi (@narendramodi) April 16, 2026
इन्हें भी पढ़े:-
‘मेडिकल टूरिज्म’ को बढ़ावा देने के लिए अपनी ‘बेड’ क्षमता विस्तार को तेज कर रहा है मैक्स
उप्र: राष्ट्र विरोधी गतिविधि में शामिल होने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार, विदेशी संपर्क की जांच शुरू
चीन में कैथोलिक समुदाय पर बढ़ा दबाव, सरकारी गिरजाघर से जुड़ने को मजबूर : रिपोर्ट
ओलंपिक में कोविड-19 टीका लगाने का फर्जी प्रमाणपत्र देने वाला हॉकी कोच बर्खास्त
इजराइल और अमेरिका का लक्ष्य ‘एक जैसा’, हम किसी भी स्थिति के लिए तैयार: नेतन्याहू
आंध्र प्रदेश में सड़क दुर्घटना में आठ श्रद्धालुओं की मौत, मुख्यमंत्री नायडू ने शोक जताया

Facebook


