Today Live News and Breaking Updates 31 March 2026: ‘छत्तीसगढ़ से 99% नक्सलवाद ख़त्म’.. आज वामपंथ उग्रवाद का डेडलाइन पूरा, HM विजय शर्मा ने की प्रेसवार्ता..
Today Live News and Breaking Updates 31 March 2026: नक्सलवाद खत्म करने की डेडलाइन आज, गृहमंत्री विजय शर्मा ने दी जानकारी

Today Live News and Breaking Updates 31 March 2026 : रायपुर: चार दशक पुराने माओवाद के आज खात्मे का आखिरी दिन हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दो साल पहले 'लाल आतंक' के खात्मे की डेडलाइन तय की थी। उन्होंने बताया था कि, राज्यों की पुलिस और केंद्रीय बलों के समन्वय के साथ 31 मार्च 2026 तक देशभर के सभी प्रभावित राज्यों को माओवाद से मुक्त कर दिया जाएगा। इस विषय में कल देश के सबसे बड़ी पंचायत यानी संसद में व्यपाक चर्चा हुई जिसमे अमित शाह ने संसद के सदस्यों को नक्सल विरोधी अभियान के सफलता से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी जानकारियां दी। वही आज इस विषय पर राज्य के गृहमंत्री विजय शर्मा ने भी प्रेसवार्ता की।
विजय शर्मा ने बताया कैसे मिली 'लाल-आतंक ' के खिलाफ कामयाबी
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विजय मंत्री शर्मा ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद खत्म हुआ। 2023 तक छत्तीसगढ़ में 75% नक्सली थे और नक्सलियों का 90% आर्म्स कैडर भी यहीं था। उन्होंने कहा कि लाल आतंक को खत्म करने का श्रेय बस्तर की जनता को जाता है, साथ ही आर्म्ड फोर्सेज के पराक्रम को भी। टेक्नोलॉजी बेस्ड इंटेलिजेंस पर विशेष काम हुआ, जिससे सफल और परफेक्ट ऑपरेशन हो सके। नक्सली मारे गए, जबकि जवानों को एक भी खरोंच नहीं आई।
उन्होंने बताया कि जब ऑपरेशंस चल रहे थे, तब विपक्ष से सहयोग की अपेक्षा थी, लेकिन आरोप लगने शुरू हो गए। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा था कि एनकाउंटर फर्जी हैं, जबकि नक्सलियों ने पत्र जारी कर इसकी पुष्टि की। यह घटना डेढ़ साल पुरानी है। बिना पूरी जानकारी के आरोप लगाना सेना के जवानों के पराक्रम पर तोहमत लगाने जैसा था। बावजूद इसके, जवानों के साहस की वजह से आज यह स्थिति आई है।
नक्सलवाद के खात्मे में समाज की बड़ी भूमिका
Today Live News and Breaking Updates 31 March 2026: मंत्री शर्मा ने बताया कि उन्होंने विशेष रूप से नारायणपुर, सुकमा और बीजापुर में समाज के प्रमुखों के साथ लगातार बैठकें कीं। बस्तर के विभिन्न जनजातीय समाजों ने इस प्रक्रिया में सहयोग दिया और कई नक्सलियों को पुनर्वास भी कराया गया। उन्होंने पंचायती राज के जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया, जिन्होंने अभियान चलाकर नक्सलियों को वापस लाने का काम किया।
सरकार ने नक्सलियों के पुनर्वास के लिए कई प्रयास किए। पत्रकार साथियों ने भी नक्सलियों को सुरक्षित लौटने में मदद की। अक्टूबर 2025 में बस्तर के जगदलपुर में 210 नक्सलियों ने पुनर्वास लिया, जिसमें 153 हथियार भी जमा किए गए। इसके अलावा, कई पुनर्वास केंद्र बनाए गए, जहां लोगों को vocational training दी गई। पिछले दो वर्षों में लगभग 3000 लोगों ने पुनर्वास लिया है, 2000 आर्म्ड कैडर के लोग गिरफ्तार हुए हैं और 536 नक्सली न्यूट्रलाइज किए गए हैं।
Today Live News and Breaking Updates 31 March 2026 : आज नक्सल संगठन का 99% समाप्त हो चुका है। कुछ छोटे समूह कांकेर के नॉर्थ एरिया और दक्षिण में बचे हैं, जिनकी स्थिति पूरी तरह ट्रैक की गई है। इनमें से कई लोगों ने हथियार छोड़कर गांवों में शांति से जीवन बिताना शुरू कर दिया है। सरकार पुनर्वास के लिए अभी भी तैयार है और जो भी नक्सली वापस आना चाहते हैं, उनका स्वागत करती है।
नक्सलवाद खात्मे की डेडलाइन का अंतिम दिन आज
आज छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा नक्सलवाद के खात्मे को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा कर रहे हैं। वे रायपुर प्रेस क्लब में आयोजित संवाद कार्यक्रम में बजे शामिल हुए, कार्यक्रम के दौरान गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है, क्योंकि सशस्त्र नक्सलवाद लगभग समाप्ति की ओर है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 तक छत्तीसगढ़ में करीब 75 प्रतिशत नक्सली गतिविधियां केंद्रित थीं और नक्सलियों का लगभग 90 प्रतिशत आर्म्ड कैडर भी राज्य से ही जुड़ा हुआ था। उन्होंने कहा कि इस चुनौती से निपटने में बस्तर के लोगों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही है, जिनके सहयोग और समर्थन से “लाल आतंक” को खत्म करने में बड़ी सफलता मिली है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Vande Bharat: नीतीश का इस्तीफा.. अपनों के आंसू, बिहार में सियासत में 'इमोशनल' मोड़! आखिर कौन होगा कुर्सी का नया वारिस?
- CG High Court News: 'निजी निवास स्थान में प्रार्थना सभा के आयोजन पर नहीं लगा सकते रोक'.. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का अहम फैसला, इन लोगों ने दायर की थी याचिका
- IPL 2026 RR Vs CSK: सीजन के पहले मुकाबले में राजस्थान की धमाकेदार जीत, CSK को इतने विकेट से रौंदा, वैभव सूर्यवंशी ने बनाया ये नया रिकॉर्ड
Raipur News: तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की मौके पर मौत, दूसरा घायल
बिलासपुर: तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर
बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत, दूसरा घायल
घटना में ट्रेलर भी अनियंत्रित होकर पलटी
मौके से फरार हुआ ट्रेलर चालक
पचपेड़ी थाना क्षेत्र के बिनौरी में हुई घटना
Raipur News: नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ को लेकर BJYM कार्यकर्ताओं ने दीप जलाए
रायपुर: नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ को लेकर BJYM कार्यकर्ताओं ने दीप जलाए
जयस्तंभ चौक में BJYM कार्यकर्ताओं ने दीप जलाए
नक्सल हमले में शहीद जवानों,ग्रामीणों,जनप्रतिनिधियों को दी श्रद्धांजलि
BJYM ने किया केन्द्र और राज्य सरकार का किया आभार
Raipur News: 15वें वित्त में छत्तीसगढ़ को 347.89 करोड़ रु जारी
रायपुर: 15वें वित्त में छत्तीसगढ़ को 347.89 करोड़ रु जारी •
केंद्र ने 15वें वित्त आयोग की अनुदान राशि जारी की
8 राज्यों को 2,461 करोड़ रु से अधिक की राशि जारी
Jammu-Kasmir News:सुरक्षाबलों-आतंकवादियों में मुठभेड़, 2 आतंकियों को सुरक्षाबलों में घेरा
जम्मू कश्मीर: सुरक्षाबलों-आतंकवादियों में मुठभेड़
2 आतंकियों को सुरक्षाबलों में घेरा
अरहम गांदरबल इलाके में चल रही मुठभेड़
Raipur News: रायपुरा ओवरब्रिज पर चाकू की नोक पर लूट…
रायपुर: रायपुर ओवरब्रिज पर चाकू की नोक पर लूट…
किराना कारोबारी निखिल शर्मा से देर रात नगदी समेत सोने चांदी के जेवरात की लूट.…
ओवरब्रिज के पास 3-4 बदमाशों ने घेरकर दिया लूट की वारदात को अंजाम…
चाकू दिखाकर सोने की चेन, मोबाइल समेत 50 हजार नगदी लूटकर हुए फरार…
एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ड और दस्तावेज भी ले गए शातिर लुटेरे…
अस्पताल से घर लौट रहा था पीड़ित किराना कारोबारी…
FIR दर्ज, जांच में जुटी पुलिस…
दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र की घटना….
Jabalpur News: जिला कोर्ट के गेट पर वकील पर चाकू से हमला
जबलपुर: जिला कोर्ट के गेट पर वकील पर चाकू से हमला
महिला क्लाइंट के वकील पति ने मारा चाकू
पत्नी का केस लड़ने की बात को लेकर हुआ विवाद
हमले में अधिवक्ता रामनाथ रजक को आई चोट
ओमती थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी
Raisen News: रेलवे स्टेशन के पास कार में मिला शव
रायसेन: रेलवे स्टेशन के पास कार में मिला शव
मौके पर पहुंची पुलिस, जांच में जुटी
मंडीदीप थाना क्षेत्र का मामला
Jabalpur News: मानसिक अपरिपक्व हैं राहुल गांधी : राकेश सिंह
जबलपुर- देश में परेशानियां बढ़ने के राहुल गांधी के बयान पर पलटवार
PWD मंत्री राकेश सिंह का बयान
मानसिक अपरिपक्व हैं राहुल गांधी : राकेश सिंह
जनता को हाहाकार करते देखना चाहते थे राहुल गांधी
हालात हुए सामान्य तो राहुल के अरमानों पर फिरा पानी
PM मोदी के नेतृत्व में भारत की कूटनीति आ रही काम
राहुल गांधी का ज्योतिष शास्त्र रहा है फेल
आगे भी आगे भी औंधे मुंह गिरेंगी राहुल की भविष्यवाणियां : राकेश सिंह
अब कांग्रेस तय करे कैसा हो उसका नेतृत्व : राकेश सिंह।
Raipur News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कुंवरगढ महोत्सव में पहुंचे
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कुंवरगढ महोत्सव में पहुंचे ,
आज से शुभारंभ हो रहा है महोत्सव का ,
तीन दिन चलेगा महोत्सव ,
मुख्यमंत्री ने सभा स्थल पर लगी विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का किया अवलोकन ,
कार्यक्रम में विधायक अनुज शर्मा ,पूर्व देवजी भाई पटेल और भाजपा के स्थानीय नेता और पदाधिकारी मौजूद
Korba News: पं. धीरेंद्र शास्त्री के दिव्य दरबार में उमड़ा जनसैलाब, हनुमंत कथा सुनने 2 लाख से ज्यादा लोग पहुंचे
कोरबा: पं. धीरेंद्र शास्त्री के दिव्य दरबार में उमड़ा जनसैलाब
हनुमंत कथा सुनने 2 लाख से ज्यादा लोग पहुंचे
583 लोगों ने की घर वापसी
1 मुस्लिम परिवार ने अपनाया सनातन धर्म
‘प्रेत बाधा’ निवारण का चला विशेष सत्र
शास्त्री बोले- जब तक जिएंगे हिंदुओं को न कटने देंगे
न बटने देंगे और न मिटने देंगे : धीरेंद्र शास्त्री
Raipur News: छत्तीसगढ़ में शराब की नई रेट लिस्ट जारी
रायपुर: छत्तीसगढ़ में शराब की नई रेट लिस्ट जारी
देशी शराब की कीमतों में नहीं हुई कोई बढोत्तरी
देसी प्लेन और मसाला की कीमत पिछले साल जैसी ही रखी गई
आईबीसी 24 की खबर पर लगी मुहर
IBC 24 ने पहले ही बताया था, देशी शराब की कीमत नहीं बढ़ेगी
विदेशी शराब की लोअर और मीडियम रेंज में भी कोई बढोत्तरी नहीं
हायर रेंज की विदेशी शराब कीमत में हुआ है बदलाव
1000 रुपये तक सस्ती हुई हैं महंगी विदेशी शराब
बियर समेत कुछ ब्रांड की कीमत में बढ़ोत्तरी भी हुई है
1 अप्रैल से पूरे प्रदेशमें लागू होगी कीमत
आबकारी विभाग ने जारी की नई रेट लिस्ट
Gwalior News: सड़क पर कांग्रेस का प्रदर्शन, ऑटो में धक्का लगाते नजर आएं कांग्रेसी
ग्वालियर: सड़क पर कांग्रेस का प्रदर्शन,
गड्डें वाली शिंदे की छावनी रोड़ पर प्रदर्शन,
तख्तियों के साथ किया प्रदर्शन,
ऑटो में धक्का लगाते नजर आएं कांग्रेसी,
गड्डों में फंस रही थी ऑटो।
Jabalpur News: गैस की किल्लत और बिजली महंगी होने का विरोध, तांगे में सवार होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता
जबलपुर- गैस की किल्लत और बिजली महंगी होने का विरोध
तांगे में सवार होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता
खाली सिलेंडर सिर पर उठाकर किया विरोध प्रदर्शन
कलेक्ट्रेट के सामने धरना देकर बिजली के बढ़े हुए दाम वापिस लेने की मांग।
Bastar News: नक्सलियों का सबसे बड़ा डंप बरामद, 14 करोड़ 60 लाख रु का डंप बरामद
बस्तर-
नक्सलियों का सबसे बड़ा डंप बरामद
14 करोड़ 60 लाख रु का डंप बरामद
11 करोड़ का 7 किलो सोना बरामद
2.90 करोड़ रुपए कैश भी बरामद
25 नक्सलियों ने किया सरेंडर
93 हथियारों के साथ किया सरेंडर
4 AK-47, 09 SLR राइफलें शामिल
Raipur News: CM विष्णु देव साय से HM विजय शर्मा ने की मुलाकात, HM विजय शर्मा ने CM साय को मुलाकात कर दी बधाई
CM विष्णु देव साय से HM विजय शर्मा ने की मुलाकात
HM विजय शर्मा ने CM साय को मुलाकात कर दी बधाई
नक्सल खात्मे की दिशा में मिली उपलब्धि पर दी बधाई
नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ गढ़ेगा विकास का स्वर्णिम भविष्य : CM साय
Indore News: खजराना में MD ड्रग्स के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार, 15 ग्राम से ज्यादा ड्रग्स, कीमत करीब ₹1.5 लाख।
इंदौर : खजराना में MD ड्रग्स के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार।
15 ग्राम से ज्यादा ड्रग्स, कीमत करीब ₹1.5 लाख।
नशे और कमाई के लिए करता था सप्लाई।
पुलिस रिमांड में नेटवर्क की पूछताछ जारी।
NDPS एक्ट में केस दर्ज।
Latest News: घरों में प्रेयर वाले HC के फैसले पर बीजेपी नेता घनश्याम चौधरी का बयान, “हाईकोर्ट के फैसले का सम्मान. लेकिन गलत का विरोध जारी रहेगा”
ब्रेकिंग
घरों में प्रेयर वाले HC के फैसले पर बीजेपी नेता घनश्याम चौधरी का बयान
हाईकोर्ट के फैसले का सम्मान है, लेकिन गलत का विरोध जारी रहेगा
लोभ, लालच, प्रलोभन पर धर्मांतरण का विरोध होता रहेगा
हिंदू, सिख, जैन की प्रार्थना सभा खुले दरवाजे से होती हैं
सिर्फ ईसाई की प्रार्थना सभा ही बंद दरवाजे में क्यों होती है
सबको पता है यहां चोरी छुपे धर्मांतरण होता है
विहिप, बजरंग दल के कार्यकर्ता कभी गलत होने नहीं देंगे
हम भी उनके साथ हैं, सरकार भी उनके साथ रहेगी
28 सालों तक बजरंग दल और विहिप में रहे हैं घनश्याम चौधरी
अभी बीजेपी पिछड़ा वर्ग मोर्चा में हैं प्रदेश उपाध्यक्ष
Khargone News: ढोल-ताशे बजाकर बकाया कर वसूली, नगर पालिका राजस्व अमला कर वसूलने पहुंचे
खरगोन-
ढोल-ताशे बजाकर बकाया कर वसूली
नगर पालिका राजस्व अमला कर वसूलने पहुंचे
व्यापारियों के दुकानों पर कर वसूलने पहुंचे
बकाया 16 करोड़ रु में से 10 करोड़ रु की वसूली
Bhopal News: भोपाल शहर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर बवाल, युवक कांग्रेस की बैठक में हंगामा
भोपाल
भोपाल शहर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर बावल
युवक कांग्रेस की बैठक में हंगामा
यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अमित खत्री को बनाए जाने से नाराजगी
अंकित दुबे को समर्थकों ने किया हंगामा
अंकित दुबे की जगह अमित खत्री को बनाया गया है युवा कांग्रेस का जिला अध्यक्ष
अंकित दुबे पर आपराधिक मामला दर्ज होने के चलते युवक कांग्रेस का रिजल्ट किया गया था होल्ड
दूसरे नंबर पर रहे अमित खत्री को बनाया गया था भोपाल शहर युवक कांग्रेस का अध्यक्ष
अंकित दुबे के समर्थकों ने लगाया आरोप अमित खत्री पर भी आपराधिक मामले दर्ज
Ambikapur News: नक्सल मुक्त छग पर बोले मंत्री राजेश अग्रवाल, “आज खुशी और गर्व करने का दिन है, ऐतिहासिक दिन है”
अंबिकापुर-
नक्सल मुक्त छग पर बोले मंत्री राजेश अग्रवाल
आज खुशी और गर्व करने का दिन है, ऐतिहासिक दिन है
बस्तर में विकास के काम में नक्सलवाद बाधा बनता था
अब बस्तर में विकास के नए राह खुलेंगे : मंत्री राजेश
पर्यटन का भी तेजी से विकास होगा, रोजगार के अवसर मिलेंगे
सैकड़ों पुलिसकर्मियों और ग्रामीण शहीद हुए उन्हे नमन करता हूं
झीरम हमले में छग के बड़े-बड़े सपूत लीडरों ने शहादत दी है : मंत्री राजेश
Chhindwara News: पेयजल की समस्या को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन, खाली बर्तन लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची ग्रामीण महिलाएं
छिंदवाड़ा-
पेयजल की समस्या को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन
खाली बर्तन लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची ग्रामीण महिलाएं
चौरा डोंगरी, कुर्सीढाना, डोबरा में है पेयजल की समस्या
कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर समाधान की मांग की
Dhar News: शादी समारोह में नाबालिग पर चाकू से हमला, डांस करने को लेकर हुआ विवाद
धार-
शादी समारोह में नाबालिग पर चाकू से हमला
डांस करने को लेकर हुआ विवाद
नाबालिग के पैर में धंसा चाकू
गंभीर हालत में इंदौर किया गया रेफर
फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
धामनोद थाना क्षेत्र का मामला
Bhopal News: पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का बयान, राज्य सभा में अपनी दावेदारी को लेकर बोले पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा
भोपाल
पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का बयान
राज्य सभा में अपनी दावेदारी को लेकर बोले पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा
मन में तो है
हम जैसे लोगों को बड़ा मुश्किल होता है,बहुत मुश्किल होती है
हम लोग पहुंच जाए राज्यसभा में, जिनका पूरा प्रदेश में नेटवर्क है तो दूसरे नेताओं की दुकान बंद हो जाएगी।
Narmadapuram News: ट्रेन के सामने बच्ची को धकेलने का मामला, पुलिस ने आरोपी मां को किया गिरफ्तार
नर्मदापुरम अपडेट-
ट्रेन के सामने बच्ची को धकेलने का मामला
पुलिस ने आरोपी मां को किया गिरफ्तार
17 मार्च को ट्रेन के सामने बेटी को धकेला था
कल इलाज के दौरान हुई थी बच्ची की मौत
GRP पुलिस की कार्रवाई
Raipur Breaking News: बैरिकेडिंग तोड़कर D.Ed अभ्यर्थी पहुंचे, तालाब में पानी में उतरकर कर रहे हैं जल समाधि सत्याग्रह
ब्रेकिंग
बैरिकेडिंग तोड़कर डी.ed अभ्यर्थी पहुंचे तालाब में
पानी में उतरकर कर रहे हैं जल समाधि सत्याग्रह
पुलिस ने इन्हें रोकने के लिए तूता धरना स्थल मेन गेट बंद कर दिया था
धरना स्थल की चाहरदिवारी तोड़कर निकले वहां से
पानी में उतरकर कर रहे हैं नारेबाजी
Surat News: लिंबायत इलाके के एक घर में लगी भीषण आग, हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
सूरत, गुजरात-
लिंबायत इलाके के एक घर में लगी भीषण आग
हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
4 महिलाएं और 1 बच्चे की मौत
शॉर्ट सर्किट होने के कारण लगी आग
घर के अंदर रखे फोम के सामान से फैली आग
पुलिस और FSL की टीम भी मौके पर मौजूद
Bhopal News: एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी को लेकर खाद्य विभाग का एक्शन, खाद्य विभाग की टीम ने बैरागढ़ चीचली के एक घर पर दी दबिश
भोपाल
एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी को लेकर खाद्य विभाग का एक्शन
खाद्य विभाग की टीम ने बैरागढ़ चीचली के एक घर पर दी दबिश
दबिश के दौरान अवैध रूप से सिलेंडर हुए जब्त
दबिश में अवैध रूप से LPG के 50 सिलेंडर किए जब्त
Ratlam News: एमडी ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़, पोल्ट्री फार्म में एमडी ड्रग फैक्ट्री पकड़ी
रतलाम- एमडी ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़
पोल्ट्री फार्म में एमडी ड्रग फैक्ट्री पकड़ी
पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
20 लाख के 200 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त
175 किलोग्राम केमिकल भी जब्त
मास्टरमाइंड जमशेद लाल का है पुराना क्रिमिनल रिकॉर्ड
ड्रग्स बनाने की देता था ट्रेनिंग, लंबे समय से था वांटेड
बोरखेड़ा गांव के पास पोल्ट्री फार्म में बनाते थे एमडी ड्रग्स
Jabalpur News: हिन्दू सेवा परिषद की गदा यात्रा में पहुंचे टी राजा, “देश के लिए लव जिहाद बन गया नासूर”
जबलपुर- हिन्दू सेवा परिषद की गदा यात्रा में पहुंचे टी राजा
हैदराबाद से विधायक टी राजा का बयान
देश के लिए लव जिहाद बन गया नासूर
MP में कानून लेकिन सख्ती से नहीं हो रहा पालन
MP में बहन बेटियां हो रहीं लव जिहाद का शिकार : टी राजा
जब तक जिहादी सोच ज़िंदा तब तक रहेगा जिहाद
Jablapur News: धुरंधर मूवी पर हैदराबाद से विधायक टी राजा का बयान, “धुरंधर मूवी देश के लिए है समर्पित”
जबलपुर- धुरंधर मूवी पर बोले हैदराबाद से विधायक टी राजा का बयान
धुरंधर मूवी देश के लिए है समर्पित
जो ‘धुरंधर’ का विरोध कर रहे वो भारतीय नहीं देशद्रोही : टी राजा
Jabalpur News: हैदराबाद से विधायक टी राजा का बयान, प.बंगाल चुनाव में इस बार लहराकर रहेगा भगवा
जबलपुर- हैदराबाद से विधायक टी राजा का बयान
प.बंगाल चुनाव में इस बार लहराकर रहेगा भगवा
चुनाव में बौखला गईं हैं ममता बनर्जी
SIR में कट गए ममता के बांग्लादेशी पालतू वोट : टी राजा
Bhind News: NH-719 बस हादसे में युवक हुआ घायल, बस में चढ़ते समय फिसला युवक का पैर
भिंड-
NH-719 बस हादसे में युवक हुआ घायल
बस में चढ़ते समय फिसला युवक का पैर
फिसल कर बस के पहिए की चपेट में आया
हादसे में हाथ फ्रैक्चर, अस्पताल में इलाज जारी
मेहगांव थाना क्षेत्र का मामला
Betul News: गेहूं की फसल में लगी आग, गेहूं की फसल जलकर खाक
बैतूल- गेहूं की फसल में लगी आग
गेहूं की फसल जलकर खाक
फायर ब्रिगेड की टीम ने बुझाई आग
Korba News: हनुमंत कथा में झड़प आयोजन संयोजक के साथ झड़प, बसंत अग्रवाल और आयोजन संयोजक अमरजीत के बीच झड़प
कोरबा-
हनुमंत कथा में झड़प आयोजन संयोजक के साथ झड़प
बसंत अग्रवाल और आयोजन संयोजक अमरजीत के बीच झड़प
बसंत अग्रवाल पर कार्यक्रम को हाईजैक करने का लगाया आरोप
मनमानी के विरोध में संयोजक के साथ हुई झड़प-धक्कामुक्की
कटघोरा अग्रसेन भवन की घटना का वीडियो आया सामने
Ashoknagar News: दो बाइक में आमने-सामने भिड़ंत, हादसे में दो की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल
अशोकनगर: दो बाइक में आमने-सामने भिड़ंत
हादसे में दो की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल
घयालों का अस्पताल में इलाज जारी
नईसराय थाने के बीसौर गांव के पास की घटना
Raipur News: अमित शाह के बयान पर बोले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कल उन्होंने सदन में झूठ बोला, कि हमने सहयोग नहीं किया
रायपुर-
अमित शाह के बयान पर बोले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
कल उन्होंने सदन में झूठ बोला, कि हमने सहयोग नहीं किया
मैं चुनौती देता हूं, जिस मंच में जहां चाहे मैं बहस के लिए तैयार
प्रदेश और देश को गुमराह नहीं करना चाहिए
कांग्रेस का स्टैंड नक्सल को लेकर स्पष्ट है, नीतियों के अनुरूप काम किया
राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक रूप से आदिवासियों को संपन्न बनाया
बीजेपी ने इससे आदिवासियों को महरूम रखा था
आपने घोषणा की थी, हर नक्सलमुक्त गांव को एक करोड़ देंगे
मैं पूछना चाहता हूं, अमित शाह एक करोड़ प्रत्येक गांवों को कब देंगे
हमने स्कूल, आंगनबाड़ी, PDS दुकानें खोलीं सारा रिकॉर्ड उपलब्ध है
आप छग की जनता से माफी मांगिए, और आप बहस के लिए तैयार हैं
तो जगह-समय तय कर लीजिए, मैं वहां समय से पहुंच जाउंगा
MP News: राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने कहा…. 1980 के दशक में देश के अर्थशास्त्रियों ने “बीमारू” शब्द का उपयोग किया था…
राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने कहा….
इस क्षेत्र को देश का हृदय प्रदेश कहा जाता था,लेकिन 1980 के दशक में देश के अर्थशास्त्रियों ने “बीमारू” शब्द का उपयोग किया था…
इसमें ‘M’ मध्य प्रदेश के लिए, ‘R’ राजस्थान के लिए और ‘B’ बिहार के लिए प्रयुक्त हुआ था….
इंसान 150-200 सालों तक जीने के सपने देख रहा है और इस पर गंभीर काम भी हो रहा है…
ऐसे में 70-80 वर्ष की उम्र तक भी लोग खुद को युवा महसूस करेंगे….
MP News: राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने कहा…. हम 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं…
राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने कहा….
हम 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं…
2047 तक विकसित भारत बनाने का रोडमैप 2014 के बाद बना है..
जब भारत को आजादी मिली,तब चीन में भी नई व्यवस्था स्थापित हो रही थी…
1980-90 तक कई क्षेत्रों में दोनों देश लगभग बराबर थे…
लेकिन आज चीन हमसे कई गुना आगे निकल चुका है…
चीन 1950 में ही तय कर लिया था कि 100 साल बाद उनका देश कहां होगा….
भारत ने ऐसा सपना देखने में लगभग 66 सालों की देरी की..
CG News: नक्सलवाद खात्मे पर CM विष्णु देव साय ने कहा, गृहमंत्री अमित शाह ने वर्ष 2024 में संकल्प लिया था
नक्सलवाद खात्मे पर CM विष्णु देव साय ने कहा
गृहमंत्री अमित शाह ने वर्ष 2024 में संकल्प लिया था
31 मार्च 2026 को पूरे देश से नक्सलवाद को समाप्त करना है
हम सभी लोग देखे हैं अमित शाह का संकल्प पूरा हुआ है
हमारे जवानों के साहस से नक्सलवाद समाप्त हो रहा है
बस्तर में आज तेजी से विकास की गंगा बह रही है
छग के लिए आज का दिन बड़ा यादगार दिन रहेगा
छग की जनता की ओर से HM अमित शाह और जवानों का आभार व्यक्त करता हूं।
Raipur News: रायपुर में चाकूबाजी की वारदात, युवक पर जानलेवा हमला, पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में चाकू मारने की वारदात सामने आई है
रायपुर
रायपुर में चाकूबाजी की वारदात, युवक पर जानलेवा हमला
पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में चाकू मारने की वारदात सामने आई है।
भाठागांव स्थित दुर्गा मंदिर के पास पुराने विवाद को लेकर आरोपी लक्की साहू ने युवक परमेश्वर साहू पर चाकू से हमला कर दिया।
घटना में घायल युवक को तुरंत वैदेही अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज जारी है।
Raipur News: रायपुर में चाकूबाजी की वारदात, युवक पर जानलेवा हमला, पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में चाकू मारने की वारदात सामने आई है
रायपुर
रायपुर में चाकूबाजी की वारदात, युवक पर जानलेवा हमला
पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में चाकू मारने की वारदात सामने आई है।
भाठागांव स्थित दुर्गा मंदिर के पास पुराने विवाद को लेकर आरोपी लक्की साहू ने युवक परमेश्वर साहू पर चाकू से हमला कर दिया।
घटना में घायल युवक को तुरंत वैदेही अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज जारी है।
Bhopal News: राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश पहुंचे विधानसभा, संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने किया स्वागत
भोपाल
राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश पहुंचे विधानसभा
संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने किया स्वागत
युवा विधायक सम्मेलन को करेंगे संबोधित
Indore News: वीआईपी ड्यूटी से नदारद रहने पर टीआई को किया गया सस्पेंड, सीएम के कार्यक्रम में लगी थी ड्यूटी
इंदौर : वीआईपी ड्यूटी से नदारद रहने पर टीआई को किया गया सस्पेंड
सीएम के कार्यक्रम में लगी थी ड्यूटी
बापट चौराहे पर तैनाती के बावजूद नहीं पहुंचे राहुल राजपूत
पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह की सख्त कार्रवाई
पहले भी लापरवाही में हो चुकी थी टीआई पर कारवाई
Bhopal News: राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश पहुंचे विधानसभा, संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने किया स्वागत
भोपाल
राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश पहुंचे विधानसभा
संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने किया स्वागत
युवा विधायक सम्मेलन को करेंगे संबोधित
Surajpur News: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के अस्पताल में निरीक्षण के बाद कार्रवाई
सूरजपुर-
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के अस्पताल में निरीक्षण के बाद कार्रवाई
लापरवाही करने पर डॉ निकिता गुप्ता को शोकॉज नोटिस जारी
मरीज के अटेंडर से बदतमीजी करने का लगा था आरोप
गर्भ में शिशु की मृत्यु के बाद महिला की होनी थी डिलेवरी
समय पर इलाज नहीं होने और अभद्रता की मिली थी शिकायत
CMHO ने जारी किया नोटिस, हो सकती है बड़ी कार्रवाई
जिला मातृत्व और शिशु अस्पताल का मामला
Pendra news: मरवाही में चक्काजाम करने वालों पर FIR
पेंड्रा- मरवाही में चक्काजाम करने वालों पर FIR
उद्यानिकी कॉलेज की मांग को लेकर किया था चक्काजाम
कॉलेज मरवाही में बनाने की मांग को लेकर किया था जाम
25-30 लोगों के खिलाफ मरवाही थाने में दर्ज हुआ मामला
Bihar News: नालंदा में शीतला मंदिर में भगदड़
बिहार: नालंदा में शीतला मंदिर में भगदड़
भगदड़ में 8 लोगों की मौत, कई घायल
पूजा के दौरान हुई थी भगदड़
Bhopal News: दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर
भोपाल…..
दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर….
शिक्षा विभाग के स्थाई कर्मी,दैनिक वेतन भोगी होंगे नियमित…
लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने मंगाई सभी जिलों से जानकारी….
शिक्षा विभाग में 10 साल की सेवा कर चुके स्थाई कर्मी दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की जानकारी मांगी….
Datia News: भाजपा पार्षद कल्लू कुशवाह की गोली मारकर हत्या
दतिया-
भाजपा पार्षद कल्लू कुशवाह की गोली मारकर हत्या
अज्ञात हमलावारों ने गोली मारकर की हत्या
हमलावर फरार, तालश में जुटी पुलिस
बड़ी संख्या में मौके पर पहुंची पुलिस
कोतवाली थाना क्षेत्र के सेवड़ा चुंगी की घटना
Raipur News: कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला का बयान
रायपुर- कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला का बयान
नक्सलवाद पर संसद में अमित शाह के दिए बयान पर बोले
देश के गृह मंत्री झूठ बोल रहे: सुशील आनंद शुक्ला
छत्तीसगढ़ के नक्सलवाद को लेकर अमित शाह ने झूठ कहा
अमित शाह जब छत्तीसगढ़ आते थे तो कई बार उन्होंने कहा था
कांग्रेस की सरकार नक्सलवाद के खात्मे पर बेहतर काम कर रही
अब देश की संसद में गृहमंत्री अमित शाह ने जनता से झूठ बोला
Jabalpur News: घमापुर चुंगीचौकी में गोलीकांड
जबलपुर- घमापुर चुंगीचौकी में गोलीकांड
पुरानी रंजिश पर युवक को मारी गोली
युवक को गोली मारकर फ़रार हुए बदमाश
घायल को अस्पताल में करवाया गया भर्ती
घमापुर थाना पुलिस कर रही मामले की जांच।
Bhopal News: राजधानी के संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर
भोपाल अपडेट
राजधानी के संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर
दिल्ली पुलिस ने जिस आरोपी को किया गिरफ्तार उसने भोपाल में नहीं दी धमकी
भोपाल को धमकी देने वाला आरोपी अभी भी फरार
आखिर कब होगी भोपाल में धमकी देने वाले की गिरफ्तारी
भोपाल पुलिस की टीम लगातार आरोपी के तलाश में जुटी
जल्द ही आरोपी तक पहुंचने की कही बात
CG Naxal News: 2 नक्सलियों ने किया सरेंडर
भानुप्रतापपुर- 2 नक्सलियों ने किया सरेंडर
शंकर और हिड़मा पर 8- 8 लाख का था इनाम
AK-47 और वॉकी टॉकी के साथ किया सरेंडर
कांकेर एसपी निखिल राखेजा ने की पुष्टि
SP ने कहा अब 15 नक्सली बचे है
Bhopal News: फ्रीबीज योजनाओं को लेकर उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे का हल्लाबोल
भोपाल
फ्रीबीज योजनाओं को लेकर उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे का हल्लाबोल
देश में फ्री की रेवाड़ी बंद होना चाहिए, किसी की भी सरकार हो : हेमंत कटारे
विकसित भारत के लिए ऐसी योजनाएं हानिकारक : हेमंत कटारे
एक जनप्रतिनिधि होने के बाद आप कमजोर हो जाते हैं
जनप्रतिनिधि बनने के बाद चिंता होती है कोई नाराज ना हो जाए
पैसे मत दीजिए हर महिला के अंदर काबिलियत है उसकों निखारें
जब आवश्यकता नहीं होगी तो आविष्कार निकलकर सामने नहीं आएगा पैसा मिलेगा तो आवश्यकता खत्म हो जाएगी
नाराजगी से घबराते रहेंगे तो देश की सेवा कब करेंगे
महिलाओं के अकाउंट में 10 हजार डालकर क्या आप उनको सशक्त बना रहे हो
ऐसे महिलाएं सशक्त नहीं बन सकती : हेमंत कटारे
पैसा देना है तो एजुकेशन, हेल्थ पर गरीबों को देना चाहिए : हेमंत कटारे
देश में चल रही सभी फ्रीबीज योजना बंद होना चाहिए
युवा विधायकों के सम्मेलन में बोल रहे थे हेमंत कटारे
Bhopal News: 1 अप्रैल से कई बदलाव बिजली, प्रॉपर्टी और टैक्स के नियम बदलेंगे
भोपाल
1 अप्रैल से कई बदलाव बिजली, प्रॉपर्टी और टैक्स के नियम बदलेंगे
नए वित्तीय साल की शुरुआत, कई बड़े बदलाव लागू
आम आदमी की जेब पर पड़ेगा असर
प्रदेश भर में बिजली होगी महंगी
औसतन 5% तक बढ़ोतरी, 200 यूनिट पर करीब ₹80 ज्यादा, 400 यूनिट पर ₹150 से ज्यादा बिल
राजधानी में प्रॉपर्टी खरीदना महंगा
कलेक्टर गाइडलाइन 12% बढ़ी, रजिस्ट्री पर बढ़ेगा खर्च
रेलवे रिजर्वेशन नियम बदले
ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक क्लास अपग्रेड की सुविधा
टैक्स सिस्टम में बदलाव
आयकर कानून में सरल शब्दावली, टैक्स जमा प्रक्रिया आसान
राजधानी में नगर निगम टैक्स राहत खत्म
31 मार्च के बाद छूट खत्म, देर से भुगतान पर बढ़ेगा भुगतान बोझ
कचरा नियम सख्त
अब कचरा 4 हिस्सों (गीला, सूखा, सैनिटरी, खतरनाक) में अलग करना जरूरी नहीं तो लगेगा सीधा जुर्माना
Bhopal News: एमपी के मौसम का रुख बदला
भोपाल
एमपी के मौसम का रुख बदला
कल उज्जैन ,नीमच में गिरे ओले
भोपाल ,मंदसौर, बैतूल में बारिश हुई दर्ज
खंडवा ,बैतूल, देवास सहित छह जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट
छिंदवाड़ा ,पांढुर्णा, बालाघाट, रतलाम सहित 10 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट
अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण बदला मौसम का मिज़ाज
Ambikapur News: संजय पार्क में एक बार फिर वन विभाग की बड़ी लापरवाही
अंबिकापुर..
संजय पार्क में एक बार फिर वन विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है
एक हिरण पार्क में बने बाड़ा से निकलकर बांस बाड़ी की ओर भागा,
कर्मचारी के द्वारा हिरणों को चारा देने के दौरान भागा हिरण,
हिरण के भागने की खबर से वन विभाग के अधिकारियों में हड़कंप
देर रात वन विभाग के बड़े अधिकारी समेत कर्मचारी जंगल में करते रहे हिरण की तलाश,
संजय पार्क में ही हिरणों की मौत से खड़े हुए थे सवाल,
अब भी चलेगा हिरण का सर्च आप्रेशन
Bhopal News: प्रदेश में एक अप्रैल से शुरू होगा “स्कूल चलें हम” अभियान
भोपाल
प्रदेश में एक अप्रैल से शुरू होगा “स्कूल चलें हम” अभियान
स्कूल शिक्षा विभाग ने अभियान की तैयारी को लेकर सभी जिलों के कलेक्टर्स व जिला शिक्षाधिकारियों को जारी किए दिशा-निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम
4 अप्रैल तक चलने वाले इस अभियान में आयोजित होंगी विभिन्न गतिविधियां
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Breaking News in Hindi | latest Breaking news | Live breaking news in Hindi
और भी पढ़ें ›
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm