CLOSED

Today Live News and Updates 22 January 2026: छत्तीसगढ़ में 5 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, सीएम साय ने खुद दिए निर्देश, इस दिन जारी होगा विज्ञापन

Today Live News and Updates 22 January 2026: छत्तीसगढ़ में 5 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, सीएम साय ने खुद दिए निर्देश, इस दिन जारी होगा विज्ञापन

Today Live News and Updates 22 January 2026

Modified Date: January 23, 2026 / 12:15 am IST
Published Date: January 22, 2026 9:16 am IST

Today Live News and Updates 22 January 2026 छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शिक्षक के 5000 पदों पर तत्काल भर्ती के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि इस भर्ती को लेकर अफसर और विभाग फरवरी तक विज्ञापन जारी करें। उन्होंने समय सीमा में नियुक्ति पूर्ण करने के भी निर्देश देते हुए कहा कि शिक्षक भर्ती-2023 की प्रतीक्षा सूची की मान्यता नहीं बढ़ेगी।

इन विषयों पर भी हुई चर्चा (CG Shikshak Bharti News)

CG Teacher Bharti News: बैठक में शिक्षक भर्ती परीक्षा–2023 से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की गई। इस दौरान यह निर्णय लिया गया कि परीक्षा–2023 की प्रतीक्षा सूची की मान्यता नहीं बढ़ाई जाएगी, ताकि पिछले वर्षों में उत्तीर्ण युवाओं को भी शासकीय सेवा में आने का मौका दिया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में सभी आवश्यक कदम तेज़ी से उठाए जाएंगे।

इन्हें भी पढ़ें:

The liveblog has ended.

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।