Today's Live Breaking Update 7 June / Image Source : AI GENERATED
नई दिल्ली : Today’s Live Breaking Update 7 June : दिल्ली में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है और नई दरें आज से लागू हो गई हैं। तीन महीने में यह दूसरी बार है जब घरेलू गैस सिलेंडर महंगा हुआ है। इस बढ़ोतरी के बाद पिछले 3 महीनों में घरेलू सिलेंडर कुल 89 रुपये महंगा हो चुका है। तेल कंपनियों ने इसके पीछे वैश्विक ऊर्जा लागत में बढ़ोतरी को वजह बताया है। वहीं कंपनियों का दावा है कि उन्हें घरेलू LPG सिलेंडर पर 703 रुपये प्रति सिलेंडर का नुकसान उठाना पड़ रहा है।