Today News and Live Updates 13 February : सीएम विष्णु देव साय समेत समूचा छत्तीसगढ़ कैबिनेट ‘मां गंगा’ की शरण में.. प्रयागराज महाकुम्भ में सभी ने लगाई आस्था की डुबकी..
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़वासियों और समस्त देशवासियों को महाकुंभ की शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, समृद्धि और आरोग्य की कामना की। उन्होंने कहा कि महाकुंभ भारतीय सभ्यता के …
Today News and Live Updates 13 February : प्रयागराज: महाकुंभ 2025 के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज तीर्थराज प्रयाग के त्रिवेणी संगम में पुण्य स्नान कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की मंगलकामना की। उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायकगण एवं उनके परिवारजन उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महाकुंभ को सनातन धर्म की दिव्यता और आध्यात्मिक ऊर्जा का महापर्व बताते हुए कहा कि यह भारतीय संस्कृति की अनंत शक्ति और सनातन परंपराओं की जीवंतता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि 144 वर्षों बाद आयोजित यह विराट महाकुंभ केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि भारत की सनातन लोकतांत्रिक परंपराओं को जानने, समझने और आत्मसात करने का अनुपम अवसर भी है।
Today News and Live Updates 13 February : मुख्यमंत्री साय रायपुर से प्रयागराज के लिए रवाना हुए, जहां पहुंचने के बाद प्रयागराज एयरपोर्ट से मंत्रिमंडल के सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ 5 इलेक्ट्रिक बसों के माध्यम से संगम तट के लिए प्रस्थान किया। अरेल घाट पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री साय एवं अन्य गणमान्यजन मोटर बोट से त्रिवेणी संगम पहुंचे और धार्मिक विधि-विधान के अनुसार माँ गंगा, यमुना एवं अदृश्य सरस्वती के संगम में आस्था की डुबकी लगाई और प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि महाकुंभ भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत का प्रतीक है, और इसी परंपरा के अनुरूप छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को भी यहां स्थापित करने का संकल्प लिया गया।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि महाकुंभ केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि यह भारतीय आस्था, परंपरा और लोकतांत्रिक मूल्यों का जीवंत उदाहरण है।
मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि गंगा, यमुना और सरस्वती का यह त्रिवेणी संगम केवल जल का मिलन नहीं, बल्कि अध्यात्म, परंपरा और संस्कृति का महासंगम है। प्रयागराज महाकुंभ न केवल भारत के लिए, बल्कि समूची मानवता के लिए आध्यात्मिक चेतना का केंद्र है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन हमारी आध्यात्मिक जड़ों को सुदृढ़ करने और सनातन संस्कृति के दिव्य स्वरूप को विश्वभर में प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है।
मुख्यमंत्री साय ने उत्तर प्रदेश सरकार एवं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की व्यवस्थाओं के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ से आए श्रद्धालुओं ने भी इस दिव्य आयोजन और उसकी व्यवस्थाओं की मुक्त कंठ से सराहना की है।
मुख्यमंत्री साय ने सनातन संस्कृति के संवर्धन में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महाकुंभ सनातन परंपरा की अमूल्य धरोहर है, जिसे हमें भावी पीढ़ियों तक संरक्षित रखना है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़वासियों और समस्त देशवासियों को महाकुंभ की शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, समृद्धि और आरोग्य की कामना की। उन्होंने कहा कि महाकुंभ भारतीय सभ्यता के मूल सिद्धांत—धर्म, करुणा, और आध्यात्मिकता—का उत्सव है, जो समाज को नई दिशा देता है और आध्यात्मिक चेतना को जाग्रत करता है।
लोक-आस्था का अभिनंदन और सनातन की शाश्वत चेतना का वंदन है महाकुम्भ।
हर-हर गंगे!#MahaKumbh2025 pic.twitter.com/c8Kq7tZf19
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) February 13, 2025
रायपुर Aicc महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलेट ने आज कुम्भ पहुंच कर गंगा स्नान किया …..
रायपुर
Aicc महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलेट ने आज कुम्भ पहुंच कर गंगा स्नान किया …..
सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि ….
सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि ….
सभी सम्मानित होने वाली विभूतियों को बहुत बहुत बधाई ….
मध्यप्रदेश एक बड़े इतिहास को अपने हृदयों समेटे हुए है …
कलाकार की कला की विशेषता है कि जीवन के जरूरत के अनुसार उस कला का रोजमर्रा के जीवन में इस्तेमाल किया जा सके ….
लता मंगेशकर , मोहम्मद रफी .. किशोर कुमार जैसे कलाकार सब मध्य प्रदेश की धरती से निकले ….
भारत भवन के रंग मंडल को पुनर प्रारंभ करने की घोषणा करता हु : सीएम
यहां के कलाकारों को राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय का सहयोग मिलेगा ….
भोपाल एक नई दुल्हन की तरह सजते हुए आप देख सकते हैं …
आगे का भविष्य मध्यप्रदेश के लिए बहुत लाभकारी हो इसके लिए हम निरंतर प्रयास कर रहे हैं ….
जांजगीर अपडेट- शिवरीनारायण मेला में युवक की हत्या का मामला
जांजगीर अपडेट-
शिवरीनारायण मेला में युवक की हत्या का मामला
12 आरोपियों ने बेल्ट से पिटाई और चाकू मारकर की थी हत्या
3 आरोपियों को भेजा गया जेल
9 नाबालिग आरोपी भेजे गए बाल संप्रेक्षण गृह
आरोपियों से बेल्ट और चाकू जब्त
मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू
मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू
केंद्र सरकार ने मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाया
CM के इस्तीफे के बाद लगाया गया राष्ट्रपति शासन
9 फरवरी को CM एन बिरेन सिंह ने दिया था इस्तीफा
जबलपुर- तेंदुए का शिकार करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार
जबलपुर-
तेंदुए का शिकार करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार
करंट लगाकर किया था तेंदुए का शिकार
1 फरवरी को बारहा गांव के पास मिला था तेंदुए का शव
वन विभाग की कार्रवाई
ग्वालियर मासूम शिवाय के अपहरण का मामला,
ग्वालियर
मासूम शिवाय के अपहरण का मामला,
पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह का बयान
मध्यप्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह फैल
व्यापारी के बेटे का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया
ग्वालियर महानगर से बच्चे का अपहरण हो गया
मुरैना,ग्वालियर,भिंड सब जगह हालत खराब
ग्वालियर चंबल में रोज हत्या हो रही है और गोलियां चल रही है
12 घंटे बीत जाने के बावजूद भी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं
पुलिस जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करे नहीं तो कांग्रेस आंदोलन करेगी
ग्वालियर मासूम शिवाय के अपहरण का मामला,
ग्वालियर
मासूम शिवाय के अपहरण का मामला,
भिंड पुलिस ने सूचना देने वाले को 2 लाख रूपए का इनाम किया घोषित,
7 साल के शिवाय गुप्ता का हुआ सुबह 8.30 बजे अपहरण,
मां के हाथ से बच्चे को छुड़ाकर भागे थे बदमाश,
बाइक सवार दो बदमाशो ने दिया वारदात को अंजाम,
मुरार थाना क्षेत्र के सीपी कॉलोनी की घटना।
बीजापुर: पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़ मामला
बीजापुर: पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़ मामला
मुठभेड़ में 28 नक्सलियों की हुई पहचान, 3 की पहचान बाकी
मुठभेड़ में 31 नक्सली हुए थे ढेर
नेशनल पार्क एरिया में हुआ था मुठभेड़
भोपाल अपडेट राज्य शिखर सम्मान का आज अलंकरण समारोह …
भोपाल अपडेट
राज्य शिखर सम्मान का आज अलंकरण समारोह …
राजधानी के भारत भवन में हो रहा है कार्यक्रम का आयोजन….
कला के क्षेत्र में महान विभूतियों को किया जाएगा सम्मानित….
9 विधाओं में 15 विभूतियों को किया जाएगा अलंकृत…
2022 के लिए हिंदी साहित्य में डॉक्टर उर्मिला सिरीस को किया जाएगा सम्मानित …
रूपांकर कलाओं के लिए 2022 का श्री ईश्वरी रावल और 2023 के लिए श्री हरि भटनागर को किया जाएगा सम्मानित…
शिखर समाज के अंतर्गत सामान पत्रिका और ₹2 लाख की सम्मान राशि की कलाकारों को की जाएगी प्रदान ….
थोड़ी देर में सीएम डॉ मोहन यादव कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ…
श्रीनगर: ड्रग तस्कर जाविद अहमद वानी की संपत्ति कुर्क
श्रीनगर: ड्रग तस्कर जाविद अहमद वानी की संपत्ति कुर्क
पुलिस ने करीब 18 लाख रुपए की आवासीय संपत्ति की कुर्क
पुलिस ने NDPS अधिनियम 1985 के तहत की कार्रवाई
अंबिकापुर: सालों से खड़ी कार में लगी आग
अंबिकापुर: सालों से खड़ी कार में लगी आग
कार में आग लगने का कारण अज्ञात
असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगाने की आशंका
स्थानीय लोगों ने आग पर पाया काबू
अग्रसेन वार्ड की घटना
जबलपुर- अतिथि शिक्षकों की याचिका पर HC का फैसला
जबलपुर- अतिथि शिक्षकों की याचिका पर HC का फैसला
HC ने राज्य सरकार को दिया आदेश
अतिथि शिक्षकों के नियमितीकरण की मांग पर 30 दिन में निर्णय ले सरकार : HC
निर्णय ना होने पर अवमानना याचिका दायर कर सकेंगे अतिथि शिक्षक : HC
अतिथि शिक्षकों ने याचिका में लगाया था सरकारी अनसुनी का आरोप
स्कूलों में 10 सालों से सेवाएं देने पर खुद को बताया था नियमितीकरण का हकदार।
प्रयागराज: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने महाकुंभ पर कहा
प्रयागराज: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने महाकुंभ पर कहा
यह हम सभी के लिए एक अलौकिक क्षण है
मैं CM योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद करता हूं
प्रयागराज से सिंधिया परिवार ऐतिहासिक संबंध रहा
मैं संगम में स्नान करने पर खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं
भगवान का आशीर्वाद हम सभी पर हमेशा रहे मेरी आशा है
रीवा: कार ने बाइक और स्कूटी सवार को मारी टक्कर
रीवा: कार ने बाइक और स्कूटी सवार को मारी टक्कर
हादसे में स्कूटी सवार की मौत, बाइक सवार गंभीर
घायल को अस्पताल में किया गया भर्ती, इलाज जारी
हादसे का CCTV आया सामने
चोरहटा थाने के निर्मल सिटी के सामने की घटना
Jabalpur News: BJP विधायक अजय विश्नोई ने फिर अपनी ही सरकार को घेरा
जबलपुर- BJP विधायक अजय विश्नोई ने फिर अपनी ही सरकार को घेरा
धान-गेंहू खरीदी में हर साल रिकॉर्ड घोटाले का लगाया आरोप
उपार्जन नेटवर्क में बड़ा भ्रष्टाचार होने का लगाया आरोप
मिलिंग के लिए भेजी गई धान मिलर्स तक ना पहुंचने का आरोप
अजय विश्नोई ने कार्यवाई की मांग करते हुए CM को लिखा पत्र
जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना ने गठित की जांच टीम
15 दिनों में जांच के मुताबिक होगी कार्यवाई : कलेक्टर
Khargone News: ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
खरगोन-
ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
आरोपी से 2 लाख रु की 20 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त
बड़वाह थाना पुलिस की कार्रवाई
Jashpur News: दो नाबालिगों को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार
जशपुर: दो नाबालिगों को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार
पैसा का लालच देकर अपने साथ भगाकर ले गया था आरोपी
पुलिस ने रायगढ़ के गेरवानी से नाबालिगों को किया बरामद
निजी होटल में नाबालिग बच्चियों से कराया जा रहा था काम
आरोपी होटल संचालक पर भी पुलिस ने की कार्रवाई
जिले के नारायणपुर थाना का मामला
Jabalpur News: बर्डफ्लू को लेकर अलर्ट जारी
जबलपुर- बर्डफ्लू को लेकर अलर्ट जारी
छिंदवाड़ा में बर्ड फ्लू केस मिलने के बाद जबलपुर में अलर्ट
कलेक्टर दीपक सक्सेना ने पशुपालन विभाग को दिए आदेश
चिकन-मटन दुकानों से सैम्पलिंग लेकर जांच के निर्देश
छिंदवाड़ा में बर्ड फ्लू के चलते 30 दिन के लिए बंद करवाई गईं हैं चिकन मटन शॉप।
Varanasi News: काशी तमिल संगमम का तीसरा संस्करण 15-24 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा: एस. राजलिंगम
वाराणसी: ज़िलाधिकारी एस. राजलिंगम ने बताया, “काशी तमिल संगमम का तीसरा संस्करण 15-24 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा… प्रतिनिधिमंडलों के साथ-साथ काशी और तमिलनाडु से कलाकार और हस्तशिल्पकार भी इसमें हिस्सा लेंगे। स्टॉल भी लगाई जाएंगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की भी संभावना है।”
#WATCH वाराणसी: ज़िलाधिकारी एस. राजलिंगम ने बताया, “काशी तमिल संगमम का तीसरा संस्करण 15-24 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा… प्रतिनिधिमंडलों के साथ-साथ काशी और तमिलनाडु से कलाकार और हस्तशिल्पकार भी इसमें हिस्सा लेंगे। स्टॉल भी लगाई जाएंगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के… pic.twitter.com/IJ8uBO81Au
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 13, 2025
Janjgir News: अवरीद गांव में रोका गया 5 बाल विवाह
जांजगीर: अवरीद गांव में रोका गया 5 बाल विवाह
18, 19 और 21 फरवरी को होना था विवाह
महिला, बाल विकास विभाग की टीम ने रुकवाई शादी
परिजन को बाल विवाह के कानून की दी गई जानकारी
पखवाड़े भर में 14 बाल विवाह रोका गया
Jabalpur News: फर्जी जाति प्रमाणपत्र बनाने वाले गिरोह की करतूत
जबलपुर- फर्जी जाति प्रमाणपत्र बनाने वाले गिरोह की करतूत
सील दुकान में घुसकर जांच के दस्तावेज किए गायब
जिला प्रशासन ने बेलबाग पुलिस थाने में दर्ज करवाई FIR
दुकान संचालक ज़ुबैर मलिक के खिलाफ शासकीय कार्य मे बाधा की FIR दर्ज
गिरोह के सभी सदस्यों पर होगी कड़ी कार्यवाई : कलेक्टर दीपक सक्सेना
फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनाने की सूचना पर 6 जनवरी को सील की गई थी घमापुर स्थित दुकान।
Prayagraj News: ये सही में महाकुंभ है, देशभर से इतने लोग पहुंच रहे हैं: राज्यपाल रमेन डेका
प्रयागराज: छग राज्यपाल रमेन डेका महाकुंभ पर बोले
ये सही में महाकुंभ है, देशभर से इतने लोग पहुंच रहे हैं
बहुत अच्छा प्रबंधन किया गया है
योगी आदित्यनाथ को इसके लिए बधाई देता हूं
Delhi News: संविधान के साथ जिन्होंने छेड़छाड़ की है वे इस तरह की बात करते हैं, वो ठीक नहीं: मंत्री बी.एल. वर्मा
दिल्ली: वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 पर जेपीसी रिपोर्ट को लेकर केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा ने कहा, “ये बिल आने वाले समय में पास होगा। विपक्ष हल्का कर रहा है। विपक्ष तुष्टिकरण की राजनीति के लिए इस तरह की बात कर रहा है। संविधान के साथ जिन्होंने छेड़छाड़ की है वे इस तरह की बात करते हैं, वो ठीक नहीं।”
#WATCH दिल्ली: वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 पर जेपीसी रिपोर्ट को लेकर केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा ने कहा, “ये बिल आने वाले समय में पास होगा। विपक्ष हल्का कर रहा है। विपक्ष तुष्टिकरण की राजनीति के लिए इस तरह की बात कर रहा है। संविधान के साथ जिन्होंने छेड़छाड़ की है वे इस तरह की बात… pic.twitter.com/zX2fhMv4tK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 13, 2025
Jabalpur News: सोशल मीडिया में खुद को बदमाश दिखाने की सनक
जबलपुर- सोशल मीडिया में खुद को बदमाश दिखाने की सनक
6 से 7 नाबालिग आरोपियों की करतूत
राह चलते नाबालिग से मारपीट कर सोशल मीडिया में शेयर किए वीडियो
रील वायरल करने फर्जी अपहरण का भी वीडियो किया अपलोड
मारपीट के पीड़ित की शिकायत पर गोहलपुर थाना पुलिस की कार्यवाई
7 नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लेकर की जा रही पूछताछ।
Gorakhpur News: महानगर के अलग-अलग स्थानों पर पार्कों के विकास के लिए कार्यक्रम हो रहे हैं: CM योगी आदित्यनाथ
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास परियोजनाओं के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “… घंटाघर के आसपास सुंदरीकरण करने के लिए 1 करोड़ की लागत से इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाया जा रहा है… महानगर के अलग-अलग स्थानों पर पार्कों के विकास के लिए कार्यक्रम हो रहे हैं। मल्टी लेवल पार्किंग बन रही है। सड़कों के चौड़ीकरण के कार्य हो रहे हैं…”
#WATCH गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास परियोजनाओं के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “… घंटाघर के आसपास सुंदरीकरण करने के लिए 1 करोड़ की लागत से इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाया जा रहा है… महानगर के अलग-अलग स्थानों पर पार्कों के विकास के लिए… pic.twitter.com/2sSHpkVVXY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 13, 2025
Ratlam News: 1700 बोरी से ज्यादा यूरिया पकड़ाया
रतलाम-
1700 बोरी से ज्यादा यूरिया पकड़ाया
दिलीप नगर में निजी गोदाम में था स्टाक
अपर कलेक्टर,SDM और पुलिस की कार्रवाई
रतलाम से मेघनगर जाना था यूरिया
Chirmiri News: सरकारी बंगले में चोरी का मामला
चिरमिरी: सरकारी बंगले में चोरी का मामला
कोर्ट ने थाना प्रभारी को जांच के दिए आदेश
घटना की जांच कर रिपोर्ट पेश करने के दिए आदेश
पूर्व मंत्री शिव डहरिया के बंगले में हुआ था चोरी
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को आबंटित हुआ था बंगला
RTI कार्यकर्ता राजकुमार मिश्रा ने दायर की थी याचिका
रायपुर न्यायालय में दायर की थी याचिका
Sheopur News: अवैध रेत भंडारण पर बड़ी कार्रवाई
श्योपुर-
अवैध रेत भंडारण पर बड़ी कार्रवाई
करीब 1200 ट्रॉली रेत को किया नष्ट
बड़ोदिया घाट पर था अवैध रेत का भंडारण
शासकीय भूमि पर था अवैध रेत का भंडारण
राजस्व और 4 थानों की पुलिस ने की कार्रवाई
Bhind News: सरपंच के बेटे की शादी में हर्ष फायरिंग
भिंड-
सरपंच के बेटे की शादी में हर्ष फायरिंग
दुल्हन के स्वागत में की गई हर्ष फायरिंग
हर्ष फायरिंग का वीडियो आया सामने
मालनपुर थाना क्षेत्र के रायतपुरा गांव की घटना
Mandsaur News: बस और ट्रेलर की भिड़ंत
मंदसौर-
बस और ट्रेलर की भिड़ंत
बस सवार 3 लोगों की मौत
6 से अधिक लोग घायल, अस्पताल में भर्ती
महाकुंभ से वापस मंदसौर जा रही थी बस
दिल्ली-मुंबई NH पर हुआ हादसा
Jammu News: आज जब कश्मीर में पत्ता हिलता है तो अमित शाह को दिल्ली में मीटिंग बुलानी पड़ती है; महबूबा मुफ्ती
जम्मू: PDP अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा, “इन्हें(भाजपा) पता है कि कश्मीर से धारा 370 हटाकर इन्होंने कोई समाधान नहीं किया है। आज जब कश्मीर में पत्ता हिलता है तो अमित शाह को दिल्ली में मीटिंग बुलानी पड़ती है… उन्हें इस बात का डर है कि हमने जम्मू-कश्मीर के साथ जो किया, उससे लोग खुश नहीं हैं… जम्मू के लोगों को यह समझना होगा कि कश्मीर की समस्या केवल कश्मीर की ही नहीं बल्कि हम सभी की समस्या है। इस समस्या का समाधान तब तक नहीं हो सकता, जब तक हम एक सोच न रखें।”
#WATCH जम्मू: PDP अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा, “इन्हें(भाजपा) पता है कि कश्मीर से धारा 370 हटाकर इन्होंने कोई समाधान नहीं किया है। आज जब कश्मीर में पत्ता हिलता है तो अमित शाह को दिल्ली में मीटिंग बुलानी पड़ती है… उन्हें इस बात का डर है कि हमने जम्मू-कश्मीर के साथ जो किया, उससे… pic.twitter.com/U4iTJ6hnUx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 13, 2025
Delhi News: सभी बिंदुओं को उसमें शामिल नहीं किया गया, हम इस बिल का विरोध करते हैं: सांसद इकरा हसन
दिल्ली: सपा सांसद इकरा हसन ने कहा, “जिस तरीके से कमेटी की कार्रवाई हुई उसमें भेदभाव किया गया है। सभी बिंदुओं को उसमें शामिल नहीं किया गया। हम इस बिल का विरोध करते हैं। ये असंवैधानिक है और अल्पसंख्यकों के अधिकारों के खिलाफ है। हम शुरु से ही इसके खिलाफ थे।”
#WATCH दिल्ली: सपा सांसद इकरा हसन ने कहा, “जिस तरीके से कमेटी की कार्रवाई हुई उसमें भेदभाव किया गया है। सभी बिंदुओं को उसमें शामिल नहीं किया गया। हम इस बिल का विरोध करते हैं। ये असंवैधानिक है और अल्पसंख्यकों के अधिकारों के खिलाफ है। हम शुरु से ही इसके खिलाफ थे।” pic.twitter.com/aS4bvPW5j5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 13, 2025
New Delhi: केंद्रीय गृह मंत्री से मिले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव
केंद्रीय गृह मंत्री से मिले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव….
नई दिल्ली में हुई मुलाकात….
प्रदेश से जुड़े विषयों पर दोनों के बीच हुई चर्चा…
“Global Investors Summit 2025” सहित विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा….
JPC Report on Waqf Amendment Bill : यह विधेयक न केवल असंवैधानिक है और संविधान के अनुच्छेद 14, 15 और 29 का उल्लंघन करता है-ओवैसी
वक्फ संशोधन विधेयक पर एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, “…यह विधेयक न केवल असंवैधानिक है और संविधान के अनुच्छेद 14, 15 और 29 का उल्लंघन करता है, बल्कि यह वक्फ को बचाने के लिए नहीं बल्कि इसे बर्बाद करने और मुसलमानों से इसे छीनने के लिए है…हम इस विधेयक की निंदा करते हैं…अध्यक्ष ने आश्वासन दिया है कि सांसदों की असहमति रिपोर्टों के 70% संपादित संस्करण शामिल किए जाएंगे…”
#WATCH | On Waqf Amendment Bill, AIMIM MP Asaduddin Owasi says, “…This bill is not just unconstitutional and violates Articles 14, 15 and 29 of the Constitution, it is not to save Waqf but to ruin it and snatching it from the Muslims…We condemn this bill…The Speaker has… pic.twitter.com/NFeP8Vfc20
— ANI (@ANI) February 13, 2025
JPC Report on Waqf Amendment Bill Parliament : वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 पर जेपीसी रिपोर्ट को लोकसभा अध्यक्ष को सौंपे जाने पर असदुद्दीन ओवैसी
दिल्ली | वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 पर जेपीसी रिपोर्ट को लोकसभा अध्यक्ष को सौंपे जाने पर समिति के सदस्य और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, “आज, लोकसभा सांसदों का एक समूह, जिसमें ए राजा, कल्याण बनर्जी, इमरान मसूद, मोहम्मद जावेद, गौरव गोगोई और मैं शामिल थे, अध्यक्ष से मिलने गए। हमने उन्हें बताया कि हमारे असहमति नोटों के कई पृष्ठ और पैराग्राफ जेपीसी रिपोर्ट से हटा दिए गए हैं। वह इतने दयालु थे कि उन्होंने महासचिव से कहा कि वे हमारे असहमति नोटों में से वह सब कुछ शामिल करें जो नियमों के अनुसार हो… बाद में, हम संसदीय पुस्तकालय में बैठे और रिपोर्ट में अधिकांश हटाए गए पृष्ठों को शामिल किया, जिसे दोपहर 2 बजे लोकसभा में पेश किया जाएगा… समिति के कामकाज पर संदेह व्यक्त करने वाले पैराग्राफ को शामिल नहीं किया गया क्योंकि वे नियमों के विरुद्ध थे…”
#WATCH | Delhi | On JPC report on the Waqf (Amendment) Bill, 2024, submitted to the Lok Sabha Speaker, committee member and AIMIM Chief Asaduddin Owaisi says, “Today, a group of Lok Sabha MPs, which included A Raja, Kalyan Banerjee, Imran Masood, Mohammad Jawed, Gaurav Gogoi, and… pic.twitter.com/HZZ0iO77bY
— ANI (@ANI) February 13, 2025
Jashpur News: घर में लगी भीषण आग
जशपुर: घर में लगी भीषण आग
शॉर्ट सर्किट से लगी आग
घर का समान जलकर हुआ राख
फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
कुनकुरी थाना क्षेत्र की घटना
Balodabazar News : फर्जी पुलिस बनकर लोगों को धमकाने वाला गिरफ्तार
बलौदाबाजार
फर्जी पुलिस बनकर लोगों को धमकाने वाला गिरफ्तार
यूपी पूलिस की वर्दी पहनकर लोगों दिखाता था रौब
खुद को यूपी पूलिस मे बता रहा था सब इंस्पेकटर
आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कसडोल थाना क्षेत्र का मामला
Delhi News : भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने वक्फ संशोधन विधेयक पर JPC की रिपोर्ट लोकसभा में पेश की
दिल्ली: वक्फ संशोधन विधेयक पर JPC कमेटी के अध्यक्ष और भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने वक्फ संशोधन विधेयक पर JPC की रिपोर्ट लोकसभा में पेश की।
#WATCH दिल्ली: वक्फ संशोधन विधेयक पर JPC कमेटी के अध्यक्ष और भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने वक्फ संशोधन विधेयक पर JPC की रिपोर्ट लोकसभा में पेश की। pic.twitter.com/C0bb0fMSWe
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 13, 2025
Delhi News : पिछले 6 महीनों में वक्फ बिल पर जो JPC गठित की गई उसने अच्छे से काम किया-किरेन रिजिजू
दिल्ली: संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, “…पिछले 6 महीनों में वक्फ बिल पर जो JPC गठित की गई उसने अच्छे से काम किया… आज राज्यसभा में इसे(वक्फ संशोधन बिल पर JPC की रिपोर्ट) पेश करते समय कुछ विपक्ष के सांसदों ने आपत्ति जताते हुए कहा कि उनके असहमति नोट को हटाया गया है। मैंने JPC चेयरमैन से बात की और राज्यसभा में बताया है कि रिपोर्ट पूरी पेश की गई है… असहमति नोट में अगर कमेटी के ऊपर कोई सवाल उठाए जाते हैं तो चेयरमैन के पास उसे हटाने का अधिकार है… सभी पार्टियों को मिलाकर JPC का गठन किया गया था… ये केवल NDA की रिपोर्ट नहीं है… इस रिपोर्ट का महत्व होता है और अगर आप इसके खिलाफ बोलते हैं तो आप अपने ही मत के खिलाफ बोल रहे हैं… यह कहना गलत होगा कि JPC रिपोर्ट में विपक्ष के असहमति नोट शामिल नहीं हैं…”
#WATCH | दिल्ली: संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, “…पिछले 6 महीनों में वक्फ बिल पर जो JPC गठित की गई उसने अच्छे से काम किया… आज राज्यसभा में इसे(वक्फ संशोधन बिल पर JPC की रिपोर्ट) पेश करते समय कुछ विपक्ष के सांसदों ने आपत्ति जताते हुए कहा कि उनके असहमति नोट को हटाया… pic.twitter.com/io3Q0vM52Z
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 13, 2025
Bihar News : लालू यादव अंतिम पायदान पर खड़े हैं-विजय कुमार सिन्हा
पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, “लालू यादव अंतिम पायदान पर खड़े हैं। उनका सपना अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना था जो अधूरा रह गया… लालू यादव रहे या नहीं रहे लेकिन बिहार की जनता फैसला कर चुकी है कि इस बार बिहार में NDA की सरकार बनेगी। प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकसित बिहार बनेगा…”
#WATCH पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, “लालू यादव अंतिम पायदान पर खड़े हैं। उनका सपना अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना था जो अधूरा रह गया… लालू यादव रहे या नहीं रहे लेकिन बिहार की जनता फैसला कर चुकी है कि इस बार बिहार में NDA की सरकार बनेगी। प्रधानमंत्री… pic.twitter.com/x8YknrAaAR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 13, 2025
Seoni News : डंपर से टकराई तेज रफ्तार कार
सिवनी
डंपर से टकराई तेज रफ्तार कार
हादसे में 1 की मौत, 4 लोग घायल
घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
महाकुंभ से तेलंगाना जा रहे थे कार सवार
सिवनी पुलिस घटना की जांच में जुटी
Jammu & Kashmir News : LOC पर पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन
श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर
LOC पर पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन
पाकिस्तान सेना ने पुंछ के बालाकोट सेक्टर में की फायरिंग
भारतीय सेना ने दिया फायरिंग का जवाब
कई पाक सैनिकों के मारे जाने की खबर
वक्फ संशोधन विधेयक पर JPC रिपोर्ट के संबंध में JMM सांसद महुआ माजी का बयान
दिल्ली: JMM सांसद महुआ माजी ने वक्फ संशोधन विधेयक पर JPC रिपोर्ट के संबंध में कहा, “आज इंडिया गठबंधन ने वॉक आउट किया है… आज वक्फ बोर्ड की जमीन पर सरकार की नजर है और उनके साथ पक्षपात किया जा रहा है… आज एयरपोर्ट को प्राइवेट किया जा रहा है जिससे देश में असमानता और अराजकता व्याप्त हो गई है… मैं झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से इसका विरोध करती हूं।”
#WATCH दिल्ली: JMM सांसद महुआ माजी ने वक्फ संशोधन विधेयक पर JPC रिपोर्ट के संबंध में कहा, “आज इंडिया गठबंधन ने वॉक आउट किया है… आज वक्फ बोर्ड की जमीन पर सरकार की नजर है और उनके साथ पक्षपात किया जा रहा है… आज एयरपोर्ट को प्राइवेट किया जा रहा है जिससे देश में असमानता और अराजकता… pic.twitter.com/RL2Tx7bMxN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 13, 2025
Burhanpur News- भतीजे ने चाचा पर कुल्हाड़ी से किया हमला
बुरहानपुर
भतीजे ने चाचा पर कुल्हाड़ी से किया हमला
इलाज के दौरान चाचा की मौत
परिवारिक विवाद में किया हत्या
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
लालबाग थाना क्षेत्र की घटना
Delhi News : राष्ट्रपति मुर्मू के साथ टीएमसी सांसदों की बैठक के बाद टीएमसी सांसद प्रतिमा मंडल
दिल्ली | राष्ट्रपति मुर्मू के साथ टीएमसी सांसदों की बैठक के बाद टीएमसी सांसद प्रतिमा मंडल ने कहा, “टीएमसी सांसदों का 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल अपराजिता महिला एवं बाल (पश्चिम बंगाल आपराधिक कानून संशोधन) अधिनियम, 2024 के संबंध में राष्ट्रपति के पास गया था, जिसे राष्ट्रपति की मंजूरी का इंतजार है। इस विधेयक में दोषियों के लिए मृत्युदंड का प्रस्ताव है। इस कानून को लागू करने में देरी क्यों हो रही है? यह विधेयक 2024 में पश्चिम बंगाल विधानसभा में सर्वसम्मति से पारित हुआ था…”
Mahakumbh 2025: 144 के बाद ये महाकुंभ फिर आएगा- भाजपा नेता नवनीत राणा
प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: भाजपा नेता नवनीत राणा ने कहा, “हम बहुत खुशनसीब हैं कि हम इस पीढ़ी में आते हैं। 144 के बाद ये महाकुंभ फिर आएगा…मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि युवा पीढ़ी भी बड़ी संख्या में यहां आ रही है…”
AAP MP Sanjay Singh On Parliament : वक्फ बिल पर JPC की रिपोर्ट पर AAP सांसद संजय सिंह
दिल्ली: AAP सांसद संजय सिंह ने वक्फ बिल पर JPC की रिपोर्ट पर कहा, “मैं JPC का मेंबर था और बहुत अफसोस की बात है कि विपक्ष के नेताओं ने जो अपना विरोध दर्ज कराया, उनका विरोध भी शामिल नहीं किया गया… लोकतंत्र में अलग-अलग पार्टियों को अपनी राय देने का हक है… इतिहास हमें माफ नहीं करेगा। वे आगे गुरुद्वारा, मंदिर और चर्च की जमीनों पर कब्ज़ा करने का बिल लाएंगे…”
#WATCH दिल्ली: AAP सांसद संजय सिंह ने वक्फ बिल पर JPC की रिपोर्ट पर कहा, “मैं JPC का मेंबर था और बहुत अफसोस की बात है कि विपक्ष के नेताओं ने जो अपना विरोध दर्ज कराया, उनका विरोध भी शामिल नहीं किया गया… लोकतंत्र में अलग-अलग पार्टियों को अपनी राय देने का हक है… इतिहास हमें माफ… pic.twitter.com/GpioZeVKpH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 13, 2025
Raipur News: राजधानी के अनुपम नगर में 60 लाख रुपए की डकैती का मामला
रायपुर
राजधानी के अनुपम नगर में 60 लाख रुपए की डकैती का मामला
पुलिस ने डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले 10 आरोपियों की किया गिरफ्तार
देर रात दुर्ग और राजनांदगांव से 10 आरोपियों को पकड़ कर रायपुर लाई पुलिस
शातिर आरोपी डकैती की रकम के बँटवारा के लिए छुपे थे
जमीन विवाद में डकैती की वारदात को दिया गया था अंजाम
आईजी अमरेश मिश्रा देर शाम करेंगे खुलासा
Mallikarjun Kharge on Waqf Bill : वक्फ बिल पर बोले राज्यसभा में बोले मल्लिकार्जुन खरगे
दिल्ली-
राज्यसभा में मेधा कुलकर्णी ने जेपीसी रिपोर्ट को किया पेश
रिपोर्ट में हमारे डिसेंट नोट को नहीं रखा गया: विपक्ष
वक्फ बिल पर बोले राज्यसभा में बोले खरगे
ऐसी फर्जी रिपोर्ट को हम नहीं मानेंगे: खरगे
इस बिल को JPC में दोबारा भेजा जाए: खरगे
विपक्ष ने जो सुझाव दिए,उनको कंसीडर ही नहीं किया गया
नॉन स्टेक होल्डर को बाहर से बुलाकर उनका स्टेक ले रहे हैं
क्या हम पढ़े-लिखे नहीं हैं, जानकार नहीं हैं
डिसेंट नोट पर आपको बोलना चाहिए था
विपक्ष की असहमतियों को डिलीट कर दिया गया,ये असंवैधानिक
मुद्दे पर लोकसभा में कांग्रेस समेत कई विपक्षी सांसदों ने हंगामा किया
कुछ लोग देश को तोड़ने की कोशिश में लगे हैं
जेपी नड्डा का राज्यसभा में विपक्ष पर पलटवार
वक्फ बिल पर JPC रिपोर्ट से कोई डिसेंट नोट नहीं हटाया गया
विपक्ष के आरोप पर बोले किरेन रिजिजू
Delhi News: दिल्ली के लिए आगामी 100 दिनों के भाजपा के एक्शन प्लान पर केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा
दिल्ली: केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने दिल्ली के लिए आगामी 100 दिनों के भाजपा के एक्शन प्लान पर कहा, “हमें सबसे पहले 70 से ऊपर की उम्र के बुज़ुर्गों के लिए आयुष्मान भारत योजना लागू करनी है… दिल्ली में 3 बड़े कचरे के ढ़ेर हैं। उन्हें ज़ीरो लेवल पर लाना हमारी प्राथमिकता है…”
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने दिल्ली के लिए आगामी 100 दिनों के भाजपा के एक्शन प्लान पर कहा, “हमें सबसे पहले 70 से ऊपर की उम्र के बुज़ुर्गों के लिए आयुष्मान भारत योजना लागू करनी है… दिल्ली में 3 बड़े कचरे के ढ़ेर हैं। उन्हें ज़ीरो लेवल पर लाना हमारी… pic.twitter.com/0tk6RBKgiO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 13, 2025
Bhopal News: 5 नाबालिग लड़कियों के साथ बैड टच का मामला
भोपाल अपडेट
5 नाबालिग लड़कियों के साथ बैड टच का मामला
राजधानी भोपाल के सड़कों पर साइको स्कूटी सवार युवक का आतंक
राह चलती नाबालिग लड़कियों को करता था बैड टच
लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने का सीसीटीवी फुटेज आया सामने
सड़क पर पैदल चल रही लड़कियों को स्कूटी स्लो करके करता था बैड टच
स्कूटी सवार युवक छेड़छाड़ कर हो जाता था फरार
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर प्रवीण गौतम नाम के शख्स को पुलिस ने पकड़ा
पुलिस के पास आई थी करीब पांच शिकायतें
पूछताछ के दरमियान आरोपी ने बताया ऐसा करना मुझे अच्छा लगता है
युवक का पुराना रिकॉर्ड खंगालने में जुटी पुलिस
कटारा हिल्स थाना क्षेत्र का मामला
IPL 2025: RCB के 8वें कप्तान बने रजत पाटीदार
बेंगलुरु
IPL 2025 में रजत पाटीदार बने RCB के नए कप्तान
RCB के 8वें कप्तान बने रजत पाटीदार
RCB ने IPL 2025 के लिए कप्तान के नाम की घोषणा की
रजत पाटीदार को विराट कोहली ने बधाई
Ayodhya News: राम मंदिर से निकली मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास जी अंतिम शोभायात्रा
आयोध्या
राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास जी का निधन
राम मंदिर से निकली अंतिम शोभायात्रा
सरयू घाट पर संत समाज देगा जल समाधि
Bhopal News: हिंदू लोगों की ही दी जाएगी नौकरी
भोपाल
राजधानी भोपाल में चर्चा का विषय बना एक नौकरी देने वाला होर्डिंग
भोपाल जहांगीराबाद चौराहे पर एक होडिंग ने मचाई शहर में हलचल
होडिंग में साफ-साफ लिखा हिंदू लोगों की ही दी जाएगी नौकरी
होर्डिंग महिला जागौरी समिति द्वारा लगाया गया
होर्डिंग लगाने वाले नंदू यादव ने कहा थूक जिहाद से बचने के लिए सिर्फ हिंदुओं को दे नौकरी
हिंदुओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हिंदुओं को दी जाएगी नौकरी
Waqf Bill: वक्फ बिल पर JPC की रिपोर्ट पर सपा सांसद डिंपल यादव
दिल्ली: वक्फ बिल पर JPC की रिपोर्ट पर सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा, “हम इस बिल का विरोध करते हैं। पूरा विपक्ष एक साथ है। सत्ता पक्ष के भी कुछ गुट इस मुद्दे पर हमारे साथ हो सकते हैं।”
भाजपा सांसद और वक्फविधेयक पर गठित संयुक्त संसदीय समिति की सदस्य अपराजिता सारंगी
दिल्ली: भाजपा सांसद और वक्फ(संशोधन) विधेयक पर गठित संयुक्त संसदीय समिति की सदस्य अपराजिता सारंगी ने वक्फ संशोधन विधेयक पर कहा, “…बहुत कम ऐसे बिल हुए होंगे जिस पर इतने तर्क-वितर्क हुए होंगे और इतने व्यापक ढ़ंग से तर्क-वितर्क हुए होंगे। सबके मतों को सम्मान दिया गया है और 655 पेज की रिपोर्ट तैयार की गई है। 9 अगस्त 2024 को JPC का गठन हुआ था और 22 अगस्त 2024 को इसकी पहली बैठक हुई थी। अब तक 38 से ज्यादा बैठकें हुईं और हमने कई राज्यों का भी दौरा किया… सरकार की ओर से जो संशोधन बिल पेश किया गया था उसमें 24 खंड थे जिन्हें लेकर चर्चा हुई…”
राज्यसभा में पेश वक्फ बिल पर जेपीसी रिपोर्ट पर टीएमसी सांसद सुष्मिता देव
राज्यसभा में पेश वक्फ बिल पर जेपीसी रिपोर्ट पर टीएमसी सांसद सुष्मिता देव ने कहा, “आप देखेंगे तो उन्होंने समिति की रिपोर्ट पेश की है, उसमें असहमति नोट पर काली स्याही या सफेद कागज से सेंसर कर दिया है। अगर हम इस देश को लोकतंत्र मानते हैं, तो हर किसी की मत दिखना चाहिए। हमने आज राज्यसभा में इस पर प्रदर्शन किया है।”
वक्फ संशोधन विधेयक पर सदन में हंगामा
दिल्ली | वक्फ संशोधन विधेयक पर जेपीसी द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट के खिलाफ विपक्ष की नारेबाजी के बीच राज्यसभा की कार्यवाही फिर से शुरू हुई।
Mahakumbh 2025: विधायकों और मंत्रियों ने गाया राम आयेंगे भजन
प्रयागराज
CM विष्णु देव साय अपने मंत्रियों के साथ पहुंचे बस में मौजूद
राज्यपाल रमेन डेका, विस अध्यक्ष रमन सिंह पहुंचे प्रयागराज
कई विधायक और सांसद भी पहुंचे प्रयागराज
कुछ देर बाद गंगा स्नान कर पूजापाठ करेंगे
स्पेशल विमान से कुल 177 लोग प्रयागराज पहुंचे
Gwaliyor News: मासूम के अपहरण का मामला, आईजी ग्वालियर 30 हजार का किया इनाम घोषित
ग्वालियर: मासूम के अपहरण का मामला,
आईजी ग्वालियर 30 हजार का किया इनाम घोषित,
7 साल के शिवाय गुप्ता का हुआ सुबह 8.30 बजे अपहरण,
मां के हाथ से बच्चे को छुड़ाकर भागे थे बदमाश,
बाइक सवार दो बदमाशो ने दिया वारदात को अंजाम,
मुरार थाना क्षेत्र के सीपी कॉलोनी की घटना।
Mandsor : वांटेड ड्रग तस्कर रबनवाज की मौत
मंदसौर : वांटेड ड्रग तस्कर रबनवाज की मौत
हार्ट अटैक से हुई मौत
भोपाल में पकड़ाई 1800 करोड़ की ड्रग्स मामले में चल रहा था फरार
मल्हारगढ़ थाने में भी NDPS का मामला था दर्ज
राजस्थान समेत कई राज्यों का था मोस्ट वांटेड
राजस्थान, MP और गुजरात पुलिस लंबे समय से कर रही थी तलाश
Gwalior News: मासूम के अपहरण का मामला
ग्वालियर
मासूम के अपहरण का मामला
आईजी ग्वालियर 30 हजार का किया इनाम घोषित
7 साल के शिवाय गुप्ता का हुआ सुबह 8.30 बजे अपहरण
मां के हाथ से बच्चे को छुड़ाकर भागे थे बदमाश
बाइक सवार दो बदमाशो ने दिया वारदात को अंजाम
मुरार थाना क्षेत्र के सीपी कॉलोनी की घटना
CM विष्णु देव साय अपने मंत्रियों के साथ पहुंचे एयरपोर्ट
प्रयागराजः CM विष्णु देव साय अपने मंत्रियों के साथ पहुंचे एयरपोर्ट
राज्यपाल रमेन डेका, विस अध्यक्ष रमन सिंह पहुंचे प्रयागराज
कई विधायक और सांसद भी पहुंचे प्रयागराज
कुछ देर बाद गंगा स्नान कर पूजापाठ करेंगे
स्पेशल विमान से कुल 177 लोग प्रयागराज पहुंचे
मंदसौर: किटयानी इलाके में दिखा तेंदुआ
मंदसौर: किटयानी इलाके में दिखा तेंदुआ
पूर्व मंत्री कैलाश चावला के घर के पास आया नजर
CCTV कैमरे में कैद हुई तस्वीर
वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची
Kawardha News: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला
कवर्धा: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला
हादसे में बाइक सवार 2 युवक की मौत
दोनों मृतक की नहीं हो सकी शिनाख्त
मौके पर पहुंची पुलिस, जांच में जुटी
कोतवाली क्षेत्र की घटना
Durg News: अवैध शराब पर पुलिस की कार्रवाई
दुर्ग: अवैध शराब पर पुलिस की कार्रवाई
दुर्ग में दो स्थानों से पकड़ी गई अवैध शराब
अलग- अलग जगह से 461 पेटी शराब जब्त
पुलिस ने 3 आरोपी को किया गिरफ्तार
मोहन नगर औक जेवरा सिरसा पुलिस ने की कार्रवाई
Sagar News : अनियंत्रित ट्रक लोडिंग वाहन पर पलटा, महिला की मौत
सागर: अनियंत्रित ट्रक लोडिंग वाहन पर पलटा
1 महिला की मौत, 4 लोग घायल
घायलों को सागर किया गया रेफर
टोल प्लाजा के पास हुआ हादसा
बीना थाना क्षेत्र की घटना
वक्फ संशोधन बिल पर जेपीसी चेयरमैन जगदंबिका पाल का बयान
दिल्ली: वक्फ संशोधन बिल पर जेपीसी चेयरमैन जगदंबिका पाल का बयान
आज जेपीसी संसद में अपनी रिपोर्ट पेश करेगी: जगदंबिका पाल
विस्तृत चर्चा और विचार-विमर्श के लिए 6 महीने पहले किया गया था गठन
6 महीने में हमने पूरे देश का दौरा कर एक रिपोर्ट तैयार की
हमने 14 खंडों में 25 संशोधनों को अपनाया है: जगदंबिका पाल
जेपीसी के कुछ सदस्यों की शिकायत थी कि उनकी बात नहीं सुनी गई
रिपोर्ट को अपनाने के बाद हमने उनसे कहा कि असहमति का नोट जमा करें
हमने रिपोर्ट को लेकर असहमति का नोट भी जोड़ा है: जगदंबिका पाल
हम आज हितधारकों के रिकॉर्ड भी पेश करेंगे: जगदंबिका पाल
Morena News : 6 से अधिक बदमाशों ने की फायरिंग, घटना CCTV कैमरे में कैद
मुरैनाः 6 से अधिक बदमाशों ने की फायरिंग
फायरिंग की घटना CCTV कैमरे में कैद
जन्मदिन पार्टी में हुआ युवक से विवाद
विवाद के बाद युवक के घर की गई फायरिंग
कोतवाली थाना इलाके के गणेशपुरा की घटना
Janjgir Champa: शिवरीनारायण मेले में युवक की हत्या
जांजगीरः शिवरीनारायण मेला में युवक की हत्या
10 से ज्यादा नाबालिगों ने की हत्या
मेला में घूमते वक्त हुआ था विवाद
देर रात चाकू से हमला कर की हत्या
मोहतरा गांव का है मृतक युवक
शिवरीनारायण पुलिस कर रही जांच
Narmadapuram News : खड़े ट्रक से टकराई कार, 3 लोगों की मौत
नर्मदापुरमः खड़े ट्रक से टकराई कार
हादसे में 3 लोगों की मौत, 1 घायल
मौके पर पहुंची पुलिस, जांच में जुटी
नर्मदापुरम इटारसी रोड पर हुआ हादसा
देहात थाना क्षेत्र का मामला
महाकुंभ में स्नान को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कही ये बात
रायपुर: महाकुंभ में स्नान को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा
आज छत्तीसगढ़ का मंत्रिमंडल, विधानसभा अध्यक्ष, कांग्रेस के भी विधायक प्रयागराज जा रहे है.
संगम में स्नान कर पुण्य के भागी बनेंगे ,
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद करते हैं, उनका आमंत्रण था.
छत्तीसगढ़ का वहां पवेलियन लगा है, छत्तीसगढ़ के लोगों को लिए खाने की व्यवस्था है.
मां गंगा से छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए कामना करेंगे
कांग्रेस के विधायकों के जाने को लेकर कहा कि कुछ विधायक जा रहे हैं हम लोग के साथ जा रहे हैं,
National News : बीजेपी ने लगाया कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई पर बड़ा आरोप
दिल्लीः बीजेपी ने लगाया कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई पर बड़ा आरोप
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की पत्नी के तार ISI से जुड़े
राहुल गांधी ने कुछ दिन पहले ही कहा कि उनकी लड़ाई इंडियन स्टेट से है:BJP
अब गौरव गोगोई की पत्नी के संबंध पाकिस्तान की ISI से निकले हैं:BJP
अली तौकीर शेख के साथ गौरव गोगोई की पत्नी काम करती थीं:BJP
पाकिस्तान प्लानिंग कमीशन के सलाहकार हैं अली तौकीर शेख
राहुल गांधी और गौरव गोगोई भारत को कमजोर कर रहे हैं:BJP
असम के सीएम ने भी की पाकिस्तान कनेक्शन की जांच की मांग
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे और राहुल गांधी से बयान जारी करने की मांग
कांग्रेस सांसद गोगोई ने आरोपों को फर्जी बताते हुए खारिज किया
मेरी पत्नी पर ISI एजेंट होने का आरोप है, तो मुझे रॉ एजेंट भी कहा जा सकता है
भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं, इसलिए ऐसे निराधार आरोप लगा रही है
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Breaking News in Hindi | latest Breaking news | Live breaking news in Hindi
और भी पढ़ें ›
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am
Asian Games Cricket Semi Final: एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम.. बांग्लादेश को दी इतने विकेट से मात, भारत का मुकाबला भी जारी
01 Oct 2026 | 11:06 am
Bilaspur Railway Clerk Arrested: बिलासपुर के करगी रोड स्टेशन से रेलवे का क्लर्क गिरफ्तार.. कमीशन लेकर इस काले कारनामें को देता था अंजाम, RPF ने दबोचा
01 Oct 2026 | 10:31 am
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी
01 Oct 2026 | 9:43 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am